Vastu Tips: घर में तोता पालना और पिंजरे में रखना शुभ है या अशुभ? जान गए तो तोता पालने से पहले 100 बार सोचेंगे!
कुछ लोग अपने घर में जानवरों को पालने के शौकीन होते हैं, इस तरह कई घरों में तोता भी पाला जाता है. आइए इस लेख में जानें कि घर में तोता पालना शुभ होता है या अशुभ, तोते को पिंजरे में रखने का जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है. आइए इस बारे में विस्तार से जानें.
वास्तु शास्त्र में पशु-पक्षियों के पालने को लेकर कई नियम बताए गए हैं. कुछ जानवरों को पालना शुभ होता है तो कुछ जानवरों को घर में रखना घर के लोगों पर बुरा प्रभाव भी डाल सकता है. अलग-अलग जानवरों का प्रभाव घर पर अलग-अलग तरह से पड़ सकता है. इस तरह से एक ऐसा पक्षी है जिसको कई घरों में पाला जाता है और वो है तोता. कई लोग घर में तोता पालते हैं और उन्हें पिंजरे में रखते हैं. आइए इस लेख में विस्तार से जानें कि वास्तु के अनुसार, घर में तोता पालना शुभ फलदायी होता है या ऐसा करना अशुभ माना जाता है. इससे जुड़े नियम क्या हैं.
तोता पालना शुभ या अशुभ
वास्तु अनुसार घर में तोता पालना अति शुभ होता है. तोते जिस घर में रहते हैं वहां पर चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. घर में तोता पालने से परिवार के सदस्यों की आपस में बहुत बनती है. विशेषकर पति-पत्नी के बीच का रिश्ता बहुत गहरा होता है.
तोते को रखने की सही दिशा
हालांकि, घर में तोता पालना शुभ होता है लेकिन इससे जुड़े कुछ जरूरी वास्तु नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है, नहीं तो तोता पालने के बुरे प्रभाव को झेलना पड़ सकता है. तोते को घर में हमेशा उत्तर या फिर पूर्व दिशा की ओर रखें, उत्तर दिशा बुध ग्रह की है जो बुद्धि और ज्ञान के कारक है. उत्तर दिशा में अगर तोते को रखने की जगह है तो इससे घर के बच्चों की बुद्धि बढ़ेगी और पढ़ाई अच्छे से होगी. पूर्व दिशा को सूर्य देव की दिशा कहा जाता है, इसी दिशा से घर में सुख-समृद्धि का प्रवेश होता है. तोता को इस जगह पर रखना अति शुभ फलदायी माना जाता है.
किन लोगों को तोता पालना वर्जित
वैसे तो लोग बाजार जाते हैं और तोता खरीद लाते हैं लेकिन इस बात पर पूरा ध्यान देने चाहिए कि तोता पालने को लेकर आपकी जन्मकुंडली क्या संकेत देती है. अगर आपके ज्योतिषाचार्य सुझाव देते हैं कि तोता न पालें तो नहीं पालना चाहिए. अगर आपकी ग्रह-स्थिति तोता पालने को अशुभ बताती है नहीं पालना ही शुभ होगा, नहीं तो इसका आपके जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है, आपके काम बिगड़ सकते हैं और धन हानि हो सकती है. अगर आपके घर में तोता खुश नहीं है, हर वक्त तोते को पिंजरे में रखते हैं और तोता मुरझाया हुआ रहता है, किसी से बात नहीं करता है तो, ऐसी स्थिति में आपको तोते को आजाद कर देना चाहिए, नहीं तो ऐसा तोता आपके घर के मालिक को श्राप भी दे सकता है. जिससे बैठे-बिठाए आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं. घर में कलह हो सकता है और धन हानि हो सकती है. अगर तोता पिंजरे में बंद है तो समय-समय पर उसे पिंजरे से बाहर निकालें और उड़ने का मौका दें ताकि वो खुश रहे.
(Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी और वास्तु मान्यताओं पर आधारित है. इसे किसी भी तरह की ज्योतिषीय सलाह न समझें. कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या वास्तु विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें.)
और पढ़ें- Vastu Tips: घर में न हो सके देवी अलक्ष्मी का प्रवेश, जानें मेन गेट से किन 6 चीजों को तुरंत हटा दें!