App

धन-सुंदरता देने वाले महाशुभ कलात्‍मक राजयोग में नवरात्र की शुरुआत, 4 राशि वालों को बढ़ेगी समृद्धि-खूबसूरती!

कलात्‍मक राजयोग को ज्‍योतिष में बेहद शुभ माना गया है. यह राजयोग धन-समृद्धि, कला, सौंदर्य, भौतिक सुख-सुविधाएं देने वाला योग है. नवरात्र की पावन शुरुआत इसी राजयोग में हो रही है, जो 4 राशियों के लिए बेहद शुभ है.

धन-सुंदरता देने वाले महाशुभ कलात्‍मक राजयोग में नवरात्र की शुरुआत, 4 राशि वालों को बढ़ेगी समृद्धि-खूबसूरती!
Image Credit: कलात्‍मक योग धन, संपत्ति, सौंदर्य के साथ रचनात्‍मक क्षमता बढ़ाएगा. (Photo: AI)

चंद्रमा-शुक्र की युति कलात्मक राजयोग बनता है. 11 अक्‍टूबर 2026 का नवरात्र के पहले दिन तुला राशि में चंद्र और शुक्र की युति हो रही है, जिससे कलात्‍मक राजयोग बनेगा. चंद्रमा ढाई दिन तक तुला राशि में रहेंगे और तब यह राजयोग सक्रिय रहेगा. मन के कारक चंद्रमा का धन-वैभव देने वाले शुक्र से उनकी ही राशि तुला में युति होना प्रभावी कलात्‍मक योग बना रहा है. यह योग कुछ राशि वालों को पैसा, तरक्‍की, मान-सम्‍मान देगा और व्‍यक्तित्‍व का आकर्षण बढ़ाएगा.

द्रिक पंचांग के अनुसार, 11 अक्‍टूबर की सुबह 10:03 बजे चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश करेंगे और 13 अक्‍टूबर की शाम 07:13 बजे तक रहेंगे. वहीं शुक्र ग्रह पहले से ही तुला राशि में मौजूद हैं. ज्‍योतिषाचार्य दिलीप गुप्‍ता से जानिए नवरात्र के पहले दिन बन रहा कलात्‍मक राजयोग किन राशि वालों के लिए धन-समृद्धि बढ़ने के संकेत दे रहा है.

1. वृष राशि : बढ़ेगा सम्‍मान

वृष राशि वालों के लिए कलात्‍मक राजयोग मान-सम्‍मान बढ़ाने वाला है. आपके काम को पहचान मिलेगी. जिस काम को आप लंबे समय से करना चाह रहे थे, वो आज पूरा होगा या कम से कम आगे जरूर बढ़ेगा. संपत्ति खरीदने के इच्‍छुक लोगों को अच्‍छी डील मिल सकती है.

2. मिथुन राशि : बढ़ेगा धन

मिथुन राशि वालों के लिए कलात्‍मक राजयोग धन बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. कहीं से अचानक पैसा मिल सकता है या नए स्‍त्रोत से आय हो सकती है. स्‍टूडेंट्स, आर्टिस्‍ट के लिए समय विशेष शुभ है. वहीं जो लोग कोई नई स्किल सीखना चाहते हैं, वे जरूर सीखें, आप उसमें महारथ हासिल कर सकते हैं.

3. तुला राशि: धन-संपत्ति, सम्‍मान के योग

तुला राशि में ही कलात्‍मक राजयोग बन रहा है, साथ ही बुध-शुक्र की युति लक्ष्‍मी नारायण योग बना रही है. कुल मिलाकर समय इस राशि वालों के लिए बहुत अच्‍छा है. धन-संपत्ति बढ़ेगी. मान-सम्‍मान मिलेगा.

4. धनु राशि : अटका पैसा मिलेगा

धनु राशि वालों को अटका हुआ पैसा मिल सकता है. जिससे बैंक बैलेंस बढ़ेगा. करियर में तरक्‍की मिलेगी. कारोबारियों के लिए भी समय मुनाफा और बिक्री बढ़ाने वाला है.

(Disclaimer: यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो