App

जून 2027 तक इन 4 राशियों पर शनि का शिकंजा टाइट! मुश्किल से कटेगा साढ़ेसाती-ढैय्या का आखिरी दौर

Shani Gochar 2027: 3 जून 2027 तक शनि मीन राशि में रहेंगे. तब तक 3 राशियां शनि की साढ़ेसाती और 2 राशियां ढैय्या की चपेट में हैं. लेकिन सबसे ज्‍यादा कष्‍ट इन 5 में से 4 राशियों को झेलना पड़ेगा.

जून 2027 तक इन 4 राशियों पर शनि का शिकंजा टाइट! मुश्किल से कटेगा साढ़ेसाती-ढैय्या का आखिरी दौर
Image Credit: शनि गोचर 2027 तक किन-किन राशियों पर मुश्किलें आ सकती हैं. (Photo:AI)

ज्योतिष शास्त्र में शनि की साढ़ेसाती साढ़े 7 साल की एक विशेष अवधि होती है, जिसमें शनि की संबंधित राशियों पर विशेष नजर होती है. इसी तरह ढैय्या की अवधि ढाई साल की होती है. इस समय में संबंधित राशियों को आर्थिक, शारीरिक, मानसिक, करियर आदि से संबंधित चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. अभी जिन 5 राशियों पर साढ़ेसाती-ढैय्या चल रही है, उनमें से 4 के लिए जून 2027 तक स्थितियां कष्‍ट के संकेत दे रही हैं. चूंकि हर ढाई साल में शनि का गोचर होते ही राशियों की स्थिति में बदलाव होता है.

किन राशियों पर साढ़ेसाती?

जिस राशि में शनि होते हैं उस राशि, राशिचक्र में उससे एक आगे की राशि और एक पीछे की राशि पर साढ़ेसाती चलती है. जैसे अभी शनि मीन राशि में हैं, जो कि राशिचक्र की 12 वीं और आखिरी राशि है. तो उस पर उससे पीछे की राशि कुंभ (राशि चक्र की 11 वीं राशि) और आगे की राशि मेष (राशि चक्र की पहली राशि) पर साढ़ेसाती चल रही है.  

वहीं सिंह और धनु राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है, जो कि क्रमश: राशिचक्र की पांचवी और नौवी राशि हैं. ज्‍योतिषाचार्य दिलीप गुप्‍ता से जानिए इस दौरान किन क्षेत्रों में समस्‍या हो सकती है और बचाव के उपाय क्‍या हैं. 

जून 2027 तक संभलकर रहें ये राशियां

1. मीन राशि - साढ़ेसाती का दूसरा (चरम) चरण

शनि इस समय मीन राशि में ही हैं, जिससे इस राशि पर शनि की सबसे तीखी नजर है. जून 2027 तक का समय मीन राशि वालों के लिए मानसिक तौर पर सबसे ज्‍यादा तनावपूर्ण है. वर्कप्‍लेस पर मेहनत का फल नहीं मिलेगा, काम अटकेंगे. कुछ मामलों में छवि भी खराब हो सकती है. निर्णय लेने में दुविधा, खराब सेहत, घर में झगड़े-कलह परेशान कर सकते हैं. कुछ लोगों को नींद की कमी और पैरों से जुड़ी समस्‍या रह सकती है. 
बचाव के उपाय - सफाईकर्मी को दान करें. कोई भी गलत काम न करें, न नियम तोड़ें.

2. कुंभ राशि - साढ़ेसाती का तीसरा (अंतिम) चरण

कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का तीसरा और आखिरी चरण चल रहा है जो अपेक्षाकृत कम परेशान करता है. वहीं कुंभ राशि के स्‍वामी शनि हैं लिहाजा इन्‍हें कम कष्‍ट देते हैं. फिर भी जून 2027 तक इन लोगों को शनि कष्‍ट देंगे, यूं कहें कि यह समय उनके लिए 'अंतिम परीक्षा' जैसा है. जमापूंजी का अचानक नुकसान या खर्च हो सकता है. कानूनी मसला हो सकता है, संपत्ति का विवाद उलझ सकता है. 
बचाव का उपाय - शनि देव के लिए सरसों के तेल का दीपक जलाएं. गरीबों को भोजन कराएं.

sadesati 2026

3. सिंह राशि - शनि की अष्टम ढैय्या (कंटक शनि)

सिंह राशि पर शनि की ढैय्या है जो अंतिम चरण में हैं. यह समय बहुत उतार-चढ़ाव वाला है. करियर में चुनौतियां आ सकती हैं, बॉस से अनबन हो सकती है. गुप्‍त शत्रु परेशानी कर सकते हैं. मानसिक अशांति चरम पर रह सकती है. बचकर रहें.

बचाव के उपाय - कोई नियम न तोड़ें, काम में लापरवाही न करें.

4. धनु राशि - शनि की ढैय्या

धनु राशि वालों को भी जून 2027 में ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी. लेकिन उससे पहले सेहत, धन, सम्‍मान की हानि हो सकती है. वाहन देखकर चलें. घर के बुजुर्गों की सेहत बिगड़ सकती है. घर में सुख-सुविधाएं घट सकती हैं. 

मेष राशि के जून के बाद बढ़ेंगे संकट

मेष राशि वालों पर साढ़ेसाती प्रारंभ हुई है और पहला चरण चल रहा है. 3 जून 2027 से दूसरा चरण प्रारंभ होगा, जो बेहद मुश्किल माना जाता है. यानी कि अभी शनि के कष्‍ट शुरू ही हुए हैं. इनका असली कठिन समय जून 2027 से शुरू होगा. फिर भी जून तक इन लोगों को फिजूलखर्ची और व्यर्थ की यात्राएं परेशान करेंगी.

(Disclaimer: यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More