)
भारतीय एथलीटों ने एशियन पैरा गेम्स में कमाल का प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड 114 मेडल अपने नाम किए. देश को 30 गोल्ड, 35 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज मेडल मिले हैं. भारत से 168 एथलीट जापान गए थे. इनमें से 97 पैरा-एथलीटों ने इस ऐतिहासिक सफलता में अपना योगदान दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेडल विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी. प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों से कहा कि आपकी मेहनत और कामयाबियां पूरे देश के लिए प्रेरणा बन गई हैं.
नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में हुए इस कार्यक्रम के दौरान खेल मंत्री मनसुख मंडाविया और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने हिस्सा लिया. भारतीय एथलीटों में तीरंदाज शीतल देवी और स्प्रिंटर सिमरन भी मौजूद थीं. खिलाड़ियों को संबोधित करते प्रधानमंत्री ने भारत में बदलाव पर जोर दिया. उन्होंने याद दिलाया कि कैसे देश ने 2010 एशियन पैरा गेम्स में एक गोल्ड समेत सिर्फ 14 मेडल अपने नाम किए थे. पीएम मोदी ने कहा, ''14 से 114 तक के इस सफर के बारे में किसने सोचा होगा? यह आपकी कड़ी मेहतन, खेल के प्रति आपकी लगन और विकसित किए गए इकोसिस्टम का नतीजा है.''
1️⃣4️⃣ to 1️⃣1️⃣4️⃣ On one hand this is a number…a statistic of India’s rise in the Asian Para Games. But, importantly, this meteoric rise suggests something else…the immense potential and talent of our athletes. This year we had: 30 Gold Medals + 5 World Records + 9 Asian Records + 4 events where Indians swept the entire podium! Two of my favourite data points: Of the 61 athletes making their Asian Para Games debut, 36 came back home with medals. There are 34 medal winners among 56 women athletes! Our athletes have shown that no dream is too big and no challenge too great when there is determination. Those days are long over when society frowned upon youngsters who wanted to pursue sports. Now, if you have the talent, India will support you and cheer for you. Come, play and shine!
— Narendra Modi (@narendramodi) November 5, 2026
भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
भारत ने अपने पैरा-एशियन गेम्स इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. उसने 2023 हांग्जो की सफलता को पीछे छोड़ते हुए बड़ा रिकॉर्ड बनाया. तब भारत ने 108 मेडल जीतकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था. इस बार जापान के नागोया में देश ने 114 मेडल जीतकर उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया. पीएम मोदी ने एशियन पैरा गेम्स में बनाए गए पांच वर्ल्ड रिकॉर्ड और नौ एशियन रिकॉर्ड की इशारा किया, साथ ही महिला खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा.
What a performance by our Asian Para Games athletes! They have shown what aiming high really looks like. https://t.co/5t3aCa71rT
— Narendra Modi (@narendramodi) November 5, 2026
बेटियों की जमकर तारीफ
प्रधानमंत्री ने मेडल जीतने वाली बेटियों की जमकर तारीफ की और कहा, ''111 मेडल जीतने वालों में से 34 बेटियां हैं.'' उन्होंने पैरा स्पोर्टस मूवमेंट में हिलाओं की बढ़ती मौजूदगी पर जोर दिया. भारत ने गेम्स के आखिरी दिन नौ गोल्ड मेडल जीतकर तालिका को रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा दिया. पीएम मोदी ने याद किया कि कैसे एथलीटों ने प्रतियोगिता के आखिरी चरण तक मेडल जीतने का सिलसिला जारी रखा. उन्होंने कहा, ''ऐसा लगा जैसे आपने सिर्फ जीतने का फैसला ही नहीं किया था, लेकिन जब तक गेम्स चल रहे थे, मेडल जीतने का सिलसिला रोकना कोई विकल्प नहीं था.''