App

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में बारिश से गिरा तापमान; अब बढ़ेगी ठंड

पश्चिमी विक्षोभ के असर से हरियाणा के कई जिलों में हल्की बारिश हुई है, जिससे तापमान में गिरावट और ठंड में बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में जानिए कि आखिर 12 से 18 नवंबर तक प्रदेश में मौसम का हाल कैसा रहेगा.

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में बारिश से गिरा तापमान; अब बढ़ेगी ठंड
Image Credit: AI IMAGE

पश्चिमी विक्षोक्ष के एक्टिव होने से हरियाणा में मौसम एक बार फिर बदल गया है. गुरुवार रात से शुक्रवार तक कई जिलों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी रिकॉर्ड की गई. बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे सुबह और रातें पहले से ज्यादा ठंडी महसूस हो रही हैं. बारिश से कुछ इलाकों में पॉल्यूशन से जूझ रहे लोगों को भी राहत मिली है. हालांकि, बारिश के बावजूद कई इलाकों में स्मॉग बना हुआ है. प्रदूषण कम करने के लिए प्रशासन सड़कों और दूसरे इलाकों में पानी का स्प्रे कर रहा है.

मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी हरियाणा के कई जिलों में बारिश का अनुमान लगाया है. इनमें गुरुग्राम, नूंह (मेवात), फरीदाबाद, पलवल, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, रोहतक, झज्जर और सोनीपत शामिल हैं. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर राज्य में मौसम में बदलाव जारी रख सकता है. इस बारिश से सरसों की अगेती फसल को भी फायदा होने की उम्मीद है, क्योंकि खेतों में नमी बढ़ने से फसल को राहत मिल सकती है.

बारिश के बाद ठंड बढ़ गई. बारिश से पहले राज्य में सुबह और रात में हल्की ठंड थी, लेकिन अब तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ गई है. शुक्रवार को कई जिलों में आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी होती रही. मौसम में इस बदलाव के कारण लोगों को दिन में भी ठंड महसूस हुई. मौसम विभाग आने वाले दिनों में तापमान में होने वाले उतार-चढ़ाव पर करीब से नजर रख रहा है.

12 से 18 नवंबर तक कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम? 
12 नवंबर को राज्य में मौसम सूखा रहने की उम्मीद है. सुबह हल्का कोहरा और दिन में धूप रह सकती है. बारिश लगभग न के बराबर है.
13 नवंबर को थोड़ी देर के लिए आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. हालांकि, बारिश की संभावना बहुत कम है. कुछ इलाकों में बरसात होने की अनुमान है. दिन में मौसम गर्म और रात में हल्की ठंड रह सकती है.
14 नवंबर को दिन में धूप निकलने की उम्मीद है. अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच सकता है. सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस होगी.
15 नवंबर को तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है. दिन में धूप रहेगी, जबकि सुबह और रात में ठंड बढ़ सकती है.
16 नवंबर को आसमान साफ ​​रहने और अच्छी धूप निकलने की उम्मीद है. रात के तापमान में गिरावट के कारण सुबह ज्यादा ठंड महसूस हो सकती है.
17 नवंबर को मौसम साफ और सूखा रहने की उम्मीद है. दिन में धूप और रात में हल्की ठंड रहेगी.
18 नवंबर को भी धूप निकलने की उम्मीद है. न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है, जिससे सुबह और रात में ठंड बढ़ जाएगी.

ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में सुबह-शाम बढ़ी ठंड, कई इलाकों में AQI 350 के पार

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More