SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Vastu Tips: मुख्य द्वार के सामने पपीते का पेड़ होना चाहिए या नहीं, जान लें क्या हैं वास्तु शास्त्र के सटीक नियम

Papaya Tree Vastu Tips: घर में फलदार पौधे लगाना किसे पसंद नहीं होता लेकिन इस बात का पूरा ध्यान रखना चाहिए कि आखिर इन पेड़ पौधों को लगाने के वास्तु नियम क्या है. आइए इस लेख में विस्तार से जानें कि पपीते का पेड़ घर के मुख्य द्वार के सामने लगाना वास्तु अनुसार शुभ होता है या अशुभ?

Written By Padma Shree Shubham
Published: Sep 22, 2026, 06:43 PM IST | Updated: Sep 22, 2026, 07:24 PM IST
Join

Papaya Tree Vastu Niyam: पपीता एक फलदार पेड़ है जिसे लोग घर के आसपास लगाते हैं ताकि उसका फल खा सकें. दरअसल, पपीते का पेड़ एक ऐसा फलदार पेड़ है जिसकी कम सेवा भी की जाए तो खूब सारे फल मिल सकते हैं. हालांकि, लोग पपीते के पेड़ को लगाना चाहते हैं लेकिन उससे जुड़े जरूरी वास्तु नियमों को नहीं जानते हैं. आइए इस लेख में जानें कि क्या पपीते का पेड़ घर के ठीक सामने खासकर मुख्य द्वार के सामने लगाना चाहिए या नहीं. आइए पीपते का पेड़ लगाने के नियम और उसकी सही दिशा के बारे में जानें.

मुख्य द्वार के सामने पपीता लगाने के नियम

वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार किसी भी पेड़ को लगाते समय उसकी सही दिशा और जगह का विशेष ध्यान रखना चाहिए. तभी पेड़ का सकारात्मक असर घर और घर के लोगों पर पड़ता है. पपीते के पेड़ को लेकर भी कई तरह के वास्तु के नियम बताए गए हैं. आमतौर पर पपीते के पेड़ को घर के मुख्य द्वार के बिल्कुल सामने लगाने से बचना चाहिए. नहीं तो  घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश बाधित हो सकता है.

पपीते का पौधा कहां लगाएं

पपीते का पेड़ अगर घर के अंदर लगा रहे हैं तो घर में पर्याप्त खुली जगह का होना जरूरी है. ध्यान दें कि पपीते का पौधा या पेड़ लगाना ही है तो मुख्य द्वार से थोड़ी दूरी पर ही लगाएं. पेड़ लगाएं तो इसे भी ध्यान में रखें कि उसकी शाखाएं आने-जाने के रास्ते में न पड़े. घर की खिड़कियों या दरवाजों पर उसकी शाखा न पड़े.

पपीते के पौधा के लिए सही दिशा क्या है

वास्तु अनुसार फलदार पपीते के पेड़ के लिए सही दिशा घर के पूर्व और उत्तर दिशा को माना गया है. कुछ मान्यताओं में उत्तर-पूर्व दिशा को हल्के और छोटे पौधे के लिए उत्तम माना जाता है. बड़ा या घना पेड़ इस दिशा में नहीं लगाना चाहिए. पपीते का पौधा लगाते समय दिशा को अनदेखा न करें, नहीं तो घर की तरक्की के लिए यह अच्छा नहीं होता है.

प्राकृतिक जरूरतों का रखें ध्यान

पपीते का पेड़ लगाते समय इस बात का भी पूरा ध्यान रखें कि इसे ऐसी जगह लगाए कि अच्छी धूप मिल सके. पानी लंबे समय तक जमा रह सके और आसपास ठीक-ठाक जगह हो. पानी की निकासी भी अच्छे से होनी चाहिए.

(डिस्क्लेमर- यह जानकारी पारंपरिक वास्तु एवं ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. बताए गए उपायों के प्रभाव और परिणाम व्यक्ति विशेष की परिस्थितियों, आस्था, स्थान तथा अन्य कारकों के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें और किसी भी प्रकार के निश्चित परिणाम या लाभ का दावा न मानें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES