App

सर्व पितृ अमावस्या पर घर में दिखें ये संकेत, समझें मिल गया पितरों का आशीर्वाद, सफल हुआ श्राद्ध!

15 दिन पूरे मन से तर्पण किया, तिथि पर श्राद्ध या पिंडदान किया, पर ये कैसे पता चलेगा कि पितरों ने उसे स्‍वीकार किया या नहीं? इसे लेकर कुछ ऐसे संकेत बताए गए हैं, जो बताते हैं कि पूर्वज प्रसन्‍न हो गए हैं.

सर्व पितृ अमावस्या पर घर में दिखें ये संकेत, समझें मिल गया पितरों का आशीर्वाद, सफल हुआ श्राद्ध!
Image Credit: सर्व पितृ अमावस्‍या के शुभ-अशुभ संकेत. (Photo: AI)

पितृ पक्ष खत्‍म होने को है, इन 15 दिनों में लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनके प्रति कृतज्ञता के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करते हैं. श्राद्ध पक्ष का आखिरी दिन सर्व पितृ अमावस्‍या होता है, जब पितरों को सम्‍मान से विदाई दी जाती है. पितृ अमावस्‍या कई मामलों में विशेष है. इस दिन उन पितरों के लिए श्राद्ध-तर्पण आदि किया जाता है, जिनकी तिथि ज्ञात नहीं है या किसी कारण से उस तिथि पर श्राद्ध-तर्पण नहीं हो पा रहा है. यदि इस दिन कुछ खास संकेत मिलें तो यह बताते हैं कि पूर्वज आपके द्वारा किए गए अनुष्‍ठानों से प्रसन्‍न हुए या नहीं. इस साल 10 अक्‍टूबर 2026, शनिवार को सर्व पितृ अमावस्‍या है. आइए जानते हैं कि सर्व पितृ अमावस्‍या के दिन या उसके आसपास कौन-से संकेत मिलना शुभ माना गया है.

सर्व पितृ अमावस्‍या के शुभ संकेत

सपने में पूर्वजों का प्रसन्‍न दिखना: यदि सर्व पितृ अमावस्‍या या इसके आसपास सपने में पूर्वज प्रसन्‍न मुद्रा में दिखें, आशीर्वाद देते हुए दिखें, यह उनकी कृपा होने का संकेत है. ऐसा सपना बताता है कि पूर्वज आपके द्वारा किए गए पितृ कर्मों से प्रसन्‍न हैं और आपको आशीर्वाद दे रहे हैं.  

गाय-कौए का आना और भोजन करना : सर्व पितृ अमावस्‍या के दिन गाय का आपकी चौखट पर आना और खाना. आपके द्वारा रखा गया भोजन करना. कौए के लिए निकाला हुआ भोजन कौए खाए. काली चींटियों का निकलना.

अतिथि का आगमन: सर्व पितृ अमावस्या या उसके आसपास अचानक घर में किसी मेहमान का आना भी पूर्वजों के प्रसन्‍न होने का संकेत है. मेहमान का अच्‍छे से आदर-सत्‍कार करें.

भिक्षुक या जरूरतमंद का आना : यदि दरवाजे पर कोई जरूरतमंद आए तो भी अच्‍छा है. आप उसे सामर्थ्‍यअनुसार भोजन, पैसे आदि दें.

दीपक का देर तक जलना : सर्व पितृ अमावस्‍या की रात दक्षिण दिशा में पितरों के नाम से दीपक जलाया जाता है. यदि वह काफी देर तक जले तो यह भी शुभ संकेत है.

मुरझाए पौधों का हरा होना: यदि घर में रखा कोई पौधा मुरझा गया था लेकिन सर्व पितृ अमावस्‍या के आसपास वह फिर से हरा-भरा हो जाए तो यह भी पूर्वजों के प्रसन्न होने का संकेत है.

पूर्वजों के नाराज होने के संकेत

यदि सर्व पितृ अमावस्‍या या उसके आसपास घर में बार-बार झगड़े-कलह हो तो इसे अच्‍छा नहीं कहा जा सकता है. सपने में पूर्वज आकर रोएं, नाराज हों या उदास दिखें तो यह भी उनके नाखुश होने का संकेत है. ऐसे में उनके नाम से दान-पुण्‍य करें. बुजुर्गों का सम्‍मान करें, चाहे वे आपके घर के हों या अनजान.

(Disclaimer: इस स्टोरी में बताए गए संकेत धार्मिक और लोकमान्यताओं पर आधारित हैं. इन्हें पितरों के आशीर्वाद का निश्चित या वैज्ञानिक प्रमाण नहीं माना जा सकता.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More