App

Kumbh Rashi: कुंभ राशि वालों को काम में दखलअंदाजी कतई बर्दाश्त नहीं, प्यार में होते हैं वफादार!

Kumbh Rashi Personality: शनि ग्रह के स्वामित्व वाली दो राशियों में कुंभ राशि भी एक है. इस राशि की खूबियां और कमियां क्या है और लव रिलेशनशिप में इनका व्यवहार कैसा होता है? आइए जानें कुंभ राशि वालों का व्यक्तित्व कैसा होता है.

Kumbh Rashi: कुंभ राशि वालों को काम में दखलअंदाजी कतई बर्दाश्त नहीं, प्यार में होते हैं वफादार!

Aquarius Zodiac sign people Personality: राशिचक्र की ग्यारहवीं राशि कुंभ का स्वामी ग्रह शनि है. इस राशि के लोग आकर्षक व्यक्तित्व वाले, मेहनती और बुद्धिमान होते हैं. ये जातक बड़े ही रचनात्मक होते हैं. इसकी दूरदर्शिता का कोई जवाब नहीं. हालांकि, इन जातकों में कई कमियां भी होती हैं जो इनके साथ के लोगों को परेशान करती हैं. आइए जानें कुंभ राशि के लोगों का व्यक्तित्व कैसा होता है.

कुंभ राशि के लोगों का स्वभाव व व्यक्तित्व

कुंभ राशि वालों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है. इसके पास गजब की तार्किक शक्ति होती है. ये लोग बुद्धिमान और चतुर होते हैं. भेड़ चाल चलना इन्हें बिल्कुल पसंद नहीं होता है. अपने काम में किसी की भी दखलअंदाजी इन्हें पसंद नहीं होती है. बोलचाल में ये लोग अच्छे होते हैं लेकिन जल्द किसी से दोस्ती नहीं कर पाते हैं. समाज कल्याण के लिए कुंभ राशि वाले हमेशा सबसे आगे खड़े होते हैं. ये लोग बहुत दयालु होते हैं. कुंभ राशि के लोगों को बहुत जल्दी और बहुत तेज गुस्सा आता है. ये लोग महत्वाकांक्षी होते हैं और सपनों की दुनिया में रहते हैं. हालांकि जो लक्ष्य तय करते हैं उसको पाकर ही दम लेते हैं. ये लोगों से बातचीत करने से हमेशा बचते हैं. ये जातक शर्मिले संवेदनशील, कोमल, लुभावने, मिलनसार और अपनों के सामने हमेशा उत्साही रहते हैं. शनि ग्रह के प्रभाव के कारण ये लोग मजबूत इच्छाशक्ति वाले होते हैं जो सफलता पाने के लिए जी जान लगा देते हैं. ये लोग दूरदर्शी होते हैं और अपने साथ के लोगों का मार्गदर्शन बहुत अच्छे करते हैं. कुंभ राशि के लोगों को ये कतई पसंद नहीं कि कोई उन पर हावी हो. इन्हें कभी-कभी अकेले या यूं कहें अपने साथ समय बिताना पसंद होता है.

कुंभ राशि वालों की नकारात्मक बातें

कुंभ राशि के लोगों का जिद्दी स्वभाव इनका ही नुकसान करा देता है. ये इतने ज्यादा जिद्दी होते हैं कि कभी-कभी तो अपने गलत फैसले पर भी अड़े रहते हैं. इनकी सबसे बड़ी कमी ये है कि ये लोग दूसरों की बात को सुनना ही नहीं चाहते हैं, इनकी इस आदत से ये लोग सबके सामने उदंड और अमर्यादित व्यक्ति के रूप में अपनी पहचान बना लेते हैं.

कुंभ राशि के लोगों की लव लाइफ

कुंभ राशि के लोग अपने लव रिलेशनशिप में एक रोमांटिक लवर होते हैं जो रोमांस का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. अपने प्रेम के रिश्ते में साथी के लिए वफादार होते हैं. ये लोग ग्रुप में या भीड़ में भी हों तब भी एक अच्छे साथी बनकर दिखाते हैं. चाहे ये लोग कितने भी गहरे प्रेम में हों लेकिन  पर्सनल स्पेस और आजादी से ये लोग कभी भी समझौता नहीं कर सकते हैं. ये लोग अपने प्रेम के रिश्ते की शुरुआत दोस्ती के रिश्ते से करना पसंद करते हैं. इन्हें अपने प्रेम के रिश्ते में दिखावा करना पसंद नहीं होता है. प्रेम में ये लोग खुद को पूरी तरह से समर्पित कर देते हैं.

कुंभ राशि के लोगों की सेहत

कुंभ राशि के लोगों को सांस और आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है. हड्डियों से जुड़ी दिक्कतें भी होती हैं. हाई ब्लड प्रेशर के साथ ही दिल संबंधी परेशानियां भी रहती हैं. ऐंठन और एलर्जी जैसी बीमारियां हो सकती हैं. ये लोग बार-बार दुर्घटनाओं का शिकार होते रहते हैं.

कुंभ राशि के लोगों की शारीरिक बनावट

कुंभ राशि के लोग पतले और लंबे कद के हो सकते हैं. चेहरा बड़ा होता है और गर्दन लंबी, घने बाल और चेहरे की बनावट सुंदर होती है. इस राशि के जातकों की आंखें चमकदार होती है.

(डिस्क्लेमर- यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति की राशि से जुड़ी जानकारियां उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More