SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Surya Gochar 2026: सूर्य के चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 4 राशिवालों की बढ़ेगी आय, जातक पाएंगे बड़ा पद और प्रतिष्ठा!

Surya Nakshatra Parivartan in Chitra 2026 Effect On Rashi: सूर्य के चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करना मंगल और विश्वकर्मा देव से कैसे संबंधित है. सूर्य जब इस नक्षत्र में प्रवेश करेगा तो किन 4 राशिवालों पर इसका शुभ प्रभाव होगा. आइए इस बारे में विस्तार से जानें.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Oct 09, 2026, 06:00 AM IST | Updated: Oct 09, 2026, 06:00 AM IST
Join

Surya Nakshatra Parivartan in Chitra 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहों का राजा माना गया है जो करियर, मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का कारक है. सूर्य का राशि परिवर्तन हो या नक्षत्र परिवर्तन इसका सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है. ध्यान दें 11 अक्टूबर 2026 को सूर्य हस्त नक्षत्र से निकलकर चित्रा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएगा. सूर्य का मंगल के चित्रा नक्षत्र में 24 अक्टूबर तक संचरण होगा. आइए इस लेख में ज्योतिष शास्त्र की जानकार अनामिका सिंह से जानें कि सूर्य के चित्रा नक्षत्र में गोचर करने से क्या बदलेगा, यह नक्षत्र परिवर्तन किन 4 राशियों के लिए शुभ होगा?

सूर्य के चित्रा नक्षत्र में जाने से क्या बदलता है?

ज्योतिषाचार्य अनामिका सिंह बताती है कि चित्रा नक्षत्र के देवता त्वष्टा यानी विश्वकर्मा देव हैं और इस नक्षत्र का स्वामी मंगल ग्रह है. चित्रा नक्षत्र सृजन, रचना, सौंदर्य, रूप-निर्माण व संरचना से संबंधित है. ऐसे में सूर्य जब चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करता है तो ऊर्जा सिर्फ किसी कार्य को पूरा करने तक ही नहीं सीमित रह जाती है बल्कि शक्ति, प्रतिभा और पहचान को यह गोचर और भी प्रभावशाली बनाता है. मंगल के स्वामित्व के कारण चित्रा नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश इसकी ऊर्जा को और सक्रिय कर देता है. महत्वाकांक्षा, साहस और रचनात्मकता बढ़ती है. कार्य को परिणाम तक पहुंचाने को लेकर मन और पक्का होता है. सूर्य का हस्त नक्षत्र से चित्रा नक्षत्र में जाना कार्य को पूरा करने से लेकर कुछ नया करने की दिशा की ओर आगे बढ़ने की इच्छा को बढ़ाता है.

अगर चंद्र राशि से सूर्य के गोचर और कन्या राशि में स्थित चित्रा नक्षत्र के प्रथम और द्वितीय चरण को आधार मानें तो सूर्य का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करना 4 राशियों के लिए शुभ सिद्ध हो सकता है.

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर शुभ सिद्ध होगा. प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है. मंगल के प्रभाव से नौकरी और कार्यक्षेत्र की चुनौतियों से निपटने की क्षमता बढ़ेगी. विरोधियों पर जातकों का प्रभाव बढ़ सकता है. बाधाओं को पार करने के मौके मिलेंगे.

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर शुभ फलदायी सिद्ध होगा. चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल के प्रभाव से जातकों में साहस, आत्मविश्वास और पहल करने की क्षमता में वृ्द्धि होगी. नए कार्य को जातक शुरू करेंगे. अपनी बात प्रभावशाली ढंग से रख पाएंगे. प्रयासों को गति देने के लिए यह समय अनुकूल होगा. भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है. जातक छोटी यात्रा पर जा सकते हैं.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए सूर्य का मंगल के चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करना लाभ के रास्ते खोलेगा. आय के नए अवसर प्राप्त होंगे और सामाजिक संपर्क में वृद्धि होगी. प्रभावशाली लोगों से जुड़ने के योग बनेंगे. पुराने प्रयासों का लाभ इस अवधि में मिल सकता है. बड़े लक्ष्य निर्धारित करके उन्हें पूरा करने की दिशा में जातक आगे बढ़ सकेंगे.

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर करियर के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है. कार्यक्षेत्र में जातकों की सक्रियता बढ़ेगी. प्रतिष्ठा, पद और जिम्मेदारी में वृद्धि के मौके हाथ लगेंगे. वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान जातकों के काम पर जाएगा. इस अवधि में नेतृत्व क्षमता सामने आएगी.

इन चारों राशियों से सूर्य क्रमशः तीसरे, छठे, दसवें और ग्यारहवें भाव में स्थित होता है. ये चारों उपचय भाव कहे जाते हैं जिनका संबंध प्रयास, प्रतिस्पर्धा, संघर्ष, कर्म, उपलब्धि और क्रमिक उन्नति से होता है. सूर्य का इन भावों में गोचर करना व्यक्ति को सक्रिय बनाता है, आत्मबल देता है, नेतृत्व बढ़ाता है और चुनौतियों से जूझने की क्षमता देता है.

(डिस्क्लेमर- यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)

और पढ़ें- बुध-शनि के षडाष्टक योग से इन 4 राशि वालों की बढ़ेंगी चुनौतियां, अचानक बदलाव से मानसिक दबाव महसूस करेंगे जातक!

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES