App

दैत्यों के गुरु शुक्राचार्य ने भगवान विष्णु से इतना बैर क्यों पाल लिया, क्या है माता ख्याति और श्री हरि की कथा?

Shukracharya aur Vishnu Ji katha in hindi: आपने हमेशा ही सुना होगा कि शुक्राचार्य ने विष्णु जी से हमेशा शत्रुता साधी है लेकिन क्यों, इसमें शुक्राचार्य की माता की कथा बताई जाएगी जिसमें विष्णु जी ने चक्र से उनका सर काट दिया था.

दैत्यों के गुरु शुक्राचार्य ने भगवान विष्णु से इतना बैर क्यों पाल लिया, क्या है माता ख्याति और श्री हरि की कथा?

दैत्यों के गुरु शुक्राचार्य भगवान विष्णु के प्रति क्यों बैर रखते थे? इस बारे में जानने के लिए माता ख्याति और श्रीहरि से जुड़ी एक रोचक और पौराणिक कथा जाननी होगी? पुराने समय की धार्मिक मान्यता है कि शुक्राचार्य बृहस्पति देव से कहीं अधिक ज्ञानी थे लेकिन फिर भी स्वर्ग और देवताओं के राजा देवराज इंद्र ने शुक्र के स्थान पर बृहस्पति देव को देवताओं का गुरु घोषित कर दिया. शुक्र ने इसे अपना अपमान माना और असुरों के गुरु बन गए. आगे चलकर जब भी देवासुर संग्राम होता है तो भारी संख्या में असुर मर जाते हैं. ऐसे में असुरों को जीवित करने के लिए शुक्राचार्य ने 'संजीवनी विद्या' प्राप्त करने की ठानी.

दैत्यों को दी सुरक्षा

ख्याति और महर्षि भृगु के पुत्र शुक्राचार्य संजीवनी विद्या की प्राप्ति के लिए भगवान शिव की कठोर तपस्या करने चले गए. तपस्या में लीन होने से पहले देवताओं के प्रहारों से बचने के लिए शुक्राचार्य ने अपनी माता 'ख्याति' के आश्रम में सभी दैत्यों को छिपा दिया. वहीं, जब कोई देवता प्रहार करते तो माता ख्याति दैत्यों को बचा लेती और अपनी शक्तियों से देवताओं को मूर्छित कर देती थी. एक समय ऐसा आया कि दैत्य निरंकुश हो गए और देवताओं को परेशान करने लगे. अंत में धर्म की रक्षा के लिए विष्णु जी को एक बड़ा निर्णय लेना पड़ा. विवश होकर उन्होंने सुदर्शन चक्र से शुक्राचार्य की माता ख्याति के सिर को धड़ से अलग कर दिया.

विष्णु जी के लिए घृणा

जब शुक्राचार्य की तपस्या पूरी हो गई और उन्होंने शिव जी से वरदान के रूप में संजीवनी विद्या प्राप्त हो गई तो वे अपनी माता के आश्रम लौटे. जहां उन्हें ज्ञात हुआ कि उनकी माता का अंत भगवान विष्णु ने कर दिया है. इससे शुक्र बहुत दुखी हुए और क्रोध से भर गए. तब से ही शुक्र के मन में विष्णु जी के प्रति घृणा का जन्म हुआ, जो कभी समाप्त नहीं हुआ. उन्होंने विष्णु जी से अपनी माता की मृत्यु का बदला लेने का मन बना लिया. उन्होंने भगवान शिव से मिली संजीवनी विद्या के बल पर मरे हुए दैत्यों को फिर से जीवित किया और देवताओं के विरुद्ध युद्ध का नेतृत्व किया. बाद में उनकी माता ख्याति को महर्षि भृगु ने जीवित कर दिया.

(डिस्क्लेमर- यह लेख धार्मिक मान्यताओं और पुराणों पर आधारित है. इसका उद्देश्य जानकारी देना है, किसी की आस्था को ठेस पहुंचाना बिल्कुल भी नहीं. कृपया इसे श्रद्धा और विवेक से पढ़ें.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More