SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सोना Vs चांदी: इस धनतेरस सोना खरीदें या चांदी? किससे बढ़ेगा धन? शुक्र की उल्‍टी चाल दे रही बड़ा संकेत

गुरु ग्रह का संबंध सोने से है और शुक्र का चांदी से. इस धनतेरस इन दोनों ग्रहों की स्थिति बेहद खास है. ऐसे में धनतेरस के दिन सोना खरीदने से ज्‍यादा लाभ होगा या चांदी खरीदने से. ज्‍योतिषाचार्य बता रहे हैं ग्रहों का गणित और उनका विश्‍लेषण.

Written By Shraddha Jain
Published: Nov 04, 2026, 11:36 AM IST | Updated: Nov 04, 2026, 11:39 AM IST
Image Credit: धनतेरस पर ग्रहों की चाल सोना-चांदी खरीदने को लेकर अहम संकेत दे रही है. (Photo: AI)
Join

धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदने की परंपरा है और अधिकांश लोग धन-समृद्धि पाने के लिए ये कीमती धातुएं खरीदते हैं. लेकिन साल 2026 में सोना-चांदी की कीमतों ने जो ऊंचाइयां छुईं और फिर साल के मध्‍य से उनमें गिरावट का दौर शुरू हुआ, उसने लोगों को कंफ्यूज कर दिया है कि धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदें या नहीं. अगर खरीदें तो सोना में पैसा लगाएं या चांदी में. ताकि आने वाले नए साल 2027 या उससे आगे के सालों में उन्‍हें इससे लाभ हो सके. ज्‍योतिषाचार्य से ग्रहों की हालिया स्थिति और आगे के समय को लेकर जानते हैं इन सारे सवालों के जवाब.

गुरु-शुक्र कर रहे गेम

6 नवंबर को धनतेरस है और इसी दिन धन-समृद्धि, भौतिक सुख के ग्रह शुक्र कन्‍या राशि में आ रहे हैं. इतना ही नहीं वे वक्री चाल (उल्‍टी चाल) चलते हुए अपनी नीच राशि कन्‍या में आ रहे हैं. साथ ही इस दिन शुक्रवार भी है, इस दिन लक्ष्‍मी जी और शुक्र देव की पूजा की जाती है. वहीं धनतेरस से 6 दिन पहले 31 अक्‍टूबर को गुरु गोचर करके सिंह राशि में आए हैं.

सोना चढ़ेगा या उतरेगा?

धनतेरस पर सोना खरीदना सही होगा या नहीं, इस पर ज्‍योतिषाचार्य आचार्य विक्र‍मादित्‍य कहते हैं कि धनतेरस का दिन धन की उपासना करने और घर में धन को लाने का पर्व है. सोना स्थिर धातु है, इसे धनतेरस पर घर लाने से धन-समृद्धि बनी रहती है. फिर चाहे सोने के बर्तन लाएं, गहने खरीदें या भगवान की मूर्ति लें.

ग्रहों के परिवर्तन और उसके कारण सोने की कीमतों पर असर पर नजर डालें तो साल 2026 की शुरुआत में गुरु मिथुन राशि में थे. यह द्विस्‍वभाविक राशि है, यानी तेजी भी लाती है और मंदी भी. इसलिए जनवरी के बाद से सोने के दामों में खूब बढ़ोतरी हुई, साथ ही कभी-कभी कुछ उतार भी आया. लेकिन 2 जून को जब गुरु अपनी उच्‍च राशि कर्क में आए तो सोने की कीमतों में उतार आना शुरू हुआ. यानी कि सोने के दामों में जो हवा भरी थी, वो निकल गई और स्थिरता आ गई.

इस समय सोना के दाम साल 2026 की शुरुआत की तुलना में काफी कम हैं. वहीं 31 अक्‍टूबर को गुरु के स्थिर राशि सिंह में आने से आने वाले 2 महीनों में सोने की कीमतों में ठहराव आने की संभावना है. ऐसे में सोना खरीदना घाटे का सौदा तो नहीं लगता है.

साल 2027 में फिर से आएगा बड़ा बदलाव

ज्‍योतिषाचार्य आचार्य विक्रमादित्‍य कहते हैं, साल 2027 में होने जा रहे ग्रहों के परिवर्तन मार्केट में बड़े बदलावों का इशारा दे रहा है. कम से कम साल के शुरुआती 6 महीने में धातुओं के दाम में खासे उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. हालांकि 2027 आधा बीतने के बाद स्थिरता आ सकती है.

इन लोगों के लिए सोना खरीदना शुभ

- जो लोग लॉन्‍ग टर्म निवेश के लिए सोना लेना चाहते हैं, वो ले सकते हैं. 
- जिन लोगों के घर में शादी जैसे उत्‍सव होने वाले हैं या शादी योग्‍य बच्‍चे हैं, वे लोग उनके लिए गहने खरीद सकते हैं. 
- जिन लोगों की कुंडली में गुरु की स्थिति अच्‍छी है, वे भी सोना खरीद सकते हैं.

सबसे जरूरी बात ये है कि उधार लेकर बड़ा इंवेस्‍टमेंट करने की गलती न करें. वरना नुकसान हो सकता है.

चांदी खरीदें या नहीं?

चांदी भले ही बीते कुछ दिनों से गिरावट देख रही है. लेकिन अब फिर से चांदी के दाम बढ़ने के योग बन रहे हैं. धनतेरस के दिन नीच राशि कन्‍या में शुक्र का गोचर और वक्री स्थिति में रहना, चांदी के दाम बढ़ा सकता है.

ज्‍योतिषाचार्य दिलीप गुप्‍ता कहते हैं कि चांदी का संबंध शुक्र और चंद्रमा से है. चांदी शीतलता और मानसिक स्थिरता देती है. ऐसे में धनतेरस पर चांदी लेना शुक्र और चंद्रमा को मजबूत करने का ज्‍योतिषीय विकल्‍प हो सकता है. साथ ही जिन लोगों के लिए सोना खरीदना संभव नहीं है वे चांदी का सिक्‍का, जेवर, बर्तन या छोटा सा टुकड़ा खरीद सकते हैं.

(यह भी पढ़ें: दिवाली से कुछ घंटे पहले धन देने वाले ग्रह शुक्र की कन्‍या राशि में एंट्री, इन राशियों की होगी बल्‍ले-बल्‍ले!)  

किसके लिए चांदी शुभ किसके लिए नुकसानदेय?

कन्‍या में शुक्र का वक्री और नीच का होना संकेत दे रहा है कि  मिथुन, कन्‍या, धनु और मीन राशि वालों को धनतेरस पर बहुत सोच-समझकर निवेश करना चाहिए. क्‍योंकि इनके लिए शुक्र की स्थिति अच्‍छे संकेत नहीं दे रही है. खासकरके ज्‍यादा मात्रा में चांदी खरीद रहे हैं, तो विचार कर लें. बाकी लोग अपने बजट के अनुसार बेफिक्र होकर चांदी ले सकते हैं. लेकिन अपनी लिमिट न भूलें.

(यह भी पढ़ें: धनतेरस पर नोट छापने के लिए तैयार रहें ये 5 राशियां, 2 महा-राजयोग चमकाएंगे भाग्य!) 

(Disclaimer- यह जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं, ग्रहों की चाल और ज्योतिषाचार्य के विश्लेषण पर आधारित है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है. सोना-चांदी में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह अवश्य लें. सोने-चांदी की कीमतें बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करती हैं. इसका उद्देश्य निवेश की सलाह देना नहीं है.)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES