काम शुरू करने से पहले लगने लगा है डर? घर की दीवार पर लगा लें ये तस्वीर, तुरंत लौटेगा खोया हुआ आत्मविश्वास
कमजोर आत्मविश्वास और घटते मनोबल को बढ़ाने के लिए वास्तु शास्त्र में खास तस्वीरें लगाने की सलाह दी जाती है. घर में ऊंचे पहाड़ या उड़ते पक्षियों की तस्वीर पॉजिटिविटी लाती है.
कभी-कभी जीवन में ऐसा समय आ जाता है, जब हम एकदम टूट जाते हैं. इसी वजह से हमारा खुद पर भरोसा धीरे-धीरे कम हो जाता है.
इतना ही नहीं हमें कोई नया काम करने में भी डर लगता है. अगर ऐसा आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो हो सकता है आपको अपने घर में वास्तु के हिसाब से कुछ बदलाव करना पड़ सकता है.
वास्तु शास्त्र के हिसाब से अगर आपका आत्मविश्वास कम हो गया है तो आपको अपने घर में कुछ खास तस्वीरें लगानी चाहिए.
इस खबर में कुछ ऐसी तस्वीरों के बारे में बताएंगे जिसे आप अपने घर में लगा सकते हैं. जो आपके अंदर आत्मविश्वास भर देगी.
पहाड़ की तस्वीर दूर करती है डर
अगर आपको लगता है कि आपका आत्मविश्वास कमजोर हो गया है, तो घर में पहाड़ की तस्वीर लगा लें.
पहाड़ कभी भी अपनी जगह से हिलता नहीं है. ये इस बात का मिसाल है कि चाहे कितनी भी बड़ी मुसीबत आ जाए, इंसान को अपनी जगह से नहीं हिलना चाहिए.
अपने फैसलों पर अडिग रहना चाहिए. जैसे मौसम बदले चाहे तूफान आए पर पहाड़ अपनी जगह से कभी नहीं हिलता है.
ये आपके हौसले को बढ़ाता है. जब आप परेशानी में रहोगे उस समय ये तस्वीर आपको हिम्मत देगी. इससे अपने लक्ष्य पर डटे रहने का हौसला मिलता है.
उड़ते पक्षी जगाते हैं नया उत्साह
हमें अपने घर के दीवार पर उड़ते हुए पक्षियों की तस्वीर लगानी चाहिए. आपने आसमान में उड़ते हुए पक्षियों को तो देखा होगा.
उन्हें देखकर आपके मन में भी ये ख्याल आता होगा कि, शायद आपके अंदर भी वैसा ही जोश भर जाए तो शायद आप भी कुछ भी कर सकते थे.
उनकी उड़ान को देखकर हमें आगे बढ़ने की इच्छा होती है. अगर आपका मन इधर-उधर भटकता रहता है, तो आप इस तस्वीर को लगा सकते हैं.
ये घर के माहौल को पॉजिटिविटी का फ्लो बढ़ता है, साथ ही परिवार में खुशहाली आती है.
समुद्र की लहरों से बना लें दूरी
हर तस्वीर घर के लिए अच्छी हो, ये जरूरी नहीं है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के अंदर समुद्र की ऊंची लहरों वाली तस्वीर नहीं लगानी चाहिए.
ऐसी तस्वीरें घर में बेचैनी पैदा कर सकती हैं. पानी की उथल-पुथल हमारे दिमाग को परेशान कर सकती है.
इससे परिवार के लोगों के बीच तनाव बढ़ सकता है. इसलिए घर में ऐसी तस्वीरें लगाएं जिन्हें देखकर मन को सुकून मिले.
पॉजिटिव तस्वीरों से बदलता है जीवन
घर की सजावट का सीधा असर हमारे दिमाग पर पड़ता है. अगर आप घर में पॉजिटिव एनर्जी चाहते हैं, तो तस्वीरों का चुनाव सोच-समझकर करें.
पहाड़ या उड़ते पक्षियों के चित्र सिर्फ सुंदर नहीं लगते हैं. ये हमारे अंदर की हिम्मत को भी जगाते हैं.
वास्तु के इन छोटे नियमों को अपनाकर आप माहौल बेहतर बना सकते हैं. सही सोच और सकारात्मक तस्वीरों के सहारे आप जीवन में बदलाव ला सकते हैं.
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और वास्तु शास्त्र के सिद्धांतों पर आधारित है. इसका उद्देश्य केवल पाठकों को जागरूक करना है.
ये भी पढे़ं: Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर