जिस तरह अंक ज्योतिष में जन्म तारीख को जोड़कर मूलांक निकाला जाता है, वैसे ही नाम के सारे अक्षरों को खास विधि से जोड़कर नामांक निकालते हैं. कील्डियन नंबर चार्ट में A से Z तक के खास अंक बताए गए हैं. अपने नाम के सारे अक्षरों से संबंधित अंकों को जोड़कर नामांक निकालें. इसे तब तक जोड़ें कि 1 से 9 तक सिंगल डिजिट न आ जाए. फिर 1 से 9 तक जो भी अंक आए उससे अपनी पर्सनालिटी चैक करें. जो कि स्वभाव, सोच और व्यक्तित्व की कुछ खास खूबियां बताएगा.
• 1 = A, I, J, Q, Y
• 2 = B, K, R
• 3 = C, G, L, S
• 4 = D, M, T
• 5 = E, H, N, X
• 6 = U, V, W
• 7 = O, Z
• 8 = F, P
इस चार्ट में किसी अक्षर को 9 अंक नहीं दिया गया है.
उदाहरण के लिए 'RAHUL' नाम का नामांक निकालते हैं.
R = 2
A = 1
H = 5
U = 6
L = 3
2 + 1 + 5 + 6 + 3 = 17
अब 17 को सिंगल डिजिट में लाएं:
1 + 7 = 8
यानी इस पद्धति से RAHUL का नाम नंबर, नामांक या लकी नंबर 8 हुआ.
जिन लोगों के नाम के अल्फाबेट्स का जोड़ 1 आ रहा है. ऐसे लोगों बेहद महत्वाकांक्षी होते हैं. साथ ही लीडरशिप में माहिर होते हैं. इन लोगों को अपने सपने पूरे करने के लिए चुनौतियों से लड़ना आता है.
जिन लोगों के नाम का जोड़ 2 आ रहा है, ये लोग बेहद सेंसेटिव हेाते हैं. कई बार आत्मविश्वास की कमी के कारण काम बिगड़ जाते हैं.
जिन लोगों के नाम का जोड़ 3 आए, वे लोग पढ़ने-लिखने में अच्छे होते हैं. साथ ही मेहनत करने में पीछे नहीं हटते हैं इसलिए अपने लक्ष्य पा लेते हैं.
जिन लोगों के नाम का जोड़ 4 आए, वो कुछ मामलों में मूडी होते हैं. लेकिन दोस्ती निभाने में हर हद पार कर जाते हैं. लेकिन इनकी जिंदगी उतार-चढ़ाव आते हैं.
जिन लोगों के नाम का जोड़ 5 आए वे बुद्धिमान और व्यापार में माहिर होते हैं. मिलनसार होते हैं, जल्दी से दोस्त बना लेते हैं.
जिन लोगों के नाम के अल्फाबेट्स का जोड़ 6 आए, वो लोग अच्छे प्रेमी और महंगी चीजों के शौकीन होते हैं. ये लोग देखने में सुंदर-आकर्षक होते हैं.
जिन लोगों के नाम के अक्षरों का जोड़ 7 हो, वे लोग कल्पनाशील होते हैं. वे लोग अपने में खोए रहते हैं. इनकी रुचि कलात्मक चीजों में होती है. लोगों से जल्दी डिटैच हो जाते हैं.
जिन लोगों के नाम का जोड़ 8 आए वे मेहनती और अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने वाले होते हैं. उनका झुकाव धर्म की ओर रहता है.
जिन लोगों के नाम के अक्षरों का जोड़ 9 आए, उन्हें बहुत गुस्सा आता है. इनमें अच्छी खूबी होती है कि वे काम हाथ में ले लें, वो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं.
(Disclaimer: यह जानकारी अंक ज्योतिष की मान्यताओं पर आधारित है. इसे वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित व्यक्तित्व परीक्षण या निश्चित भविष्यवाणी न मानें.)