शृंगार से मंडप सजाने तक... इन सामानों की पड़ेगी जरूरत, देखें तुलसी विवाह की पूजा सामग्री लिस्ट
Tulsi Vivah Ki Puja Samagri List: हिंदू धर्म में मान्यता है कि तुलसी विवाह करवाने से कन्यादान जितना फल प्राप्त होता है. तुलसी माता और भगवान शालिग्राम का विवाह करवाने के लिए किन पूजा सामग्री की जरूरत पड़ेगी? आइए इस बारे में विस्तार से जानें.
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली द्वादशी तिथि पर बड़े ही धूमधाम से तुलसी देवी का विवाह भगवान शालिग्राम से करवाया जाता है. इस पर्व को तुलसी विवाह कहते हैं जिसमें भक्त देवी तुलसी का शृंगार करते हैं और भगवान शालिग्राम के साथ विधि-विधान से पूजा करते हैं. इन दोनों का विधिवत विवाह संपन्न करवाते हैं. विष्णु जी के अवतार भगवान शालिग्राम के साथ तुलसी जी का विवाह इस तरह से किया जाता है जैसे अपने ही घर की बेटी का विवाह हो. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भी व्यक्ति तुलसी विवाह की विधि पूरी करता है उसे कन्यादान करने जितना पुण्य प्राप्त होता है. ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन सुखी रहता है और कोई भी संकट उन्हें छू नहीं पाता है. इस साल 21 नवंबर 2026 को तुलसी विवाह है, ऐसे में आइए जान लें तुलसी विवाह के लिए कौन-सी सामग्री की जरूरत पड़ेगी.
तुलसी विवाह के लिए पूजा सामग्री
गन्ना, आंवला, शकरकंद, मूली
सीताफल, मिठाई, बताशा, कलावा
पान, सुपारी, लौंग
तुलसी दल, गंगाजल, शुद्ध जल
मिट्टी या तांबे का कलश
जटाधारी नारियल, आम के पत्ते, फल, बेर
पंचामृत (दूध, दही, देसी घी, शहद, मिश्री या गुड़)
रुई की बत्ती, अगरबत्ती, धूप
दीप जलाने के लिए घी, हवन सामग्री
मिट्टी और पीतल के दीपक
दान-दक्षिणा और पूजा के लिए सिक्के
तुलसी देवी के लिए शृंगार सामग्री
लाल रंग की नई साड़ी, लाल चुनरी
सिंदूर, रोली और बिंदी, चूड़ियां
मेहंदी, काजल, आलता
छोटा शीशा, कंघी, बिछिया
पायल और अन्य आभूषण
भगवान शालिग्राम की पूजा सामग्री
पीला वस्त्र, पीला चंदन
इत्र, जनेऊ, दो फूलों की मालाएं
एक पीला या लाल कपड़ा, सिक्का
साबुत हल्दी की गांठ
मंडप सजाने के लिए सामग्री
गमला सहित तुलसी पौधा
भगवान शालिग्राम या विष्णु जी की प्रतिमा
4 से 5 गन्ने, केले के पत्ते, आम के पत्तों से बना तोरण
गेंदे और अन्य फूलों की माला, दो लकड़ी की चौकियां
लाल या पीला कपड़ा
चौका बनाने के लिए आटा
हल्दी, रोली या रंगोली के रंग
(डिस्क्लेमर - यह लेख सामान्य धार्मिक जानकारी पर आधारित है. सामग्री सूची में स्थानीय परंपरा अनुसार बदलाव संभव है. पूजा से पहले अपने पुरोहित या स्थानीय पंचांग से अवश्य पुष्टि करें जी.)
और पढ़ें- कब है नवंबर में रवि प्रदोष व्रत? नोट करें सही डेट और शिव जी की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त