दशहरा या विजयादशमी पर विजय योग का बनना बहुत अच्छा माना जाता है. क्योंकि प्रभु राम ने जब जीत प्राप्त की थी, उस समय श्रवण नक्षत्र और विजय मुहूर्त था. इसलिए दशहरा के दिन श्रवण नक्षत्र का विजय योग कहलाता है. इस साल 20 अक्टूबर 2026 को दशहरा पर विजय योग बन रहा है, जो कि कुछ लोगों के लिए विशेष शुभ रहने वाला है.
प्रोकेरला पंचांग के अनुसार, 20 अक्टूबर की शाम 06:02 बजे तक श्रवण नक्षत्र रहेगा, इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र प्रारंभ होगा. ज्योतिष के अनुसार, दशहरा पर विजय योग का बनना कुछ राशि वालों को दुश्मनों पर जीत दिलाएगा और सफलता के रास्ते खोलेगा. ज्योतिषाचार्य दिलीप गुप्ता से जानते हैं आज दशहरे का दिन किन राशियों के लिए अच्छा है.
मेष राशि वालों के लिए विजय योग रुके हुए काम पूरे करवाएगा. आपका नॉलेज बढ़ेगा, जिसका फायदा करियर में होगा. कारोबार का विस्तार हो सकता है. आपके दिमाग में क्रिएटिव आइडिया आएंगे, जिससे आप अपने प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ देंगे. तनाव से राहत मिलेगी.
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय राजयोग जैसा फायदा दे सकता है. आपकी ऊर्जा बढ़ेगी, भाग्य का साथ मिलेगा. आप तेजी से काम निपटाएंगे. कुछ लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है या बड़ी खुशी मिल सकती है. निवेश के लिए समय अच्छा है.
कर्क राशि वालों के करियर के लिए बहुत अच्छा समय है. लंबे समय से कामकाज में जो तनाव था, आप उससे उबरकर जीवन का भरपूर आनंद ले पाएंगे. कुछ लोगों को नई नौकरी मिल सकती है. रुका हुआ पैसा मिलेगा या इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है. परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे.
तुला राशि वालों के लिए समय शुभ बना हुआ है. कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है. पुराने निवेश का अच्छ रिटर्न मिल सकता है. घर में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा. करियर में मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है. आपकी इमेज बेहतर होगी.
(Disclaimer: यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)