App

खर्चीले या कंजूस: किसे पैसा उड़ाने में आता है मजा, कौन खर्च से पहले 10 बार सोचता है? बर्थडेट से जानें अपनी खर्च की आदत

Numerology Tips: पैसा उड़ाने की आदत है या अक्‍लमंदी से निवेश करके पैसा बढ़ाना पसंद है. अंक ज्‍योतिष की मदद से बर्थडेट के जरिए पैसों को लेकर अपनी अच्‍छी-बुरी आदतों का आसानी से पता लग सकते हैं.

खर्चीले या कंजूस: किसे पैसा उड़ाने में आता है मजा, कौन खर्च से पहले 10 बार सोचता है? बर्थडेट से जानें अपनी खर्च की आदत
Image Credit: आपकी बर्थडेट आपकी पैसे खर्च करने की, बचत करने की आदत के बारे में भी अहम जानकारी देती है. (Photo:AI)

Numerology Tips: पैसा खर्च करने का हर व्यक्ति का अलग तरीका होता है. कोई अपनी पसंद और शौक के लिए पैसा पानी की तरह बहा देता है तो कोई कम में गुजारा करके अपना बैंक बैलेंस बढ़ाता है या हर खरीदारी अपना बजट देखकर करता है. बर्थडेट यानी कि जन्‍मतारीख के जोड़ से निकले मूलांक से आप जान सकते हैं कि वित्‍तीय मामलों में आपकी समझ और आदतें कैसी हैं. साथ ही बेहतर फायनेंशियल मैनेजमेंट के लिए क्‍या करना चाहिए.

मूलांक 1

जिन लोगों की बर्थडेट 1, 10, 19, 28 है, उनका मूलांक 1 होगा. वे अपनी पसंद, स्टेटस और सुख-सुविधाओं का विशेष ख्‍याल रखते हैं. इसके लिए वे पैसा खर्च करने में पीछे नहीं हटते हैं, चाहे बजट पूरी तरह हिल जाए.

महत्वपूर्ण सलाह: महंगी खरीदारी करने से पहले बजट तय करें. शौक पूरे करने के साथ बचत के लिए भी रकम अलग रखें. हो सके तो इनकम के सोर्स एक से ज्‍यादा रखें.

मूलांक 2

2, 11, 20, 29 बर्थडेट वालों का मूलांक 2 होता है. ये लोग खुद पर खर्च करने के साथ-साथ दूसरों को भी गिफ्ट्स देने में पीछे नहीं रहते हैं. खासतौर पर अपने पार्टनर, परिजनों के लिए महंगे तोहफे लेते हैं. दूसरों की मदद के लिए कितने भी पैसे लुटा सकते हैं, फिर चाहे खुद का बजट बिगड़ जाए.

महत्वपूर्ण सलाह: अपनी पॉकेट देखकर दूसरों की मदद करें. अपनी जरूरत और भविष्‍य के लिए बचत को नजरअंदाज न करें.

मूलांक 3

3, 12, 21, 30 बर्थडेट वालों का मूलांक 3 होता है. ये लोग जमकर घूमने-फिरने, खाने-पीने और कुछ नया सीखने के शौकीन होते हैं. इस पर काफी पैसा खर्च करते हैं.

महत्वपूर्ण सलाह: हर महीने शौक और मनोरंजन के लिए एक निश्चित रकम तय करें, ताकि जरूरी खर्चों और बचत पर असर न पड़े.

मूलांक 4

जिन लोगों की बर्थडेट 4, 13, 22, 31 हो, उनका मूलांक 4 होता है. ये लोग पैसा जरूरत के हिसाब से खर्च करते हैं. साथ ही ये भी देखते हैं उस खर्च से उन्‍हें कितना फायदा होगा. उनकी केलकुलेटिव एप्रोच कई मामलों में अच्‍छी होती है.

महत्‍वपूर्ण सलाह: बचत करना अच्छी आदत है, लेकिन अपनी और अपने परिवार की सुख-सुविधाओं का ध्‍यान रखें.

मूलांक 5

जिन लोगों को जन्म 5, 14, 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलाक 5 होता है. ये लोग ट्रैवल, टेक्‍नॉलॉजी पर खासा खर्च करते हैं. अचानक कुछ भी पसंद आने पर उसे तुरंत खरीद लेने की आदत बजट बिगाड़ती है. 

महत्वपूर्ण सलाह: यदि चीज बहुत जरूरी नहीं है तो केवल पसंद आने पर न खरीदें. दोबारा सोचें कि आपके लिए वो वाकई उपयोगी है या नहीं. विंडो शॉपिंग के लिए अलग से बजट रखें लेकिन बचत से समझौता न करें.

मूलांक 6

जिन लोगों की बर्थडेट 6, 15, 24 है, उनका मूलांक 6 होता है. ये लोग सुंदर कपड़ों, घर की सजावट, ज्‍वैलरी और कंफर्ट आदि पर ज्‍यादा खर्च करते हैं. इन्‍हें महंगी चीजें ही पसंद आती हैं, जिस कारण ज्‍यादा खर्च कर बैठते हैं.

महत्वपूर्ण सलाह: अपनी पसंद और जरूरत की चीजों पर खर्च करें लेकिन शो-ऑफ के लिए नहीं. हालांकि इन लोगों में पैसे कमाने की भी इच्‍छा गहरी होती है इसलिए आमतौर पर इन्‍हें तंगी नहीं झेलनी पड़ती है.

मूलांक 7

7, 16, 25 बर्थडेट वालों का मूलांक 7 होता है. इन लोगों को कंजूस कह सकते हैं. इसलिए उपयोगी चीजें खरीदते समय भी उस पर कम से कम खर्च करने की फिराक में रहते हैं. इस कारण खराब क्‍वालिटी का सामान खरीद लेते हैं.

महत्वपूर्ण सलाह: हर फैसले पर जरूरत से ज्यादा न सोचें, इससे उलझन ही होगी. बचत करें लेकिन खुद के लिए भी अच्‍छी चीजें लें.

मूलांक 8

8, 17, 26 जन्म तारीख वालों को बचत करने की आदत होती है. वे हमेशा भविष्‍य के लिए ज्‍यादा से ज्‍यादा पैसे बचाने की कोशिश करते हैं. इस कारण खुद भी पैसे का आनंद नहीं लेते हैं और अपने परिवार को भी जरूरी चीजों से महरूम रखते हैं.

महत्वपूर्ण सलाह: भविष्य के साथ वर्तमान को भी अच्‍छा और आरामदायक बनाना जरूरी है. निश्चित बचत करने के बाद अपनी और परिवारजनों की जरूरतों का ध्‍यान रखें.

मूलांक 9

जिन लोगों की बर्थडेट 9, 18, 27 हो, उनका मूलांक 9 होता है. ये लोग खुद पर और अपने से जुड़े लोगों पर दिल खोलकर खर्च करते हैं. इस कारण अक्‍सर बजट से ज्‍यादा पैसा लुटा देते हैं.

महत्वपूर्ण सलाह: दूसरों के लिए खर्च करने से पहले देख लें कि आपके पास जरूरत के पैसे हैं या नहीं. साथ ही बचत को भी प्राथमिकता दें. 

(Disclaimer: : ये विवरण अंक ज्योतिष की पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित हैं. किसी व्यक्ति की खर्च करने की आदत केवल उसके मूलांक से तय नहीं होती; आय, परवरिश, जरूरतें और व्यक्तिगत फैसले भी इसमें अहम भूमिका निभाते हैं.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More