)
Paani Waale Pudhe: वास्तु शास्त्र में तीन ऐसे पौधों का जिक्र होता है जो धन को आकर्षित करने में माहिर होते हैं. खास बात ये है कि इन तीनों पौधों को बड़ी ही आसानी से साधारण पानी में भी उगा सकते हैं. इन पौधों को जिस घर में लगाया जाता है वहां पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. ये पौधे घर में धन को आकर्षित कर सकते हैं. आइए इस लेख में विस्तार से जानें वो 3 चमत्कारी पौधे कौन से हैं जिनका होना घर को स्थिर करता है.
मनी प्लांट
वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट धन को आकर्षित करने वाला पौधा है. एक कांच की बोतल में पानी भरकर इस पौधे को लगाएं और इसके बेल को ऊपर की ओर फैलने दें, ऐसा करने से घर में धन-दौलत बढ़ता है. मनी प्लांट लगाने के लिए सबसे सही दिशा है घर की दक्षिण-पूर्व दिशा जो धन और समृद्धि की दिशा मानी गयी है.घर में मनी प्लांट लगाते समय ध्यान रखें कि इसकी पत्ती या लता भूमि को न छूती हो.
पीस लिली
पीस लिली का प्लांट घर में लगाने से शांति बनी रहती है. ये सुंदर सफेद फूल घर में धन को चुंबक की तरह आकर्षित करते हैं और घर की पवित्रता को बनाए रखते हैं. जिस घर में पीस लिली का पौधा होता है उस घर में रहने वाले लोगों को मानसिक तनाव नहीं होता है, जीवन सुख में बीतता है. पीस लिली को बेडरूम में रखें तो बहुत अच्छी नींद आती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह प्लांट सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जा का नाश करता है. उत्तर दिशा में इसे लगाना शुभ फलदायी होता है.
बैंबू प्लांट
वास्तु शास्त्र के अनुसार बैंबू प्लांट घर में सुख-शांति बनाए रखने में मदद करता है. कांच के पॉट में इसे लगाने से घर की बरकत कई गुना बढ़ जाती है. बैंबू प्लाट वास्तु दोष को भी दूर कर देता है. इस प्लांट को घर या काम करने वाली जगह पर रख सकते हैं. इस पौधे के लिए सबसे सही दिशा पूर्व या उत्तर-पूर्व कोण है. इस दिशा में बैंबू प्लांट को रख दें और हर सप्ताह प्लांट का पानी बदलते रहें तो फिर इसका सकारात्मक प्रभाव घर की तरक्की में मददगार सिद्ध हो सकती है.
(डिस्क्लेमर- यह जानकारी पारंपरिक वास्तु एवं ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. बताए गए उपायों के प्रभाव और परिणाम व्यक्ति विशेष की परिस्थितियों, आस्था, स्थान तथा अन्य कारकों के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें और किसी भी प्रकार के निश्चित परिणाम या लाभ का दावा न मानें.)