App

Tarot Rashifal 2026: तुला राशि वालों के करियर में आएगी गति, धनु वालों को मिलेगा भाग्य का साथ! पढ़ें सितंबर का टैरो राशिफल

Tarot Monthly Horoscope September 2026: मेष से लेकर मीन राशि तक, सितंबर 2026 को लेकर टैरो कार्ड क्या संदेश लेकर आए हैं? इस बारे में जानने के लिए आइए पढ़ें सितंबर 2026 का मंथली टैरो राशिफल.

Tarot Rashifal 2026: तुला राशि वालों के करियर में आएगी गति, धनु वालों को मिलेगा भाग्य का साथ! पढ़ें सितंबर का टैरो राशिफल

Tarot Monthly Rashifal September 2026: सितंबर महीने में वृष राशि के लोगों के परिवार में संपत्ति विवाद के बढ़ने के आसार हैं. वहीं धनु राशि वालों को आर्थिक स्थिति सुधारने के मौके मिल सकते हैं. सितंबर का महीना सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, ये जानने के लिए हम सितंबर 2026 का टैरा राशिफल विस्तार से जानेंगे.

मेष राशि टैरो राशिफल सितंबर 2026 (21 मार्च – 19 अप्रैल)

Two of Wands
मेष राशि के लोगों के लिए सितंबर महीना नई शुरुआत के लिए शुभ होगा. चुनौतियां खत्म होंगी और खर्चों पर काबू पाएंगे. लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा कर पाएंगे. प्रेम जीवन में रिश्तों की कड़वाहट दूर होगी. आपसी समझ को बढ़ाने की कोशिश करें. नए अवसरों की ओर कदम बढ़ाने के लिए यह समय अच्छा है. मन के भ्रम को हावी न होने दें. मानसिक तनाव बढ़ सकता है.

वृष राशि टैरो राशिफल सितंबर 2026 (20 अप्रैल – 20 मई)

The Empress 
सितंबर महीने में वृष राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है. इस महीने जातक बार-बार भावुक होंगे. व्यावहारिक कोई भी निर्णय लें. परिवार में संपत्ति संबंधी विवाद बढ़ सकते हैं. आर्थिक मसलों में धैर्य रखें. इस माह आपको भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा. प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ेगी. बिगड़े हुए रिश्ते सुधरेंगे. घर के माहौल में नयापन महसूस करेंगे.

मिथुन राशि टैरो राशिफल सितंबर 2026 (21 मई – 21 जून)

Knight of Swords
मिथुन राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना मानसिक दबाव से भरा हो सकता है. काम को लेकर जल्दबाजी न करें. किसी बात को लेकर मन में भ्रम न रखें. सकारात्मक नजरिया आपको आगे लेकर जा सकता है. लंबी दूरी की यात्रा पर इस महीने जा सकते हैं.      दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा. किसी प्रेम संबंध में है तो समझदारी दिखाए, विवाद न बढ़ाएं. साथी के सम्मान का ध्यान रखें.

कर्क राशि टैरो राशिफल सितंबर 2026 (22 जून – 22 जुलाई)

Six of Cups
कर्क राशि के जातकों के लिए सितंबर महीना मिले जुले परिणाम लेकर आएगा. पुराने किए काम के सकारात्मक फल प्राप्त होंगे. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं. बड़े आर्थिक लाभ की संभावना है. बिजनेस को लेकर की गई मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा. कठिन कार्यों को भी जातक अपनी बुद्धि के बल पर पूरा कर पाएंगे. परिवार और प्रियजनों का साथ प्राप्त होगा.

सिंह राशि टैरो राशिफल सितंबर 2026 (23 जुलाई – 22 अगस्त)

Queen of Wands
सिंह राशि के जातकों के लिए सितंबर महीना तनावपूर्ण बीत सकता है. नौकरी में रुकावटों का सामना करना पड़ेगा. धैर्य बनाए रखें. हालांकि कार्यस्थल पर सहकर्मियों का साथ मिलेगा. सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें. अपनी दिनचर्या को संतुलन में रखें.  धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर मन आकर्षित होगा. बड़े आर्थिक लाभ हो सकते हैं.  इस महीने प्रेम के रिश्ते में मिठास बढ़ेगी.

कन्या राशि टैरो राशिफल सितंबर 2026 (23 अगस्त – 22 सितंबर)

Seven of Pentacles
कन्या राशि के जातकों के लिए सितंबर मिले-जुले फल देगा. इस माह जल्दबाजी में निर्णय न लें. नौकरी करने वाले लोग मनचाही जगह पर ट्रांसफर पा सकेंगे. पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी. संयम और धैर्य बनाए रखें. कार्यक्षेत्र में शॉर्टकट का सहारा न लें. किसी सुरक्षित निवेश के साथ ही आगे बढ़ें और इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह लें. रुकी हुई योजनाओं पर इस महीने काम शुरू कर पाएंगे.

तुला राशि टैरो राशिफल सितंबर 2026 (23 सितंबर – 22 अक्टूबर)

The Lovers
तुला राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना लाभकारी सिद्ध होगा. जातक नए उत्साह से भरे रहेंगे. करियर में गति आएगी और आय के नए रास्ते खुलेंगे. लंबे समय से अधूरी इच्छा इस महीने पूरी हो सकती है. सामाजिक और मांगलिक आयोजनों में जातक बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे. सुखद यात्राओं के योग बन सकते हैं. प्रेम संबंध में व्यावहारिकता को स्थान न दें, वरना रिश्ता बिगड़ सकता है.

वृश्चिक राशि टैरो राशिफल सितंबर 2026 (23 अक्टूबर – 21 नवंबर)

Ace of Pentacles
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए सितंबर महीना नई चुनौतियां लेकर आ सकता है. इसके साथ ही कुछ बेहतरीन मौके भी मिल सकते हैं. आत्मबल बढ़ेगा जिससे कठिन कार्यों को भी कर पाएंगे. मन की भावनाओं को दबाएं नहीं बल्कि यह समय खुलकर अपनी बात कहने का है. किसी पर भी आंखें मूंदकर भरोसा न करें. सेहत संबंधी दिक्कतों का अंत होगा. जीवन में चल रहा उतार-चढ़ाव दूर होगा.

धनु राशि टैरो राशिफल सितंबर 2026 (22 नवंबर – 21 दिसंबर)

The Hanged Man
धनु राशि के लोगों को सितंबर महीने में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. अटके हुए काम बनेंगे. नए मौके से आर्थिक लाभ ले पाएंगे. समाज में सम्मान बढ़ेगा और परिवार का साथ मिलेगा. प्रेम संबंधों में सामंजस्य बनाकर चलें. पैतृक संपत्ति का सुख प्राप्त होगा. परिवार के साथ तीर्थस्थान पर जा सकते हैं. घर में मांगलिक आयोजन के भी मौके बनेंगे. इस माह जातकों को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है.

मकर राशि टैरो राशिफल सितंबर 2026 (22 दिसंबर – 19 जनवरी)

Four of Wands
मकर राशि के जातकों के लिए यह महीना शुभ सिद्ध हो सकता है. बिजनेस को लेकर ध्यान केंद्रित रखें, बड़ी डील हासिल हो सकती है. आर्थिक मोर्चे पर अचानक धन लाभ के योग बनेंगे. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा. बड़ों से विवाद न करें. विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा में बैठने वाले लोगों के लिए यह समय शुभ हो सकता है. सफलता के रास्ते खुलेंगे. भौतिक सुख में वृद्धि होगी.

कुंभ राशि टैरो राशिफल सितंबर 2026 (20 जनवरी – 18 फरवरी)

Queen of Swords
कुंभ राशि के जातकों के लिए सितंबर माह जीवन में संतुलन लेकर आएगा. धन लाभ के रास्ते खुलेंगे. इस महीने मन के किसी उलझन का अंत होगा. जल्दबाजी में कोई भी फैसला न करें. परिवार में शुभ एवं मांगलिक कार्य हो सकते हैं. नई नौकरी की तलाश इस महीने पूरी हो सकती है. मानसिक बेचैनी दूर होगी.  सेहत का नियमित ध्यान रखना होगा. कुल मिलाकर यह महीना जीवन में स्थिरता आएगा.

मीन राशि टैरो राशिफल सितंबर 2026 (19 फरवरी – 20 मार्च)

Nine of Cups
मीन राशि के जातकों को इस महीने धैर्य रखने की जरूरत है. बड़ी सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी. व्यापार में प्रगति हो सकती है और आर्थिक मुनाफा भी होने की संभावना है. नई अचल संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे. घर को सजाने के लिए धन खर्च भी इस महीने हो सकता है. महत्वपूर्ण मामलों में अपने दिल की आवाज सुनें. प्रेम संबंध में गहराई आएगी. परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी.

(डिस्क्लेमर: टैरो कार्ड रीडिंग आत्म-चिंतन का माध्यम है. दी गई भविष्यवाणी संकेत और मार्गदर्शन के लिए है. इसे चिकित्सा, कानूनी या आर्थिक सलाह के रूप में न लें.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More