App

Vastu Tips: घर में न हो सके देवी अलक्ष्मी का प्रवेश, जानें मेन गेट से किन 6 चीजों को तुरंत हटा दें!

Vastu Tips: अगर आपको भी लगता है कि आपके घर में अशांति फैलने लगी है या घर की बीमारियां बढ़ गई है तो हो सकता है कि आपके घर के मेन गेट पर कुछ ऐसी चीजें रखी गई हो जिनसे आपके घर में देव अलक्ष्मी का प्रवेश हो रहा है. आइए जानें मेन गेट से किन चीजों तुरंत हटा दें.

Vastu Tips: घर में न हो सके देवी अलक्ष्मी का प्रवेश, जानें मेन गेट से किन 6 चीजों को तुरंत हटा दें!

व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में हमेशा मां लक्ष्मी का ही वास हो और घर में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहे. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि जाने-अनजाने में हुई गलती के कारण घर में लक्ष्मी की जगह अलक्ष्मी का प्रवेश हो जाता है. धार्मिक मान्यताओं में अलक्ष्मी दरिद्रता, कलह, तनाव व दुर्भाग्य की देवी मानी गई हैं और जब ये देवी किसी घर में प्रवेश करती हैं तो इनके प्रभाव से घर में आर्थिक हानि, कलह, मानसिक अशांति और बीमारियां बढ़ने लगती हैं. आइए जानें वास्तु के अनुसार, अपने घर के मेन गेट पर कौन-सी 6 चीजों को तुरंत हटा देना चाहिए नहीं तो घर में सीधे देवी अलक्ष्मी का वास हो सकता है. आइए इस बारे में जानें.

मेन गेट से किन चीजों को हटाएं

बिखरे हुए जूते-चप्पल
मेन गेट पर जूते-चप्पल बिखरे हुए हो या जूते-चप्पल के ढेर पड़े हों तो इन्हें तुरंत हटा दें. वरना घर में नकारात्मक ऊर्जा फैल सकती है. इससे घर में अलक्ष्मी का वास हो जाता है, इससे घर में कलह और तनाव फैलता है. इससे घर में आर्थिक हानि बढ़ती है.

कूड़ा या कूड़ादान 
मेन गेट के पास भूलकर भी कूड़ा या कूड़ादान न रखें इससे घर में वास्तु दोष लग सकता है. ऐसे घर में अलक्ष्मी का प्रवेश जल्दी होता है. जिसके कारण घर में अशांति और निर्धनता बनी रहती है.

टूटी हुई चीजें
वास्तु अनुसार मेन गेट पर भूल से भी टूटे बर्तन या टूटे, पुराने या खराब फर्नीचर को न रखें. वरना घर में अलक्ष्मी का प्रवेश हो सकता है. इससे घर में दुर्भाग्य का प्रवेश हो सकता है.

मुरझाए पौधे
मुरझाए हुए पौधे को घर के मेन गेट पर बिल्कुल न रखें. इससे घर में अलक्ष्मी का प्रवेश हो सकता है. जिसके प्रभाव से काम रुक सकते हैं. मानसिक थकान भी महसूस हो सकती है.

भारी सामान
वास्तु अनुसार मेन गेट पर भूल से भी भारी सामान न रखें. इससे घर का माहौल भारी रहेगा और ऐसे घर में अलक्ष्मी का प्रवेश हो सकता है.

अंधेरा माहौल
वास्तु अनुसार मेन गेट पर अंधेरा न रखें. वरना अंधेरे में अलक्ष्मी घर में प्रवेश कर सकती हैं. रात के समय मेन गेट पर हल्की लाइट जरूर लगाएं.

(Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी, धार्मिक मान्यताओं और वास्तु शास्त्र पर आधारित है. इसमें दी गई बातों का उद्देश्य केवल जानकारी देना है. यह किसी भी प्रकार की वैज्ञानिक पुष्टि, ज्योतिषीय परामर्श या चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है. किसी भी उपाय को अपनाने से पहले अपने विवेक का प्रयोग करें और आवश्यकता होने पर संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More