App

हथेली में हों ये शुभ निशान तो मिलता है राजा-महाराजाओं जैसा जीवन! अपने हाथ में चेक करें धन-लग्जरी के संकेत

हथेली का शुक्र पर्वत, कुछ खास रेखाएं और चिह्न बताते हैं कि व्‍यक्ति अपार धन-संपत्ति का मालिक बनकर राजा-महाराजाओं जैसा वैभवशाली जीवन पा सकता है. जानिए ये कौन-से शुभ निशान, चिह्न और रेखाएं हैं.

हथेली में हों ये शुभ निशान तो मिलता है राजा-महाराजाओं जैसा जीवन! अपने हाथ में चेक करें धन-लग्जरी के संकेत
Image Credit: हथेली का शुक्र पर्वत, रेखाएं, शुभ चिह्न और उनसे मिलने वाले धन-संपत्ति के संकेत. (Photo: AI)

हर व्यक्ति की ख्‍वाहिश होती है कि उसकी जिंदगी धन, सुख-सुविधाएं और ऐश्वर्य से भरपूर हो. वो और उसका परिवार ऐश की जिंदगी बिताए. व्‍यक्ति का ये सपना पूरा होगा या नहीं इसके संकेत उसकी हथेली की रेखाएं, चिह्न और शुक्र पर्वत की स्थिति से चैक किए जा सकते हैं. हस्‍तरेखा विशेषज्ञ इंदुबाला शर्मा से जानते हैं कि हथेली के कौन-कौनसे संकेत धन-समृद्धि और लग्‍जरी से जुड़े होते हैं. यदि ये शुभ चिह्न, रेखाएं और उभरा हुआ शुक्र पर्वत हथेली में हो तो व्‍यक्ति खूब धन-संपत्ति का मालिक बनकर भौतिक सुख पाता है.

हथेली में धन-लग्‍जरी के संकेत

कुछ लोग जन्म से सौभाग्यशाली होते हैं और मुंह में चांदी का चम्‍मच लेकर पैदा होते हैं. लेकिन कुछ को मेहनत के बाद धन-दौलत, सुख मिलता है. वहीं कुछ लोग अथक प्रयास के बाद भी सामान्य जीवन ही जीते हैं. आज हम उन संकेतों के बारे में जानते हैं जो बताते हैं कि व्‍यक्ति जन्‍म से ही लकी होगा या उसकी जिंदगी में जल्‍द ही उसे यह सब मिल जाता है. 

उभरा हुआ शुक्र पर्वत - ज्‍योतिष और हस्‍तरेखा के अनुसार, शुक्र धन-समृद्धि, लग्‍जरी, भौतिक सुख, सुंदरता और प्रेम के दाता हैं.  जिन लोगों की हथेली में अंगूठे के नीचे का हिस्‍सा यानी कि शुक्र पर्वत गोलाई लिए हुए और अच्‍छी तरह उभरा हुआ होता है, ऐसे लोग लक्जरी लाइफ पसंद करने वाले और सुन्दरता प्रेमी होते हैं. ये लोग खूब शान-सौकत से जीना पसंद करते हैं. साथ ही बहुत अच्‍छे प्रेमी होते हैं.

शुक्र पर्वत पर खड़ी रेखाएं - शुक्र पर्वत पर खड़ी हुई रेखाएं होना बहुत शुभ माना  जाता है. ऐसे व्‍यक्ति के पास खूब पैसा-संपत्ति होती है.

भाग्‍य रेखा पर मछली की आकृति - यदि मध्‍यमा उंगली पर पहुंचने वाली खड़ी भाग्‍य रेखा पर मछली की आकृति बने तो व्यक्ति के पास अपार धन होता है, साथ ही वह खूब मान-सम्‍मान, शोहरत भी पाता है.

हथेली पर त्रिशूल - जिस व्‍यक्ति की हथेली पर त्रिशूल की आकृति बनी हो, ऐसा व्‍यक्ति शानदार जीवन जीता है. वह दिखने में आकर्षक और सुंदर होता है. कला प्रेमी होता है. साथ ही खूब तरक्‍की करता है.

उंगलियों के पोरों पर चक्र - जिन लोगों के हाथ की सभी 10 उंगलियों के पोरों पर चक्र होते हैं, वे राजाओं जैसा जीवन वैभवशाली जीते हैं.

हथेली पर कलश का चिह्न - यदि व्यक्ति की हथेली पर कलश, चक्र जैसे शुभ चिह्न हों तो वह अति सौभाग्यशाली होता है. ऐसे लोग 'सेल्‍फ मेड' होते हैं, यानी कि अपना भाग्‍य अपने कर्मों से बनाते हैं.

ये रेखाएं देती हैं संघर्ष

शुक्र पर्वत पर आड़ी रेखाओं का जाल बिल्कुल अच्‍छा नहीं माना जाता. ऐसे लोगों को अपने जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ता है. यदि जाल न बना हो लेकिन आड़ी रेखाएं हों तो उन्‍हें संघर्ष के बाद ही सफलता मिलती है.

(Disclaimer: हस्तरेखा शास्त्र पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित है. हथेली की रेखाओं से भविष्य या जीवन की घटनाओं की जानकारी वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित नहीं है. इसे निश्चित भविष्यवाणी न मानें.)
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More