SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

घर के कोने-कोने में होगी पॉजिटिविटी, बस वास्तु की ये 5 गलतियां सुधार लें!

Vastu Tips: घर में कई बार छोटी-छोटी गलतियां बड़े पैमाने पर नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन जाती हैं. आज हम घर के मुख्‍य दरवाजे से लेकर अलग-अलग हिस्‍सों से जुड़े खास वास्‍तु टिप्‍स जानते हैं.

Written By Shraddha Jain
Published: Sep 05, 2026, 02:34 PM IST | Updated: Sep 05, 2026, 02:41 PM IST
Image Credit: घर में निगेटिविटी लाने वाली गलतियां और पॉजीटिविटी लाने वाला वास्‍तु टिप्‍स. (Photo: AI)
Join

Vastu Tips: सुख, समृद्धि, सकारात्‍मक माहौल पाने के लिए हर कोई कोशिश करता है लेकिन कई बार घर में कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जो बड़ा वास्‍तु दोष पैदा कर देती हैं. बेहतर समय रहते वो गलतियां पकड़ में आ जाएं और उन्‍हें ठीक कर लिया जाए. आज हम मशहूर ज्‍योतिषाचार्य और वास्‍तु विशेषज्ञ पंडित अजय भाम्‍बी से वो गलतियां जानते हैं जो घर में नकारात्‍कता लाती हैं. साथ ही ऐसी  वास्‍तु टिप्‍स भी जानेंगे जो घर के कोने-कोने को पॉजीटिविटी से भर सकती हैं.

घर में निगेटिविटी लाने वाली गलतियां

1 - वैसे तो घर में ही टूटे-फूटे बर्तन, खराब इलेक्‍ट्रॉनिक आइटम और जंग लगे ताले आदि कबाड़ नहीं रखना चाहिए. लेकिन बेड के अंदर ऐसी चीजें और धारदार सामान, जूते-चप्‍पल, फालतू सामान रखने की गलती सेहत और नींद पर भारी पड़ती है.

2 - दक्षिण दिशा की ओर पैर करके नहीं सोएं. इस दिशा में लगातार सोने से ब्लड सर्कुलेशन डिस्टर्ब हो जाता है. हमेशा दक्षिण दिशा की ओर सिर करके सोएं.

3 - उत्तर-पूर्व दिशा यानी कि ईशान कोण में कभी भी कबाड़, स्टोर आदि रखना घर में नकारात्मक ऊर्जा लाता है.

4 - कभी भी टूटे बर्तन में खाना न खाएं. भले ही किचन में कम बर्तन हों लेकिन अच्‍छी स्थिति में हों.

5 - न ही कभी फटे, रंग उड़े कपड़े और जूते-चप्‍पल पहनें. ये गलतियां नकारात्‍मकता और गरीबी लाती हैं.

घर में पॉजीटिविटी लाने के वास्‍तु टिप्‍स

मुख्‍य द्वार पर कलश - पॉजीटिविटी चाहते हैं तो घर के मुख्य द्वार के पास पानी से भरा कलश रखें, यह नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है. साथ ही इस पानी को कुछ दिनों में बदलते भी रहना चाहिए. हमारे बड़े-बुजुर्ग या पूर्वज इसको फॉलो करते थे. अभी भी दक्षिण भारत समेत कुछ जगहों पर घर के मुख्‍य द्वार पर एक पात्र में जल भरकर उसके ऊपर फूल सजाए जाते हैं.

स्‍वास्तिक - घर के मुख्य द्वार पर रोज रोली से स्वास्तिक जरूर बनाएं. यह बहुत शुभ होता है. धन-समृद्धि और पॉजीटिविटी लाता है. लेकिन मार्केट में मिल रहे स्वास्तिक के स्टिकर या सजावटी सामान न इस्‍तेमाल करें.

घड़ी की दिशा - घड़ी को घर में उत्तर और पूर्व दिशा की ओर ही लगाना चाहिए.

मंदिर में मूर्ति - मंदिर में हमेशा देवी-देवताओं के सौम्‍य रूप की ही मूर्ति या तस्‍वीर रखें. रौद्र रूप वाली तस्‍वीरें या मूर्ति घर में न रखें.

शिवलिंग की लंबाई- घर में बड़ा शिवलिंग या देवी-देवताओं की बहुत बड़ी प्रतिमाएं नहीं रखनी चाहिए. 2 से 4 इंच का शिवलिंग घर के लिए पर्याप्‍त होता है. या यूं कहें कि अंगूठे की लंबाई जितना शिवलिंग ही घर में रखें. धर्म-शास्‍त्रों में इससे बड़ा शिवलिंग घर में रखने की मनाही की गई है.

(Disclaimer- यह जानकारी पारंपरिक वास्तु एवं ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. बताए गए उपायों के प्रभाव और परिणाम व्यक्ति विशेष की परिस्थितियों, आस्था, स्थान तथा अन्य कारकों के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें और किसी भी प्रकार के निश्चित परिणाम या लाभ का दावा न मानें. ) 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES