App

'U' नाम वाले प्यार में ईमानदार और दिमाग से होते हैं तेज, इस एक चीज के कारण भीड़ से अलग आते हैं नजर

'U' नाम वाले लोग कई मामलों में खास होते हैं, फिर चाहे वो करियर का मामला हो या प्‍यार व रिश्‍ता निभाने का. इन लोगों में कई ऐसी खासियतें होती हैं, जो उन्‍हें भीड़ से अलग बनाती हैं. जानिए 'U' से शुरू होने वाले नाम वालों की पर्सनालिटी.

'U' नाम वाले प्यार में ईमानदार और दिमाग से होते हैं तेज, इस एक चीज के कारण भीड़ से अलग आते हैं नजर
Image Credit: 'U' से नाम शुरू होने वाले लोगों की पर्सनालिटी, करियर, लव लाइफ, फाइने‍ंशियल ग्रोथ. (Photo:AI)

नाम का पहला अक्षर व्‍यक्ति की पर्सनालिटी, करियर, रिश्‍तों, आदि के बारे में काफी कुछ बताता है इसलिए ज्‍योतिष में नेम ऐस्‍ट्रोलॉजी को काफी महत्‍व दिया गया है. साथ ही कुंडली में व्‍यक्ति का जो नाम होता है, उसके पहले अक्षर से व्‍यक्ति की राशि भी निर्धारित होती है. आज हम उन लोगों के बारे में जानते हैं जिनका नाम अंग्रेजी के 'U' अक्षर या हिंदी के 'उ' और 'ऊ' से शुरू होता है.

'U' का है अंक 6 और शुक्र से संबंध

नेम ऐस्‍ट्रोलॉजी में अंग्रेजी के A से Z तक के हर अक्षर को एक खास अंक दिया गया है. उसके अनुसार 'U' का अंक 6 है. अंक ज्‍योतिष के अनुसार अंक 6 के स्‍वामी शुक्र ग्रह हैं. ज्‍योतिष में शुक्र ग्रह को धन-समृद्धि, प्रेम, आकर्षण, भौतिक सुख का स्‍वामी माना गया है. इस कारण जिन लोगों का नाम 'U' से शुरू होता है, उन लोग पर शुक्र ग्रह का खासा प्रभाव होता है.  

'U' नाम वालों की पर्सनालिटी

नेम ऐस्‍ट्रोलॉजी के अनुसार जिनका नाम 'U', उ या ऊ से शुरू होता है, वे पॉजिटिव और क्रिएटिव सोच वाले होते हैं. वे लोग दूसरों की मदद करने वाले, अपने पार्टनर को प्‍यार करने वाले होते हैं. वे अपने जीवनसाथी के प्रति ईमानदार होते हैं और उसकी बहुत परवाह भी करते हैं. ये लोग इतनी शानदार पर्सनालिटी वाले होते हैं कि लोग इनकी ओर आसानी से आकर्षित हो जाते हैं. कह सकते हैं कि इनके लिए किसी का दिल जीतना मुश्किल काम नहीं होता है.

स्‍टाइलिश और अट्रैक्टिव

ये लोग काफी स्‍टाइलिश होते हैं और महंगी चीजों के शौकीन होते हैं. इनका टेस्‍ट बहुत अच्‍छा होता है. इनके दिमाग में क्रिएटिव आइडियाज भरे रहते हैं, जिससे वे अपना हर काम बहुत अच्‍छे से करते हैं. इन खूबियों के कारण वे भीड़ से अलग नजर आते हैं.

मस्‍तमौला और करियर में सफल

ये लोग एक ओर मस्‍तमौला नजर आते हैं लेकिन दूसरी ओर वे अपनी धुन के पक्‍के होते हैं. यानी कि जो ठान लें उसे पूरा करके ही दम लेते हैं. इस कारण करियर में काफी सफल होते हैं. हालांकि, उन्‍हें सक्‍सेस एक झटके में नहीं मिलती है, बल्कि मेहनत के बाद धीर-धीरे मिलती है. लेकिन ये लंबी रेस के घोड़े होते हैं और आगे बढ़ जाएं तो पीछे मुड़कर नहीं देखते. ये लोग खूब पैसा भी कमाते हैं और शानदार जिंदगी जीते हैं.

इन क्षेत्रों में सफल

नेम ऐस्‍ट्रोलॉजी के अनुसार, 'U' नाम वाले लोग आर्ट, फैशन डिजाइनिंग, रिसर्च, मीडिया जैसी फील्‍ड में मेहनत से अच्‍छी सफलता पाते हैं. वहीं पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह भी खुशहाल तरीके से जीते हैं.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिष और नाम से जुड़ी प्रचलित मान्यताओं पर आधारित है. इसे वैज्ञानिक तथ्य या व्यक्तिगत भविष्यवाणी के रूप में न लें.)
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More