)
दिवाली का त्योहार आने वाला है. इस साल दिवाली 8 नवंबर 2026, रविवार को है. अब सबके पास बहुत कम दिन बचे हैं. सब अपने-अपने घर की सफाई में लगे हैं.
सब अपने घर को नया लुक देना चाहते हैं. लेकिन कुछ खास नियमों का ध्यान रखना भी जरूरी है. फेंग शुई और वास्तु के नियम को मानने से हमारे घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है.
आज इस खबर में हम जानेंगे कि दिवाली के इन खास दिनों में किन आसान नियमों को अपनाकर घर में पॉजिटिव एनर्जी लाई जा सकती है.
आजकल लोग घर को सजाते हैं. कई लोग हीटर या फायरप्लेस के ऊपर फोटो रख देते हैं.
फेंग शुई के नियम इसके खिलाफ हैं. ऐसी जगह पर परिवार की फोटो न लगाएं. इससे रिश्तों में तनाव आ सकता है. अपनों के साथ रिश्ते खराब हो सकते हैं.
घर या ऑफिस की टेबल पर कभी भी अकेली तस्वीर न लगाएं. ऐसी फोटोज उदासी को दिखाती है. साथ ही ये आपके मेहनत को कमजोर करती है.
जो लोग पार्टनर की तलाश में हैं, वे संभल जाएं. घर में हमेशा खुशी देने वाली चीजों को ही रखना चाहिए.
कई घरों में पुरानी तस्वीरें दीवार पर टंगी होती हैं. लोग उस इंसान को बहुत प्यार करते हैं जो अब नहीं है.
वास्तु के अनुसार ये सही नहीं है. ऐसी फोटो घर में नेगेटिव एनर्जी लाती है. इससे घर की एनर्जी का संतुलन बिगड़ जाता है. पुरानी तस्वीरों को फ्रेम से निकालकर एल्बम में रख देना चाहिए.
हम दिवाली के दिन पुरा घर साफ करते हैं. लेकिन बेड के नीचे साफ करना भूल जाते हैं. अक्सर लोग इस बात पर ध्यान नहीं देते हैं.
फेंग शुई के मुताबिक बेड के नीचे सफाई बहुत जरूरी है. अगर वहां गंदगी है तो आप पुरानी एनर्जी पर सो रहे हैं. इस बात का खास ख्याल रखें.
अगर आपके भी अलमारी में पुराने कपड़े रखें हुए हैं और उन्हें आप पहनते भी नहीं, तो उन्हें आज ही बाहर निकाल के फेक दें.
क्योंकि ये फटे-पुराने कपड़े आपकी ताकत को कम करते हैं. इसके अलावा दरवाजे के आगे सामान न रखें.
मेन गेट पर कोई रुकावट नहीं होनी चाहिए. रुकावट होने से अच्छी एनर्जी घर के अंदर नहीं आ पाती है.
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई बातें फेंग शुई और वास्तु शास्त्र पर आधारित हैं. हम इसकी पूरी सच्चाई का दावा नहीं करते हैं. किसी भी नियम को मानने से पहले अपनी समझ का इस्तेमाल जरूर करें.