App

शुक्र अस्‍त 2026: कमजोर पड़े धन-वैभव के कारक शुक्र, 5 राशियों को लगेगा खर्च और तंगी का झटका! बिगड़ सकता है बजट

Shukra Asta 2026: धन-वैभव, प्रेम के दाता शुक्र अस्‍त हो गए हैं, जिससे उनकी शक्ति कम हो गई है. यह स्थिति 5 राशि वालों के लिए नुकसान देने वाली साबित हो सकती है. जानिए कब से कब तक इन राशि वालों को खर्च और आर्थिक तंगी परेशान कर सकती है.

शुक्र अस्‍त 2026: कमजोर पड़े धन-वैभव के कारक शुक्र, 5 राशियों को लगेगा खर्च और तंगी का झटका! बिगड़ सकता है बजट
Image Credit: तुला राशि में शुक्र अस्‍त होना लोगों को धन हानि करा सकता है. (Photo:AI)

ज्‍योतिष में भौतिक सुखों के दाता माने गए शुक्र ग्रह अस्‍त हो गए हैं और 28 अक्‍टूबर तक शुक्र अस्‍त रहेंगे. जब भी कोई ग्रह सूर्य के बेहद करीब आ जाता है, तो वह अस्‍त हो जाता है. जिससे उसकी शक्ति कम हो जाती है और वो अशुभ फल देने लगता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 13 अक्‍टूबर 2026 की शाम 05:54 बजे शुक्र अस्‍त हो गए हैं और 28 अक्‍टूबर 2026 की सुबह 05:39 बजे तक अस्‍त रहेंगे. ज्‍योतिषाचार्य दिलीप गुप्‍ता के अनुसार इस दौरान कुछ राशि वालों को बेतहाशा खर्च, आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है, कर्ज लेने की नौबत आ सकती है. ऐसे में 14 अक्‍टूबर से 28 अक्‍टूबर 2026 तक का समय संभलकर रहने वाला है.

ये राशि वाले रहें सतर्क

वृष राशि : वृष राशि के स्‍वामी शुक्र हैं और शुक्र का अस्‍त होने के कारण कई समस्‍याएं हो सकती हैं. आपकी तबियत खराब रह सकती है. कमजोरी रहेगी. करियर में काम का दबाव रहेगा. सुख में कमी आ सकती है. काफी काम करना पड़ रहा है. आपके काम पूरे होने में थोड़ा समय लग सकता है लेकिन पूरे हो जाएंगे.

मिथुन राशि : मिथुन राशि वाले करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. नौकरी करने वालों की बॉस से अनबन हो सकती है. काम में लापरवाही हो सकती है. ट्रेडिंग, इन्‍वेस्‍टमेंट सोच-समझकर करें. पैसों को लेकर कोई भी जोखिम न लें. बिजनेस करने वाले भी संभलकर रहें. जल्दबाजी में लिए गए फैसले मुश्किल बढ़ा सकते हैं.

सिंह राशि: सिंह राशि वालों को आर्थिक तंगी हो सकती है.  रिश्तों में गलतफहमी बढ़ सकती है, जो दूरी बढ़ाएगी. काम का दबाव रहेगा, लेकिन आपकी मानसिक उलझन उसे कई गुना बढ़ा देगी. बातचीत में सावधानी बरतें, वरना तनाव बढ़ सकता है.

तुला राशि : तुला राशि में ही शुक्र अस्‍त हो रहा है. इस राशि वाले लोग इस दौरान एक नियम बनाकर चलें - सुनें सबकी, करें मन की. यानी कि सलाह सभी की लें. आत्‍मविश्‍वास में कमी आ सकती है. तनाव रहेगा. शादीशुदा जिंदगी में मनमुटाव हो सकता है. ससुराल में किसी के साथ झगड़ा हो सकता है. निवेश जांच-परखकर करें.

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों को करियर में अस्थिरता महसूस हो सकती है. भविष्‍य को लेकर अनजाना डर रह सकता है. त्‍योहारी सीजन में बेतहाशा शॉपिंग करना जेब पर भारी पड़ सकता है. बजट बनाकर चलें, वरना महीने के आखिर में उधार मांगना पड़ सकता है. स्‍टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाएं, वरना रिजल्‍ट बिगड़ सकता है.

(Disclaimer: यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More