SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बाहरियों से नहीं, अपनों के इन दुर्गुणों से बर्बाद होता है पूरा घर; समय रहते जान लें ये विदुर नीति की ये बातें

परिवार में कुछ लोग होते हैं जिनके अंदर कुछ बुरी आदतें आ जाती हैं, जिससे आपके परिवार को बहुत खतरा होता है. इन बुरे बर्ताव के बारे में महात्मा विदुर ने अपनी विदुर नीति में समझाया है.

Written By Harsh Singh
Published: Oct 31, 2026, 07:48 PM IST | Updated: Oct 31, 2026, 08:14 PM IST
Join

आज के समय में सबके जीवन में बहुत परेशानियां हैं. सब यही चाहते हैं कि उनका परिवार खराब समय में उनके साथ खड़ा रहे.

सभी को लगता है कि उनके खराब समय में उनके अपने ही सबसे बड़ा सहारा बनेंगे, लेकिन अगर सब कुछ सोचने से ही हो जाता, तो लोगों को क्या नहीं मिल जाता.

जिंदगी में लोगों को कई तरह के धोखे मिलते हैं, जिनमें से कुछ अपने लोगों ने ही दिए होते हैं. परिवार के कुछ लोगों की गलतियां पूरे परिवार का सुकून छीन लेती हैं.

इंसानी स्वभाव और रिश्तों को लेकर महात्मा विदुर ने विदुर नीति में कई बातें बताई हैं.

वो कहते हैं कि कुछ ऐसी बुरी आदतें होती हैं, जो इंसान को अपने ही लोगों के लिए खतरनाक बना देती हैं.

आज हम इस खबर में विदुर नीति की उन खास बातों के बारे में जानेंगे जो परिवार के भविष्य को खतरे में डाल सकती हैं.

लालच के आगे भूल जाते हैं अपने रिश्ते

अगर आपके घर कोई लालची इंसान है तो आपके परिवार में कभी खुशहाली नहीं रह सकती है. विदुर कहते हैं कि लालच इंसान की अच्छी सोच को खत्म कर देती है.

लालची इंसान के लिए परिवार से बढ़कर पैसा होता है. वो अपने फायदों के लिए अपने परिवार के लोगों को आपस में लड़वा देता है.

अगर बात संपत्ति और पैसों की आएगी तो वो अपनों को भी धोखा देने से पीछे नहीं हटेगा.

ऐसे लोगों को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनके इन हरकतों से घर के बाकी लोगों पर क्या बीतेगी.

इसलिए रिश्तों में भरोसे के साथ पैसों के मामले में भी थोड़ा सतर्क रहना बहुत जरूरी होता है.

क्रोध में खो देते हैं रिश्तों की मर्यादा

गुस्सा इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन होता है. महात्मा विदुर कहते हैं कि जिसको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आता है और वो अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाता है, ऐसे लोग अपनो का ही नुकसान करते हैं.

ऐसे लोग गुस्से में आकर सही और गलत का फर्क भूल जाते हैं. जिसके बाद वो कुछ भी बोलते हैं और अपने परिवार के लोगों को अपमानित करते हैं.

इतना ही नहीं वो फैसले भी गलत लेते हैं जिसके बाद उसका असर पूरे घर पर पड़ता है. अगर आपके घर पर भी ऐसे लोग हैं तो उनसे बहस करने के बजाय शांत रहना ही समझदारी होती है.

गलत संगति का असर

अगर आपके परिवार का कोई गलत संगत में रहता है, उसका असर उसके स्वभाव पर जरूर पड़ता है.

अगर घर का कोई सदस्य गलत लोगों के साथ उठने-बैठने लगता है, तो उसकी आदतें भी खराब होने लगती हैं.

वो अपने घर के समझदार लोगों की अच्छी सलाह को भी पूरी तरह नजरअंदाज करने लगता है.

उसकी ऐसी गलत हरकतें सिर्फ उसी तक सीमित नहीं रहती हैं. उसकी वजह से पूरे परिवार को समाज में बदनामी और बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

अपनों से दूरी बनाना ही बेहतर

अगर आपके घर का या कोई दोस्त ही, ऐसे हरकतों वाला है, तो जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी आपको दूरी बना लेनी चाहिए.

विदुर कहते हैं कि ऐसे लोगों से संभल कर रहना जरूरी है. ऐसे लोग कभी भी किसी का भला नहीं सोच सकते हैं.

वे अपने ही स्वार्थ के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. समय रहते ऐसे लोगों की पहचान कर लेनी चाहिए.

उनके साथ ज्यादा उलझने के बजाय उनसे थोड़ी दूरी बना लेना ही परिवार की भलाई के लिए सही रहता है.

समझदारी से बचाएं घर का सुकून

घर को खुशहाल रखना हम सबकी जिम्मेदारी होती है. रिश्तों में प्यार और विश्वास को हमेशा जिंदा रखना चाहिए.

अगर परिवार में कोई सदस्य गुस्से या लालच जैसी बुरी आदतों में फंस रहा है, तो उसे प्यार से समझाने की कोशिश करनी चाहिए.

विदुर नीति की इन बातों को अपनाकर हम कई बड़ी परेशानियों से बच सकते हैं. 

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियां और बातें धार्मिक मान्यताओं और विदुर नीति पर आधारित हैं.

ये भी पढे़ं: Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष धर्म और ज्योतिष से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया के धार्मिक आयोजनों, अध्यात्म और ज्योतिषीय गणनाओं से जुड़े जरूरी अपडेट्स दर्शकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ धर्म-कर्म और ऐस्ट्रो की दुनिया के खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES