आज रमा एकादशी और वसु बारस का डबल धमाका, 5 राशियों का बढ़ेगा सौभाग्य, संतान से मिलेगा सुख
आज 5 नवंबर को रमा एकादशी और वसु बारस एकसाथ मनाई जाएगी. इस खास मौके पर ग्रहों की चाल और योग कुछ राशियों के लिए सकारात्मक फल देने के संकेत दे रहे हैं. आइए जानते हैं आज का दिन किन राशियों के लिए पॉजिटिव है.
कार्तिक कृष्ण एकादशी को रमा एकादशी व्रत रखा जाता है. साथ ही आज 5 नवंबर 2026 की सुबह 10:35 बजे के बाद से कार्तिक कृष्ण द्वादशी तिथि प्रारंभ होगी, जिसे गोवत्स द्वादशी और वसु बारस कहा जाता है. इस साल रमा एकादशी का अहम व्रत और वसु बारस पर्व एकसाथ मनाया जा रहा है. इस दिन गुरुवार का शुभ संयोग बन रहा है, जो भगवान विष्णु को समर्पित दिन है. साथ ही गौसेवा और संतान का संबंध भी बृहस्पति (गुरु) से है. वसु बारस व्रत संतान की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है. ऐसे में आज का दिन किन राशियों के लिए सौभाग्य, समृद्धि और संतान से सुख के योग बना रहा है, ज्योतिषाचार्य दिलीप गुप्ता से जानिए.
5 नवंबर की लकी राशियां
1. वृष राशि : वृष राशि वालों के लिए आज का दिन कई शुभ संकेत दे रहा है. महत्वपूर्ण काम पूरा होने की खुशी और सुकून महसूस होगा. करियर में सफलता मिलेगी, किसी अहम प्रोजेक्ट पर कई दिनों से काम कर रहे थे, उसमें पॉजिटिव रिजल्ट मिलने लगेंगे. प्रॉपर्टी से जुड़ी अच्छी डील हो सकती है. निवेश से लाभ हो सकता है.
2. मिथुन राशि: आपको इस समय मन लगाकर अपना काम करना चाहिए, चाहे वह बिजनेस हो या नौकरी. इससे आपको आर्थिक लाभ भी होगा और मान-सम्मान भी बढ़ेगा. जो लोग करियर में तरक्की के लिए बड़ा फैसला लेना चाहते हैं या बदलाव-विस्तार की योजना बना रहे हैं, उनके लिए भी समय लाभदायक है. दोस्तों-परिजनों का सहयोग मिलेगा. संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है.
(यह भी पढ़ें: धनतेरस पर नोट छापने के लिए तैयार रहें ये 5 राशियां, 2 महा-राजयोग चमकाएंगे भाग्य!)
3. सिंह राशि : देवगुरु बृहस्पति सिंह राशि में ही हैं और आपके लिए सकारात्मक हैं. आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा, कामकाज अच्छा चलेगा. कुछ लोगों को पद मिलने के योग बन रहे हैं. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. होम लोन, गाड़ी का लोन या अन्य किसी ईएमआई से मुक्ति मिल सकती है.
4. तुला राशि : तुला राशि वालों के लिए इस समय कई ग्रह अच्छे योग बन रहे हैं. तुला राशि में ही बुध और शुक ग्रह हैं, जो मालव्य और लक्ष्मी नारायण योग बना रहे हैं. ये योग आपकी सुख-सुविधाएं बढ़ाएंगे. काम पूरे होंगे. आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. सिंगल लोगों के लिए रिश्ता आ सकता है.
5. कुंभ राशि : कुंभ राशि के लिए भी आज का दिन अच्छा है. आप त्योहार के मौके पर महंगी चीजें खरीदने की योजना बना सकते हैं. यात्रा पर जाने के भी योग हैं. भाई-बहन से प्रेम बढ़ेगा. आप बहुत खुश रहेंगे. अपने परिजनों, बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे. कोई समस्या आई भी तो आप उससे निपट लेंगे.
(Disclaimer- यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)