उल्टे हाथ से पैसों का लेन-देन क्यों माना जाता है गलत? मां लक्ष्मी से जुड़ा है ये गहरा सच
भारतीय संस्कृति में उल्टे हाथ से पैसों का लेन-देन अशुभ माना जाता है. बाएं हाथ का इस्तेमाल सफाई के लिए होता है, जिससे धन का अनादर और मां लक्ष्मी के नाराज होने का भय रहता है. आज हम इसके बारे में डिटेल बताएंगे.
आपने बचपन से देखा होगा कि बड़े-बुजुर्ग हमेशा कहते हैं कि कभी भी उल्टे यानी बाएं हाथ से पैसे नहीं देना चाहिए.
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है. ऐसी परंपराओं का सदियों से पालन किया जा रहा है.
हमारे समाज में पैसों को कभी भी सिर्फ कागज का टुकड़ा नहीं माना जाता है. इसके पीछे कई धार्मिक कारण छिपे हुए हैं.
इस खबर में हम जानेंगे कि आखिर क्यों बाएं हाथ से लेन-देन को गलत माना गया है.
साफ-सफाई और स्वच्छता से जुड़ी है पुरानी मान्यता
अक्सर आपने देखा होगा शरीर के की साफ-सफाई के लिए बाएं हाथ का इस्तेमाल किया जाता है. इसी वजह से बाएं हाथ को हमेशा साफ-सफाई करने वाला हाथ ही माना जाता है.
अब किसी भी शुभ काम या पैसे का लेन-देन करते हुए बाएं हाथों का इस्तेमाल करना शुद्ध नहीं माना जाता है.
सफाई और शुद्धता को बनाए रखने के लिए बहुत पहले से दाहिने हाथ का इस्तेमाल किया जाता है.
मां लक्ष्मी के सम्मान
पैसों को हमारे धर्म में देवी लक्ष्मी का रूप माना गया है. पैसे को घर में खुशहाली लाने वाला माना गया है.
इसलिए ऐसे चीज में अगर अशुद्ध हाथ का इस्तेमाल किया जाए तो पैसे का निरादर हो सकता है. जिससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकता है.
फिर आपके घर में आने वाली बरकत रुक सकती है. इसलिए हमेशा आपको पैसे का लेन-देन करते समय आपको दाएं हाथ का इस्तेमाल करना चाहिए.
जिससे आपके घर में खुशहाली बनी रहेगी, और कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी.
सामने वाले व्यक्ति के प्रति सम्मान
शिष्टाचार और व्यवहार के नजरिए से भी ये नियम बहुत मायने रखता है. किसी भी व्यक्ति को उल्टे हाथ से कोई सामान या पैसा देना सामने वाले का अनादर माना जाता है.
इससे ऐसा संदेश जाता है कि आप बिना मन के या बेमन से वह काम कर रहे हैं. इसके विपरीत, जब आप सीधे हाथ से लेन-देन करते हैं, तो यह आपके अच्छे संस्कारों को दर्शाता है.
इससे सामने वाले व्यक्ति के प्रति आपका सम्मान झलकता है और आपसी रिश्तों में भी मधुरता बनी रहती है.
सीधे हाथ में मानी जाती है सकारात्मक ऊर्जा
हमारी परंपरा में हर शुभ और पवित्र काम के लिए सीधे हाथ को ही प्राथमिकता दी जाती है. पूजा-पाठ करना हो, भोजन ग्रहण करना हो या दान देना हो, सभी कामों में दाहिना हाथ ही इस्तेमाल होता है.
माना जाता है कि सीधे हाथ में पॉजटिव एनर्जी का वास होता है. जब हम सीधे हाथ से किसी को पैसे देते हैं, तो वह लेन-देन शुभ फल देने वाला बनता है.
इससे देने वाले और लेने वाले दोनों के मन में एक पॉजटिव भाव बना रहता है.
(Disclaimer): यह लेख भारतीय सांस्कृतिक मान्यताओं, सामाजिक शिष्टाचार और पारंपरिक लोक विश्वासों पर आधारित है. इसका उद्देश्य पाठकों को सांस्कृतिक और सामाजिक नियमों की जानकारी देना है.
ये भी पढ़ें: उम्मीद की नई किरण: 34 साल बाद खुला ऐतिहासिक शीतलनाथ मंदिर, कश्मीरी पंडितों की घर वापसी की जगी आस