SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नौकरी की किच-किच से परेशान, अपना बिजनेस करने का है इरादा? बर्थडेट से जानें कितनी है आपकी रिस्‍क लेने की क्षमता

नौकरी से मन भर गया है और अपना कुछ काम करना चाहते हैं. ये सोच जॉब की किच-किच से तंग आ गए कई लोगों का विचार होता है, लेकिन बिजनेस करने के लिए रिस्‍क लेने की क्षमता आप में कितनी है, अपनी बर्थडेट से ये जरूर जान लें.

Written By Shraddha Jain
Published: Oct 09, 2026, 09:55 AM IST | Updated: Oct 09, 2026, 10:02 AM IST
Image Credit: मूलांक 1 से मूलांक 9 तक के लोगों की रिस्‍क लेने की क्षमता. (Photo: AI)
Join

रोज एक ही नौकरी, फिक्‍स सैलरी, काम के लंबे घंटे, छुट्टियों की मारामारी इन सबके बीच दिल करता है, यह सब छोड़कर अपना काम कर लिया जाए. ताकि इनकम बढ़ाने का मौका रहे और मनमर्जी के मालिक बन सकें. लेकिन बिजनेस करने, स्‍टार्ट-अप लाने के लिए फंडिंग के साथ-साथ व्‍यक्ति में कुछ खूबियां होना भी जरूरी है, जिसमें सबसे अहम है रिस्‍क लेने की क्षमता. अंक ज्‍योतिष की मदद से अपनी जन्‍मतारीख के जोड़ यानी कि मूलांक के जरिए जान सकते हैं कि आप में रिस्‍क लेने की क्षमता कितनी है. मूलांक के जरिए अपनी पर्सनालिटी ट्रैट्स जान सकते हैं, जिसमें रिस्‍क टेकिंग केपेसिटी भी शामिल है.

मूलांक कैसे निकालें?

अंक ज्‍योतिष में प्रमुख तौर पर 1 से 9 तक के मूलांक के जरिए पर्सनालिटी, भविष्‍य आदि के बारे में बताया जाता है. मूलांक निकालने के लिए बर्थ डेट को जोड़ते हैं. जैसे- 25 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2+5 = 8 होगा. 29 तारीख का मूलांक 2+9 = 11, फिर 1+1 = 2 होगा. वहीं भाग्‍यांक में बथडेट, महीना और साल को भी जोड़ा जाता है.

हर मूलांक का एक ग्रह स्‍वामी होता है और उस ग्रह का संबंधित मूलांक वाले लोगों के व्‍यवहार, भविष्‍य आदि पर असर पड़ता है.

बर्थडेट से रिस्‍क लेने की क्षमता

मूलांक 1 (बर्थडेट: 1, 10, 19, 28)

मूलांक 1 के स्‍वामी सूर्य ग्रह हैं, जो उन्‍हें कमाल की लीडरशिप, चुनौतियों से लड़ने का कॉन्फिडेंस और रिस्‍क लेने की क्षमता देते हैं. ये लोग ना मुश्किलों से डरते हैं और रिस्‍क लेने से पीछे हटते हैं इसलिए कारोबार में खूब तरक्‍की करते हैं.

मूलांक 2 (बर्थडेट: 2, 11, 20, 29)

मूलांक 2 के स्‍वामी चंद्रमा हैं और ये लोग बहुत सेंसेटिव होते हैं, जल्‍दी घबरा जाते हैं. ये बिजनेस करने का अकेले रिस्‍क लेने की बजाय पार्टनरशिप में काम करें तो बेहतर होता है.

मूलांक 3 (जन्मतिथि: 3, 12, 21, 30)

मूलांक 3 स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं, जो व्‍यक्ति को लगातार सीखने की इच्‍छा, बुद्धिमान और भाग्‍यवान बनाते हैं. ऐसे लोग अंधाधुंध रिस्‍क लेने की बजाय पूरी प्‍लानिंग के साथ काम करते हैं और फिर निर्णय लेते हैं. इसलिए अधिकांश मामलों में ये सफल रहते हैं, फिर चाहे करियर हो या पर्सनल लाइफ.

मूलांक 4 (जन्मतिथि: 4, 13, 22, 31)

मूलांक 4 का स्वामी ग्रह राहु है, यह जीवन में अचानक बदलाव लाने वाला ग्रह है. इस ग्रह से प्रभावित लोग लीक से हटकर सोचने वाले और ताबड़तोड़ रिस्‍क लेने वाले होते हैं. ये ऐसे क्षेत्रों में रिस्‍क ले लेते हैं, जहां आम लोग सोचने से भी डरते हैं. ऐसे में जब वे सफल होते हैं तो रातों-रात चमक जाते हैं, वरना असफल हों तो घंटों में बर्बाद हो जाते हैं. ये लोग शॉर्टकट लेने और क्रांतिकारी बदलाव लाने की क्षमता रखते हैं.

मूलांक 5 (जन्मतिथि: 5, 14, 23)

मूलांक 5 के स्वामी बुध ग्रह हैं. ये लोग बुद्धिमान और मार्केट की नब्‍ज पहचानने वाले होते हैं, इसलिए अच्‍छे कारोबारी बनते हैं. इनमें प्रयोग करने का साहस भी होता है और रिस्‍क लेने की क्षमता भी होती है.

(यह भी पढ़ें : नाम की स्पेलिंग से निकालें अपना लकी नंबर, फिर जानें कैसी है आपकी पर्सनैलिटी!)

मूलांक 6 (जन्मतिथि: 6, 15, 24)
    
मूलांक 6 के स्वामी शुक्र ग्रह हैं. ये लोग बैलेंस्‍ड एप्रोच रखने वाले और केलुकेलेटिव होते हैं. यानी कि नफा-नुकसान का पूरा हिसाब लगाकर ही आगे बढ़ते हैं. ये लोग भारी रिस्‍क लेने की बजाय सुरक्षा और स्‍टेबिलिटी को प्रमुखता देते हैं.

मूलांक 7 (जन्मतिथि:  7, 16, 25)
    
मूलांक 7 के स्‍वामी ग्रह केतु हैं. इन लोगों के लिए ज्‍यादा रिस्क लेना ठीक नहीं माना जाता है. ये लोग भी पार्टनरशिप में काम करें तो बेहतर है, लेकिन एक समस्‍या यह भी है कि ये लोग एकांत पसंद करने वाले होते हैं और जल्‍द ही किसी से भी डिटैच हो जाते हैं.

मूलांक 8 (जन्मतिथि: 8, 17, 26)

मूलांक 8 के स्वामी शनि ग्रह हैं. शनि इन लोगों को धैर्यवान, दूरदर्शी सोच रखने वाला और मेहनत-संघर्ष से न घबराने वाला बनाता है. ये लोग रिस्‍क लेने से नहीं डरते हैं, लेकिन हवा में रिस्‍क लेने की बजाय जमीनी हकीकत टटोलने के बाद ही आगे बढ़ते हैं. ये लंबे समय के प्रोजेक्‍ट्स में अच्‍छा काम करते हैं, जैसे- लंबी अवधि के निवेश, रियल एस्टेट, इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग जैसे बिजनेस. ये लंबे समय बाद लेकिन बड़ी सफलता पाते हैं.

मूलांक 9 (जन्मतिथि: 9, 18, 27)

मूलांक 9 के स्वामी मंगल ग्रह हैं, जो व्‍यक्ति को जोशीले, ऊर्जावान और निडर होते हैं. ये लोग कठिन से कठिन हालातों में भी बड़ा रिस्क उठाकर व्यापार संभालने का साहस रखते हैं.

नौकरी छोड़ने से पहले ध्‍यान रखें ये बातें

बिजनेस करने के लिए केवल रिस्‍क लेने की क्षमता ही काफी नहीं है, बल्कि तगड़ा बिजनेस आइडिया, शुरुआती पूंजी, इमरजेंसी फंड (6 महीने से एक साल तक खर्च), मार्केट के हालात आदि कई पहलुओं पर काम करना जरूरी है. ऐसे में विशेषज्ञ की मदद भी लेनी चाहिए. बिजनेस कोच सलाह देते हैं कि अचानक नौकरी छोड़ने की बजाय बेहतर है कि कुछ समय नौकरी के साथ बिजनेस की शुरुआत का अनुभव लिया जाए.

(Disclaimer: यह लेख अंक ज्योतिष में वर्णित मान्यताओं और व्यक्तित्व संबंधी व्याख्याओं पर आधारित है. किसी भी व्यक्ति का स्वभाव, व्यवहार और निर्णय केवल जन्मतिथि या मूलांक से तय नहीं होते. इसे सामान्य जानकारी के रूप में पढ़ें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES