भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /धर्म
  • /एस्ट्रोलॉजी
  • /वास्तु शास्त्र के अनुसार कैसी होनी चाहिए बालकनी? जानें सही दिशा, रंग और पौधों के नियम

वास्तु शास्त्र के अनुसार कैसी होनी चाहिए बालकनी? जानें सही दिशा, रंग और पौधों के नियम

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की बालकनी सकारात्मक ऊर्जा के अंदर आने की जगह होती है. इस खबर में हम बालकनी की सही दिशा, रंग, पौधों और कबाड़ से जुड़ी जरूरी बातों के बारे में बताएंगे.

Written ByHarsh Singh
Published: Oct 19, 2026, 11:15 AM IST|Updated: Oct 19, 2026, 11:28 AM IST
joinshare
वास्तु शास्त्र के अनुसार कैसी होनी चाहिए बालकनी? जानें सही दिशा, रंग और पौधों के नियम

About the Author

    Harsh Singh

    Harsh Singh

    हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष धर्म और ज्योतिष से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया के धार्मिक आयोजनों, अध्यात्म और ज्योतिषीय गणनाओं से जुड़े जरूरी अपडेट्स दर्शकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ धर्म-कर्म और ऐस्ट्रो की दुनिया के खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    2

    अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

    3

    जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

    4

    'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

    5

    Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    आपने अक्सर देखा होगा कि लोग घर के लिविंग रूम, बेडरूम और किचन पर तो पूरा ध्यान देते हैं. लेकिन बालकनी को भूल जाते हैं.

    उस जगह को लोग सिर्फ कपड़े सुखाने का जगह समझकर भूल जाते हैं. ज्यादा से ज्यादा एक कुर्सी रख लेते हैं, जिसपर बैठकर वो चाय पी सकें.

    लेकिन वहीं वास्तु शास्त्र के मुताबिक बालकनी का हमारी जिंदगी में बहुत महत्व है. इसका सीधा कनेक्शन आसमान से होता है.

    यही वो जगह होती है जहां से प्राण वायु और बाहरी ऊर्जा घर में आती है. अगर आप बालकनी को अच्छे से रखते हैं तो आपके घर में खुशहाली और सुख समृद्धी आएगी.

    सबसे जरूरी क्या है?

    बालकनी की सफाई सबसे जरूरी होती है. आपको समय निकालकर ये जरूर करना चाहिए. वहां लोग अपना पुराना समान रख देते हैं, जो बिल्कुल नहीं रखना चाहिए.

    पुराना टूटा फर्नीचर, बेकार गमले या फालतू स्टोरेज बॉक्स को वहां से तुरंत हटा देना चाहिए. ऐसे कबाड़ ही ऊर्जा को आने-जाने से रोकती है.

    वहां जो भी पर्दा लगा रहे हैं, उसका भारी रंग का नहीं होना चाहिए. थोड़ा हल्का रंग रखिए जिससे हवा और प्राकृतिक रोशनी आसानी से अंदर आ सके.

    क्या है बैठने की सही दिशा?

    अगर आपको बालकनी में बैठकर चाय पीने का आदत है, तो आपको अपने बैठने के तरीके पर भी गौर करना चाहिए.

    आपको हमेशा बैठते समय अपना चेहरा पूर्व या उत्तर दिशा में रखना चाहिए. इस दिशा में बैठने से आप प्रकृति की प्राकृतिक ऊर्जा से सीधे तौर पर जुड़ सकते हैं. साथ ही आपको सुकून भी मिलेगा.

    कैसे होने चाहिए दीवारों के रंग?

    अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि बालकनी की दीवारों का रंग कैसा होना चाहिए? तो आपको हमेशा हल्के रंगो का ही इस्तेमाल करना चाहिए.

    वास्तु के मुताबिक सफेद, क्रीम, हल्का पीला और हल्का हरा रंग ही सबसे बेस्ट होता है.

    अब आपके मन में ये होगा कि हल्के रंग ही क्यों? तो हल्के रंग की रोशनी को सोखते नहीं हैं वो रोशनी को चारो ओर फैलाने का काम करते हैं.

    जिससे बालकनी की खूबसूरती तो बढ़ती ही है, साथ में आपको पॉजिटिव भी महसूस कराती है.

    बालकनी से जुड़ी इन गलतियों से बचें

    आपने किसी न किसी के बालकनी में जरूर देखा होगा की लोग रेलिंग के सहारे साइकिल, टूटा समान, और भी कई भारी चीज रख देत हैं.

    जो घर में आने वाले पॉजिटिव एनर्जी को पूरी तरीके से रोक देता है. इसलिए ऐसे सामान को वहां न जमा करें.

    पौधों का चुनाव करते समय रखें इन बातों का खास ध्यान

    बालकनी को सजाने के लिए लोग वहां पौधे लगाते हैं. लेकिन लोग कोई भी पौधा उठा लाते हैं, जो सही नहीं होता है.

    ज्यादातर लोग कैक्टस, कंटीले पौधे या बोनसाई के पेड़ को लगा लेते हैं. वास्तु की माने तो ऐसे कंटीले पेड़ घर में नेगेटिव एनर्जी को बढ़ाते हैं.

    इसलिए बालकनी में हमेशा हरे-भरे ताजे पौधे लगाने चाहिए. ऐसे पौधे जो पॉजिटिव एनर्जी देने वाला हो.

    इससे वातावरण में भी ताजगी बनी रहेगी. साथ ही बालकनी भी देखने में सुंदर लगेगी.

    (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी पारंपरिक वास्तु शास्त्र के सिद्धांतों और मान्यताओं पर आधारित है.

    ये भी पढ़ें: घट स्थापना में कलश पर मौली बांधना क्यों है जरूरी? जानिए इसका रहस्य

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Vastu Tips