SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मोबाइल या गाड़ी के नंबर में ये लकी अंक बार-बार आए तो बदल सकती है जिंदगी, पर कितनी बार होना शुभ?

न्‍यूमेरोलॉजी के अनुसार, मोबाइल-गाड़ी के नंबर का आपकी जिंदगी पर भी असर होता है, यदि नंबर में कोई खास अंक बार-बार आए तो उससे जुड़े ग्रह का अच्‍छा-बुरा असर होता है. आज हम एक खास अंक के रिपीटेशन का मतलब जानते हैं.

Written By Shraddha Jain
Published: Oct 06, 2026, 01:48 PM IST | Updated: Oct 06, 2026, 01:57 PM IST
Join

न्‍यूमेरोलॉजी में पूरा खेल अंकों का है, ये नंबर ही हैं जिनकी गणनाओं से लोगों की पर्सनालिटी, फ्यूचर आदि बताया जाता है. साथ ही ये अंक जिंदगी पर भी बड़ा असर डालते हैं. आज हम मोबाइल नंबर और गाड़ी के नंबर में एक खास नंबर के आने का असर डालते हैं. ये अंक देवगुरु बृहस्‍पति (गुरु ग्रह) से जुड़ा है, जिसे ज्‍योतिष में ज्ञान, सुख, वैवाहिक सुख, वैभव का कारक माना जाता है. यह अंक है 3, जो गाड़ी या मोबाइल नंबर में कितनी बार आए तो उसका जिंदगी पर क्‍या असर होता है, आइए जानते हैं.  

नंबर में 3 आने का मतलब

1 बार 3 आना : यदि मोबाइल नंबर या गाड़ी के नंबर में 1 बार 3 आए तो अंक ज्‍योतिष के अनुसार इसका मतलब है कि ऐसा व्‍यक्ति में लगातार नया सीखने और ज्ञान लेने की इच्‍छा रहती है. वो हमेशा नई-नई जानकारी जुटाता रहता है. जिस विषय में उसे इंट्रेस्‍ट हो, उसे गहराई से सीखता है. साथ ही वह रचनात्‍मक होता है. ऐसे लोग शिक्षण, लेखन जैसे क्षेत्रों में सफल होते हैं. वे काफी विचारवान और चिंतनशील होते हैं.

2 बार 3 अंक आना : यदि मोबाइल नंबर या गाड़ी के नंबर में 2 बार 3 आए तो इसे भी अच्‍छा माना जाता है. ऐसे लोगों का सम्‍मान बढ़ता है, ये लोग बेहद महत्‍वाकांक्षी होते हैं. वे हमेशा आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं. इनका संपर्क हाई प्रोफाइल लोगों से होता है. इन लोगों के जीवन में सफल होने की बहुत संभावना रहती है.

(यह भी पढ़ें: नाम की स्पेलिंग से निकालें अपना लकी नंबर, फिर जानें कैसी है आपकी पर्सनैलिटी!) 

अंक 3 का 3 बार आना : यदि मोबाइल या गाड़ी नंबर में अंक 3, 3 बार आए तो इसे भी कुछ मामलों में अच्‍छा माना जाता है. अंक शास्‍त्र के अनुसार यह लोगों को तेज बुद्धि और आकर्षक पर्सनालिटी देता है. वे लोगों को आसानी से कंविन्‍स कर लेते हैं, उन्‍हें अपनी बात अच्‍छे से रखना आता है. लेकिन कुछ जगहों को 3 अंक का 3 बार आना अच्‍छा नहीं माना जाता है. क्‍योंकि इन लोगों में बिना मांगे सलाह देने की आदत होती है. जिससे वे कई बार अपनी छवि खराब कर लेते हैं.

3 अंक का 4 बार आना : मोबाइल या गाड़ी नंबर में यदि 4 बार 3 अंक आए तो ये लोग मेहनत करने वाले और आगे बढ़कर जिम्‍मेदारी लेने वाले होते हैं. कई बार वे अपनी इन खूबियों के कारण घमंडी हो जाते हैं. साथ ही काम अच्‍छो हो तो तुरंत क्रेडिट लेने आ जाते हैं.  

3 अंक का 5 बार आना : मोबाइल या गाड़ी नंबर में अंक 3 यदि 5 बार आए तो उन लोगों पर गुरु का प्रभाव कुछ ज्‍यादा हो जाता है. जिससे वे अत्‍यधिक बोलने वाले, बिना मांगे सलाह देने वाले, हर विषय पर बोलने वाले होते हैं. कई बार इन कमियों के कारण लोग उनसे बचने लगते हैं, दूरी बनाने लगते हैं.

(Disclaimer: अंक ज्योतिष मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है. किसी मोबाइल या वाहन नंबर को शुभ मानने का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES