न्यूमेरोलॉजी में पूरा खेल अंकों का है, ये नंबर ही हैं जिनकी गणनाओं से लोगों की पर्सनालिटी, फ्यूचर आदि बताया जाता है. साथ ही ये अंक जिंदगी पर भी बड़ा असर डालते हैं. आज हम मोबाइल नंबर और गाड़ी के नंबर में एक खास नंबर के आने का असर डालते हैं. ये अंक देवगुरु बृहस्पति (गुरु ग्रह) से जुड़ा है, जिसे ज्योतिष में ज्ञान, सुख, वैवाहिक सुख, वैभव का कारक माना जाता है. यह अंक है 3, जो गाड़ी या मोबाइल नंबर में कितनी बार आए तो उसका जिंदगी पर क्या असर होता है, आइए जानते हैं.
1 बार 3 आना : यदि मोबाइल नंबर या गाड़ी के नंबर में 1 बार 3 आए तो अंक ज्योतिष के अनुसार इसका मतलब है कि ऐसा व्यक्ति में लगातार नया सीखने और ज्ञान लेने की इच्छा रहती है. वो हमेशा नई-नई जानकारी जुटाता रहता है. जिस विषय में उसे इंट्रेस्ट हो, उसे गहराई से सीखता है. साथ ही वह रचनात्मक होता है. ऐसे लोग शिक्षण, लेखन जैसे क्षेत्रों में सफल होते हैं. वे काफी विचारवान और चिंतनशील होते हैं.
2 बार 3 अंक आना : यदि मोबाइल नंबर या गाड़ी के नंबर में 2 बार 3 आए तो इसे भी अच्छा माना जाता है. ऐसे लोगों का सम्मान बढ़ता है, ये लोग बेहद महत्वाकांक्षी होते हैं. वे हमेशा आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं. इनका संपर्क हाई प्रोफाइल लोगों से होता है. इन लोगों के जीवन में सफल होने की बहुत संभावना रहती है.
अंक 3 का 3 बार आना : यदि मोबाइल या गाड़ी नंबर में अंक 3, 3 बार आए तो इसे भी कुछ मामलों में अच्छा माना जाता है. अंक शास्त्र के अनुसार यह लोगों को तेज बुद्धि और आकर्षक पर्सनालिटी देता है. वे लोगों को आसानी से कंविन्स कर लेते हैं, उन्हें अपनी बात अच्छे से रखना आता है. लेकिन कुछ जगहों को 3 अंक का 3 बार आना अच्छा नहीं माना जाता है. क्योंकि इन लोगों में बिना मांगे सलाह देने की आदत होती है. जिससे वे कई बार अपनी छवि खराब कर लेते हैं.
3 अंक का 4 बार आना : मोबाइल या गाड़ी नंबर में यदि 4 बार 3 अंक आए तो ये लोग मेहनत करने वाले और आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेने वाले होते हैं. कई बार वे अपनी इन खूबियों के कारण घमंडी हो जाते हैं. साथ ही काम अच्छो हो तो तुरंत क्रेडिट लेने आ जाते हैं.
3 अंक का 5 बार आना : मोबाइल या गाड़ी नंबर में अंक 3 यदि 5 बार आए तो उन लोगों पर गुरु का प्रभाव कुछ ज्यादा हो जाता है. जिससे वे अत्यधिक बोलने वाले, बिना मांगे सलाह देने वाले, हर विषय पर बोलने वाले होते हैं. कई बार इन कमियों के कारण लोग उनसे बचने लगते हैं, दूरी बनाने लगते हैं.
(Disclaimer: अंक ज्योतिष मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है. किसी मोबाइल या वाहन नंबर को शुभ मानने का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.)