SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बच्चे की बर्थडेट से जानें उनका छिपा टैलेंट, किस क्षेत्र में मिलेगी सबसे बड़ी सफलता

हर बच्‍चे में कोई न कोई टैलेंट होता है, कई बार वह सीधे नजर नहीं आता है. न्‍यूमेरोलॉजी के जरिए पैरेंट्स को अपने बच्‍चे का छिपा हुआ टैलेंट पहचानने और करियर को शेप देने में मदद मिल सकती है.

Written By Shraddha Jain
Published: Nov 14, 2026, 08:51 IST | Updated: Nov 14, 2026, 08:58 IST
Image Credit: बच्‍चे की बर्थडेट से जाना जा सकता है कि उसमें क्‍या हिडन टैलेंट है और वो बड़ा होकर किस क्षेत्र में ज्‍यादा सफल हो सकता है. (Photo:AI)
Join

पैरेंट्स का सपना होता है कि उनके बच्‍चे शानदार करियर बनाएं, खूब सफल हों. अपनी अलग पहचान बनाएं और आरामदायक जिंदगी जिएं. लेकिन कई बार पैरेंट्स के लिए यही समझना बड़ी मुश्किल हो जाता है कि बच्‍चे की रुचि किस क्षेत्र में है या उसमें क्‍या टैलेंट है, जिसकी दम पर वो किस सेक्‍टर में अच्‍छा करियर बना सकता है. आज 14 नवंबर चिल्‍ड्रंस डे यानी कि बाल दिवस के मौके पर न्‍यूमेरोलॉजी की मदद से बच्‍चे का छिपा हुआ टैलेंट जानने का तरीका जानते हैं.

सबसे पहले निकालें मूलांक

न्‍यूमेरोलॉजी के जरिए अपने बच्‍चे का टैलेंट और संभावित करियर चुनने के लिए सबसे पहले उसका मूलांक निकालें. इसके लिए उसकी बर्थडेट को जोड़ें. जैसे- बच्‍चे का जन्‍म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 1 होगा. उदाहरण के लिए 28 तारीख को जोड़ें 2+8=10, 1+0=1. इस तरह किसी भी तारीख को तब तक जोड़ें, जब तक कि सिंगल डिजिट यानी कि 1 से 9 के बीच तक का नंबर न आ जाए. फिर इस मूलांक के जरिए ही बच्‍चे के टैलेंट या वो किस क्षेत्र में करियर बनाकर ज्‍यादा सफल हो सकता है, इस बारे में जानें.

बर्थडेट से करियर कनेक्‍शन

मूलांक 1 (जन्मतिथि 1, 10, 19, 28)

मूलांक 1 के स्‍वामी ग्रह सूर्य के प्रभाव से 1, 10, 19 और 28 तारीख को पैदा हुए बच्‍चे पैदाइशी लीडर होते हैं. इनके प्रशासनिक सेवा, राजनीति, मैनेजमेंट या बिजनेस में सफल होने की संभावना अच्‍छी रहती है.

मूलांक 2 (जन्मतिथि 2, 11, 20, 29)

मूलांक 2 के स्‍वामी चंद्रमा हैं, जिसके प्रभाव से इन बच्‍चों की आर्ट में खासी रुचि होती है. ये बच्‍चे संगीत, लेखन, पेंटिंग, काउंसलिंग, एक्टिंग या डिजाइनिंग जैसे क्षेत्र में खूब नाम कमा सकते हैं.

मूलांक 3 (जन्मतिथि 3, 12, 21, 30)

मूलांक 3 के स्‍वामी गुरु हैं जो ज्ञान के कारक हैं. इन बच्‍चों के शिक्षा, वकालत, काउंसलिंग, बैंकिंग और धार्मिक या सामाजिक कार्यों में खासी रुचि होती है. इन क्षेत्रों में मूलांक 3 वाले बच्‍चे बड़ी सफलता पाते हैं.

मूलांक 4 (जन्मतिथि 4, 13, 22, 31)

मूलांक 4 के स्‍वामी राहु हैं, जिसके प्रभाव से 4, 13, 22 और 31 तारीख को पैदा हुए बच्‍चे अलग ही दिमाग के होते हैं. वे जुनूनी और लीक से हटकर काम करने में माहिर होते हैं. इनके इंजीनियरिंग, कोडिंग, रिसर्च, साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन की संभावना रहती है.

मूलांक 5 (जन्मतिथि 5, 14, 23)

मूलांक 5 के स्‍वामी बुध ग्रह हैं, जो किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्‍मे बच्‍चों को बुद्धिमान, बोलने में माहिर और मनमौजी बनाते हैं. ये मीडिया, मार्केटिंग, शेयर बाजार, सेल्स और कम्युनिकेशन जैसे करियर में खूब सफल होते हैं.

मूलांक 6 (जन्मतिथि 6, 15, 24)

मूलांक 6 के स्‍वामी शुक्र ग्रह हैं, जो 6, 15 और 24 तारीख में जन्‍मे बच्‍चों को सुंदरता, पैसा कमाने का जुनून और कला से जुड़ाव देते हैं. ये बच्‍चे ग्‍लैमर की दुनिया जैसे- फैशन, फिल्म इंडस्ट्री, होटल मैनेजमेंट, लग्जरी ब्रांड्स या इंटीरियर डिजाइनिंग में अच्‍छा करियर बनाते हैं.

(यह भी पढ़ें: नौकरी की किच-किच से परेशान, अपना बिजनेस करने का है इरादा? बर्थडेट से जानें कितनी है आपकी रिस्‍क लेने की क्षमता) 

मूलांक 7 (जन्मतिथि 7, 16, 25)

मूलांक 7 के स्‍वामी केतु ग्रह हैं, जो 7, 16 और 25 तारीख को पैदा हुए बच्‍चों को खोजी बनाता है. साथ ही इनकी अध्‍यात्‍म में रुचि रहती है. ये अच्‍छे विचारक, वैज्ञानिक बन सकते हैं. इसके अलावा आईटी सेक्टर, डेटा एनालिसिस, लेखन, मनोविज्ञान और गुप्त विद्याओं में अच्‍छा करियर बना सकते हैं.

मूलांक 8 (जन्मतिथि 8, 17, 26)

मूलांक 8 के स्‍वामी शनि ग्रह हैं, जो 8, 17 और 26 तारीख को पैदा हुए बच्‍चों को बचपन से ही मेहनती और अनुशासित बनाता है. ये लोग बड़े होकर ज्‍यूडिशरी, कानून, रियल एस्टेट, मैन्युफैक्चरिंग और बड़े उद्योगों में खूब सफल होते हैं. हालांकि इन्‍हें सफलता धीरे-धीरे लेकिन स्‍थाई मिलती है.

मूलांक 9 (जन्मतिथि 9, 18, 27)

मूलांक 9 के स्‍वामी मंगल ग्रह हैं, जो 9, 18 और 27 तारीख को पैदा हुए बच्‍चों को साहसी, निडर और खासा ऊर्जावान बनाता है. ये बच्‍चे सेना, पुलिस, स्‍पोर्ट्स, सर्जरी और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सफल होते हैं.

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और अंक ज्योतिष के सिद्धांतों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES