घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए कैसे लगाएं नमक का पोछा? जानिए सही तरीका
वास्तु शास्त्र के अनुसार पानी में सीधे नमक डालकर पोछा लगाना असरदार नहीं होता है. इस स्टोरी में सेंधा नमक को पानी में उबालकर पोछा लगाने की सही विधि और बचे हुए पानी को फेंकने के जरूरी नियम के बारे में डिटेल से जानेंगे.
हम सभी जानते हैं कि घर की साफ-सफाई और सही रखरखाव सिर्फ सेहत के लिए ही जरूरी नहीं होता है. वास्तु शास्त्र में भी इसका बहुत गहरा असर बताया गया है.
कहा जाता है कि अगर आपके घर में गंदगी फैली रहती है तो आपके घर में निगेटिव एनर्जी का असर तेजी से बढ़ने लगता है. इसी के वजह से घर के सदस्यों में बेवजह का तनाव, चिड़चिड़ापन, आर्थिक तंगी और बनते कामों में रुकावट आने लगती है.
अब सवाल ये उठता है कि ऐसी समस्याओं से छुटकारा कैसे पाया जाए. कुछ लोग छुटकारा पाने के लिए पानी में नमक मिलाकर पोछा लगाते हैं.
लेकिन वास्तु जानकारों का कहना है कि बस साधारण पानी में नमक डाल देना ही काफी नहीं होता है. इसका पूरा फल पाने के लिए एक खास तरीका अपनाना बहुत जरूरी होता है.
नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है सेंधा नमक
सेंधा नमक और खड़े समुद्री नमक को वास्तु शास्त्र में बहुत ताकतवर माना जाता है. कहा जाता है कि इन दोनों में घर की तमाम बुरी शक्तियों और निगेटिव तरंगों को खींचकर सोखने की क्षमता होती है.
इसलिए अगर आप सही तरीके से इसका इस्तेमाल करेंगे, तो आपके घर का पूरा माहौल बिलकुल खुशनुमा और शांत हो जाएगा.
अगर वास्तु की मानें तो इससे मानसिक तनाव दूर होता है और आपके परिवार में पॉजटिविटी बढ़ने लगती है. इसलिए आप जब भी पोछा लगाएं तो आपको पानी में हमेशा पिसे हुए नमक की जगह खड़े या सेंधा नमक का ही इस्तेमाल करना चाहिए.
नमक का पोछा बनाने की सही विधि
आपने ज्यादातर लोगों को देखा होगा कि लोग बाल्टी में ठंडा पानी लेते हैं और उसमें ऊपर से एक चुटकी नमक मिलाकर पोछा लगाना शुरू कर देते हैं.
वास्तु शास्त्र में इस तरीके को अधूरा और बेमतलब का माना गया है. सही तरीके की बात करें तो आप सबसे पहले पोछे के लिए खड़ा समुद्री नमक या सेंधा नमक निकालें.
फिर पानी और नमक को एक साथ गैस पर रखकर अच्छी तरह से उबाल लें. उबलने की प्रक्रिया से नमक के अंदर की वो शक्ति जाग जाती है, जो निगेटिविटी को दूर करने का काम करती है.
पानी को ठंडा होने दें
जब नमक और पानी का मिश्रण अच्छे से उबल जाए, तो उसे गैस से उतारकर रख दें. अब इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पानी को ठंडा करने के लिए फ्रिज या किसी भी कृत्रिम तरीके का इस्तेमाल बिल्कुल न करें.
इस पानी को सामान्य कमरे के तापमान पर अपने आप ही ठंडा होने दें. जब पानी पूरी तरह से प्राकृतिक रूप से ठंडा हो जाए, तभी इससे पूरे घर में पोछा लगाएं. इस विधि से किया गया उपाय घर की हर कोने की निगेटिविटी को पूरी तरह खत्म कर देता है.
पोछा लगाने के बाद बचे पानी का क्या करें?
नमक का पोछा लगाने के बाद जो गंदा पानी बच जाता है, उसे लेकर भी वास्तु में सख्त नियम बताए गए हैं. इस बचे हुए पानी में आपके पूरे घर से सोखी गई बुरी ऊर्जा मौजूद होती है.
इसलिए इसे गलती से भी घर के अंदर किसी बर्तन में न रखें. साथ ही इसे घर के बाथरूम, वॉशबेसिन या किचन की सिंक में भी नहीं बहाना चाहिए. ऐसा करने से घर की सोखी हुई निगेटिविटी वापस घर के अंदर ही रह जाती है और उपाय का लाभ नहीं मिलता है.
नाली में बहाएं गंदा पानी
पोछा लगाने के बाद बचे हुए गंदे पानी को तुरंत घर के बाहर नाली में बहा देना चाहिए. ऐसा करने से सफाई के दौरान घर से निकली सारी निगेटिव एनर्जी तुरंत घर की सीमा से हमेशा के लिए बाहर चली जाती है.
इससे घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास बना रहता है. अगर आप भी अपने घर में शांति और तरक्की चाहते हैं, तो अगली बार से नमक का पोछा लगाते समय वास्तु की इस आसान लेकिन असरदार तरीके को जरूर आजमाएं.
(Disclaimer): यह आलेख पारंपरिक वास्तु मान्यताओं और लोक-विश्वासों पर आधारित है. इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी देना है. किसी भी वास्तु उपाय को अपनाने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.
ये भी पढ़ें: उम्मीद की नई किरण: 34 साल बाद खुला ऐतिहासिक शीतलनाथ मंदिर, कश्मीरी पंडितों की घर वापसी की जगी आस