)
सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बीच अनबन सालों पुरानी है. सालों बाद विवेक ने सलमान खान की अपकमिंग फिल्म मातृभूमि में वॉर रेस्ट इन पीस को अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने फिल्म का सपोर्ट किया है. विवेक ने हाल ही में कैंसर के मरीज के लिए फिल्म रामायण की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी. इस दौरान मीडिया से बातचीत में सलमान खान की फिल्म से जुड़े सवाल पर विवेक ने बोला कि भारतीय सेन के शौर्य और बहादुरी पर बनी फिल्म को दर्शकों का प्यार मिलना चाहिए. सलमान खान की फिल्म 4 दिसंबर को थिएटर में रिलीज होगी. इसी दिन विवेक की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज ग्रे भी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी.
मातृभूमि में वॉर रेस्ट इन पीस को लेकर विवेक ने बोला- मेरा मानना है कि भारतीय सेना की बहादुरी, साहस, शौर्य और पराक्रम पर फिल्म बनती है तो दर्शक के तौर पर हम लोगों को फिल्म का समर्थन करना चाहिए. फिल्म को बहुत प्यार मिलना चाहिए. विवेक ने फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया को अपना दोस्त बताया और बोला- मेरे दोस्त अपूर्व लाखिया ने फिल्म को डायरेक्ट किया है. मैंने उनके साथ फिल्म शूटआउट एट लोखंडवाला की थी. उनको फिल्म की बहुत सारी शुभकामनाए. भगवान करें उनकी फिल्म सफल हो और लोगों को इससे प्रेरणा मिले.
विवेक ओबेरॉय ने कैंसर मरीज के लिए रामायण की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. यह स्क्रीनिंग कैंसर मरीज के इलाज के दौरान मुश्किल समय को खुशी में बदलने का छोटा सा मौका है. विवेक लंबे समय से कैंसर से पीड़ित बच्चों की मदद में जुड़े हैं. स्पेशल स्क्रीन के जरिए वह मरीजों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश की है.
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म रामायण में विवेक ओबोरॉय विद्युतजिह्वा के रोल में नजर आए हैं. विद्युतजिह्वा रावण की बहन शूर्पणखा के पति हैं. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी मां सीता और यश रावण के रोल में है. विवेक ओबेरॉय ने फिल्म रामायण में मिली फीस को कैंसर से जूझ रहे बच्चों के इलाज के लिए दे दिया.
उन्होंने फिल्म प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा से कहा था कि वह इस फिल्म के लिए एक भी पैसा नहीं लेना चाहते और अपनी पूरी फीस कैंसर पीड़ित बच्चों की मदद में देना चाहिए. साल 2026 में उन्होंने अपना वादा पूरा करते हुए 50 कैंसर पीड़ित बच्चों के इलाज की जिम्मेदारी उठाई.
सलमान कान और विवेक ओबेरॉय के बीच कड़वाहट साल 2003 में शुरू हुई थी. उस दौरान विवेक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सलमान खान पर धमकी भरे फोन करने का आरोप लगया था. इसके बाद दोनों के बीच की दूरियां बढ़ गई थी. उनका विवाद लंबे समय तक चर्चा में था.