धन की पोटली से टकराएगा जहर का घड़ा! धनतेरस पर शुभ-अशुभ की टक्कर, आपकी राशि बचेगी या डूबेगी?
इस साल धनतेरस पर शुभ-अशुभ की महाटक्कर हो रही है, एक ओर बुधादित्य राजयोग बन रहा है और दूसरी ओर अशुभ विष्कुम्भ योग. ऐसे में किस राशि के लिए धनतेरस का दिन शुभ है और किसे सावधान रहने की जरूरत है, जानिए.
धनतेरस का दिन धन पाने का दिन है, लोग इस दिन धन की पोटली बनाकर उसकी पूजा करते हैं और फिर उसे तिजोरी में रखते हैं. साथ ही आज आरोग्य के देवता धन्वंतरि की पूजा होती है. 6 नवंबर 2026, शुक्रवार यानी कि आज धनतेरस है और इस साल इस खास दिन 2 ऐसे योग बन रहे हैं, जो एक-दूसरे से बिल्कुल उलट हैं. एक तरफ ज्योतिष में बेहद शुभ माना गया बुधादित्य राजयोग है, तो दूसरी तरफ अशुभ माना गया विष्कुम्भ योग है.
बुधादित्य राजयोग और विष्कुम्भ योग क्या हैं?
बुधादित्य राजयोग सूर्य और बुध की युति से बनता है, जो कि अभी तुला राशि में बन रहा है. यह योग बुद्धि, व्यापार, वाणी के लिए शुभ होता है और सफलता के योग बनाता है.
विष्कुम्भ योग सूर्य और चंद्रमा की विशेष देशांतर दूरियों के आधार पर बनता है. जो कि आज धनतेरस पर बन रहा है और पूरे दिन रहेगा. विष्कुम्भ से मतलब है विष से भरा कुंभ या घड़ा. इस योग के स्वामी यमराज और प्रतिनिधि ग्रह शनि देव हैं. इस योग को किसी भी शुभ कार्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है. जैसे- नया व्यापार, गृह-प्रवेश, विवाह आदि.
धनतेरस पर इन राशियों को लाभ
ज्योतिषाचार्य राज मिश्रा के अनुसार, धनतेरस पर बन रहे योग 4 राशियों के लिए धन, समृद्धि, सफलता के संकेत दे रहे हैं.
मेष राशि : आर्थिक और पेशेवर मामलों में धनतेरस शुभ है. आज आपको कारोबार में लाभ मिल सकता है. पुराने निवेश से फायदा हो सकता है. नौकरी करने वालों के लिए भी दिन अच्छा है, आप समय पर अपना काम खत्म कर लेंगे.
तुला राशि : तुला राशि में ही बुधादित्य राजयोग बन रहा है और बहुत लाभ दे सकता है. कोई बड़ी डील हो सकती है, आर्थिक लाभ हो सकता है. इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं. कुछ लोगों को शुभ सूचना मिल सकती है, जिसका उन्हें लंबे समय से इंतजार था.
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों के लिए भी दिन अच्छा साबित हो सकता है. कीमती चीजों की खरीदारी करने के योग बन रहे हैं. परिवार के साथ मिलकर त्योहार का भरपूर आनंद लेंगे.
धनु राशि : धनु राशि वालों को भाग्य का साथ मिल सकता है. धन लाभ होने के योग हैं. कोई बड़ी खरीदारी कर सकते हैं या पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है.
ये राशि वाले रहें संभलकर
कन्या राशि : चंद्रमा कन्या राशि में हैं और वहीं विष्कुम्भ योग बनाते हैं, लिहाजा आज तनाव, मानसिक भ्रम हो सकता है. गलती करने से बचें, वरना आपकी छवि खराब हो सकती है.
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए मिला-जुला है. कुछ मामलों में लाभ हो सकता है लेकिन आपकी वाणी आपको नुकसान दे सकती है. लिहाजा संभलकर व्यवहार करें. लेन-देन में जल्दबाजी न करें.
(यह भी पढ़ें: मेष को सोना, वृष को चांदी... धनतेरस पर आपकी राशि के लिए क्या खरीदना है सबसे लकी? करें चेक)
(Disclaimer- यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)