App

अशुभ योग: सूर्य और चंद्रमा की टक्‍कर! बना अशुभ व्‍यतिपात योग, आज ये 4 घंटे सावधान रहें 4 राशि वाले

आज 21 अक्टूबर 2026 को एक अशुभ योग बन रहा है, जिसका नाम है व्‍यतिपात योग. यह योग शाम को करीब 6 बजे से सक्रिय होगा. इस योग के बनते ही कुछ राशि वालों को सावधानी बरतने की जरूरत है.

अशुभ योग: सूर्य और चंद्रमा की टक्‍कर! बना अशुभ व्‍यतिपात योग, आज ये 4 घंटे सावधान रहें 4 राशि वाले
Image Credit: आज 21 अक्‍टूबर को बना व्‍यतिपात योग 4 राशि वालों को कुछ चुनौतियां दे सकता है. (Photo:AI)

ज्योतिष शास्त्र में व्यतिपात को एक बेहद संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण योग माना जाता है. सूर्य-चंद्रमा के खास डिग्री पर आने से यह योग बनता है. पंचांग के अनुसार, इस दिन चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में संचार करेंगे. वहीं सूर्य तुला राशि में हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार आज 21 अक्‍टूबर 2026 की शाम 05:59 बजे व्‍यतिपात योग बन रहा है.

कब बनता है व्‍यतिपात योग?

व्‍यतिपात योग तब बनता है जब सूर्य और चंद्रमा के लॉन्गिट्यूड का योग 180 डिग्री होता है. हर महीने में एक बार यह योग बनता है क्‍योंकि सूर्य-चंद्रमा इस स्थिति में आते हैं. ज्‍योतिष में व्‍यतिपात योग को खासा चुनौतीपूर्ण माना गया है. क्‍योंकि सूर्य आत्‍मविश्‍वास और करियर में सफलता के कारक हैं. वहीं चंद्रमा मन और भावनाओं के कारक हैं. ऐसे में जब सूर्य और चंद्र का व्‍यतिपात योग बनता है तो इनकी ऊर्जाओं में टकराव होता है जो लोगों को भ्रम, कंफ्यूजन, निर्णय क्षमता और कॉन्फिडेंस में कमी देता है.

ये राशि वाले रहें सावधान

व्‍यतिपात योग कुछ ही घंटों का होता है लेकिन इसका प्रभाव 2 से 3 दिन तक रह सकता है. ज्‍योतिषाचार्य दिलीप गुप्‍ता के अनुसार, शाम 05:59 बजे से रात 10:13 बजे तक व्‍यतिपात योग रहेगा. इस दौरान 4 राशि वालों को कुछ सावधानी बरतने की जरूरत है.

मिथुन राशि: आज आप खासे इमोशनल हो सकते हैं. जिससे तनाव हो सकता है. ऐसे में अपनों और दोस्‍तों का साथ संबल देगा. फिर भी आज कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए.

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज मानसिक तौर पर दबाव का शिकार हो सकते हैं. आप पर जिम्‍मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है. आप उलझन के भी शिकार हो सकते हैं और ऐसे में जल्‍दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान दे सकते हैं.

वृश्चिक राशि: आपने अब तक जो गलतियां की हैं, उनसे सीखकर सुधार करने का समय है. शांत मन से आत्‍मनिरीक्षण करें. आज किसी से बहस करने की गलती कतई न करें. वाद-विवाद से दूर ही रहें.

धनु राशि: धनु राशि वाले यदि अपने लिए प्रियोरिटी सेट करके दिन बिताएं तो अच्‍छा रहेगा. वरना सारे जरूरी काम रह जाएंगे और समय यूं ही बीत जाएगा. निवेश में भी सावधानी बरतें, एक गड़बड़ी और बड़ी धन हानि हो सकती है.

(Disclaimer: यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More