SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सूर्य, मंगल, शुक्र...नवंबर में धड़ाधड़ बदलेंगे चाल, तुला समेत 5 राशियों की उंगलियां घी में, सिर कड़ाही में!

Major planetary transits : नवंबर महीने में दिवाली मनाई जाएगी और इस महीने में ग्रहों की स्थिति कमाल के संकेत दे रही है. जो कि विशेष रूप से 5 राशि वालों के लिए बहुत अच्‍छी है. जानिए किन राशि वालों के लिए दिवाली वाला महीना शुभ है.

Written By Shraddha Jain
Published: Oct 31, 2026, 05:59 AM IST | Updated: Oct 31, 2026, 06:00 AM IST
Image Credit: नवंबर में 5 राशि वालों को करियर, व्‍यापार में तरक्‍की मिलने और इनकम बढ़ने के प्रबल योग बन रहे हैं. (Photo:AI)
Join

शुभ दिवाली ... जी हां 5 राशि वालों के लिए इस साल की दिवाली वाकई शुभ होने वाली है. ज्‍योतिष के अनुसार कम से कम नवंबर महीने के ग्रह तो यही संकेत दे रहे हैं. नवंबर में सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल आदि ग्रहों के गोचर कुछ राशियों को नौकरी, व्‍यापार, धन आदि के मामलो में सकारात्‍मक फल दे सकते हैं. जानिए इस महीने कौन-कौनसे महत्‍वपूर्ण गोचर हो रहे हैं और उनका किन  राशियों पर शुभ असर होगा.

नवंबर 2026 के प्रमुख ग्रह गोचर

6 नवंबर को शुक्र का कन्‍या राशि में प्रवेश 
12 नवंबर को मंगल का सिंह राशि में गोचर
13 नवंबर को बुध ग्रह मार्गी 
14 नवंबर को शुक्र ग्रह मार्गी
16 नवंबर को सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर  
22 नवंबर को शुक्र का तुला राशि में गोचर

(यह भी पढ़ें- 12 साल बाद बृहस्पति का महागोचर: 6 राशियों को लॉटरी जैसा बंपर लाभ, 3 राशियों के लिए खेल बिगाड़ रहे शनि!) 

5 राशियों के लिए शुभ समय

नवंबर के ये ग्रह गोचर और बुध शुक्र का मार्गी होना 5 राशियों के लिए शुभ संकेत दे रहे हैं.

1. मेष राशि : मेष राशि वालों को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है, लिहाजा जॉब चेंज करने की इच्‍छा है तो मामले पर नजर रखें. आप कोई ऐसा काम कर सकते हैं, जिसके लिए आपकी तारीफ हो सकती है. कारोबार बढ़ाना चाहते हैं तो दिवाली का समय अच्‍छा है.

2. सिंह राशि : आपको अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा और उसकी तारीफ भी होगी. आईटी सेक्‍टर, राजनीति या सरकारी नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है. इसलिए अपने काम की क्‍वालिटी बनाए रखें.

3. तुला राशि : तुला राशि वालों के करियर के लिए यह महीना बहुत अच्‍छा है. नई नौकरी मिल सकती है या मौजूदा नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. बिजनेस बढ़ेगा. आपका धन बढ़ेगा. संपत्ति खरीद सकते हैं. दिवाली पर अच्‍छी खबर मिल सकती है या बड़ा काम पूरा हो सकता है.

4. मकर राशि : मकर राशि वालों को मेहनत का फल मिलेगा. बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा. भविष्‍य की रणनीति बनाने के लिए अच्‍छा समय है. कुछ लोग सैटल हो सकते हैं.

5. कुंभ राशि : कुंभ राशि वालों की साढ़ेसाती उतरने की ओर है और आपके भाग्‍य, तरक्‍की के द्वार खुलने लगे हैं. जिन लोगों ने बीते कुछ समय में नया काम शुरू किया था, उनका काम अब रफ्तार पकड़ेगा. इनकम बढ़ेगी.

(Disclaimer: यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.) 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES