)
Surya Favorite Rashi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव ग्रहों के राजा हैं. नेतृत्व, अत्मविश्वास, पिता, आत्मा, सम्मान से लेकर सरकारी कार्यों के कारक हैं. ऐसे में जब प्रश्न आता है कि सूर्य देव को कौन सी 3 राशियां अति प्रिय हैं तो इसका अर्थ ये भी है कि किन 3 राशियों पर सूर्य देव की विशेष कृपा होती है. हिंदू धर्म में सूर्य देव केवल एक ग्रह नहीं हैं बल्कि देवता के रूप में पूजे जाते हैं. ऐसे में जिन राशियों के जातकों पर सूर्य देव कृपा करते हैं उनके जीवन में सफलता, सुख, शांति और सम्मान बना रहता है. जीवनभर इन जातकों पर सूर्य देव का आशीर्वाद बरसता है. आइए जानें सूर्य देव को कौन सी 3 राशियां अति प्रिय हैं.
मेष राशि वालों पर होती है सूर्य देव की कृपा
मेष राशि में सूर्य उच्च भाव में होते हैं जिसके कारण इनकी मेष राशि के जातकों पर विशेष कृपा बनी रहती है. इन जातकों में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती है, साथ हीमंगल की राशि होने के कारण और सूर्य के प्रभाव से इनके व्यक्तित्व में गजब का तेज होता है. दूसरे ही ये लोग ऊर्जावान प्रतीत होते हैं. बहुत साहसी, मेहनती और हर कार्य को सफलता से पूरा करने में माहिर होते हैं. ये लोग तरक्की तो पाते ही हैं, इसके साथ-साथ सम्मान भी खूब पाते हैं. सूर्य के प्रभाव के कारण इन जातकों को करियर में खूब पदोन्नति मिलती है और बिजनेस में लाभ के मौके हासिल होते हैं. दूसरों की अपेक्षा इन लोगों में नेतृत्व क्षमता कूट-कूट कर भरी होती है.
विशेष उपाय- रविवार के दिन अगर मेष राशि के लोग जरूरतमंदों या गरीबों में गुड़, तांबे के बर्तन से लेकर गेहूं या लाल वस्त्र का दान करें तो शारीरिक ऊर्जा बढ़ेगी. गायों को गुड़ या चारा खिलाना मेष राशि वालों के लिए और भी शुभ होगा.
सूर्य देव को अति प्रिय है सिंह राशि
सूर्य के स्वामित्व वाली राशि सिंह पर सूर्य देव की विशेष कृपा होती है. सूर्य को सिंह राशि अति प्रिय हैं. इस राशि के जातकों पर सूर्य का इतना गहरा प्रभाव होता है कि जातक गजब के आत्मविश्वास से भरे होते हैं. ये लोग धनी, आकर्षक और राजा जैसे व्यक्तित्व वाले होते हैं. सूर्य के प्रभाव के कारण ये लोग जिस भी हालात में रहें, इसके मुख का तेज खत्म नहीं होता है. राजा की भांति ये लोग बहुत अच्छे से अपनी टीम का नेतृत्व करते हैं. मुश्किलें इन्हें डरा नहीं सकती हैं और हर चुनौती का सामना ये लोग बड़े ही सूझबूझ और धैर्य रखकर करते हैं. ज्योतिष शास्त्र की मानें तो ये लोग सूर्य के सकारात्मक प्रभाव के कारण जीवन की अनेक सफलताओं को हासिल करते हैं. सम्मानपूर्वक अपना जीवन बिताते हैं.
विशेष उपाय- सिंह राशि के लोग अगर सूर्यदेव को सुबह के समय अर्घ्य दें और इसी समय सूर्य देव के बीज मंत्र या सूर्य देव के अन्य प्रभावशाली मंत्रों का जाप करें तो समाज में सम्मान और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी.
धनु राशि पर होती है सूर्य देव की कृपा
धनु राशि बृहस्पति के स्वामित्व की राशि है जिसका सूर्य के साथ मित्रता का भाव है. ऐसे में सूर्य देव का धनु राशि के लोगों पर विशेष कृपा होती है. ये जातक एक साथ सूर्य देव और गुरु बृहस्पति की कृपा पाते हैं जिसके कारण इन्हें भाग्य का पूरा साथ मिलता है. इनमें गजब का ज्ञान भरा होता है. अपने काम में निपुण होते हैं और अपने साथ के लोगों का भी विकास करते हैं. बिजनेस हो या नौकरी सूर्य देव की कृपा से ये लोग बहुत तेजी से तरक्की करते हैं. समाज में सम्मान पाते हैं और जिस भी कार्य में होते हैं सबसे आगे होते हैं. फैसला लेने में हिचकिचाते नहीं है. ज्योतिष शास्त्र की मानें तो सूर्य और गुरु की कृपा होने के कारण धनु राशि के लोग कार्य में बिना किसी रुकावट के सफलता पाते हैं.
विशेष उपाय- सूर्य देव की कृपा पाने के लिए धनु राशि के लोग अगर सूर्योदय के समय सूर्य देव को जल से अर्घ्य दें तो लाभ होगा. तांबे के लोटे में जल, थोड़ा सा गुड़ और लाल डाले और सिर की ऊंचाई से सूर्य देव को चढ़ा दें. सफलता पाने में आ रहीं बाधाएं दूर हो जाएंगी.
(डिस्क्लेमर- यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रहों का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)