App

शादी होने में आ रही हैं रुकावटें? तुलसी विवाह पर करें ये अचूक उपाय, आखिरी समय में जानें तुलसी विवाह कराने का शुभ मुहूर्त!

Tulsi Vivah ke Upay: देवउठनी एकादशी के अगले दिन तुलसी विवाह का आयोजन करने की परंपरा है। आइए जानते हैं विवाह में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए तुलसी विवाह पर कौन से उपाय करने चाहिए।

शादी होने में आ रही हैं रुकावटें? तुलसी विवाह पर करें ये अचूक उपाय, आखिरी समय में जानें तुलसी विवाह कराने का शुभ मुहूर्त!

Tulsi Vivah 2026 Upay: हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का बड़ा महत्व बताया गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन देवी तुलसी और भगवान विष्णु के स्वरूप भगवान शालिग्राम का विवाह करवाया जाता है. जिस घर में तुलसी विवाह का आयोजन किया जाता है वहां रहने वाले दंपत्ति के जीवन में सुख और प्रेम बना रहता है. जीवन में सौभाग्य और समृद्धि आती है. तुलसी विवाह के दिन अगर कुछ विशेष उपाय करें तो विवाह में आ रही अड़चनें दूर हो सकती हैं और मनचाहे जीवनसाथी प्राप्त करने का आशीर्वाद मिल सकता है. आइए जानें तुलसी विवाह के शुभ मौके पर कौन से उपाय करें और इस दिन के शुभ मुहूर्त क्या हैं

तुलसी विवाह कराने का शुभ मुहूर्त

द्रिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्‍ल द्वादशी तिथि की शुरुआत 21 नवंबर की सुबह 06:31 बजे होगी और 22 नवंबर की सुबह 04:56 बजे तिथि का समापन होगा. शाम को प्रदोष काल में तुलसी विवाह का आयोजन करने का नियम है. ऐसे में शाम के मुहूर्त को भी जान लें. 
तुलसी विवाह पर प्रदोष काल का मुहूर्त- शाम 05:25 बजे से लेकर रात 07:49 बजे तक.
तुलसी विवाह का गोधूली मुहूर्त- शाम 05:25 बजे से लेकर 06:13 बजे तक.

शीघ्र विवाह के अचूक उपाय

तुलसी विवाह कराएं

अगर विवाह होने में रुकावटें आ रही हैं तो शीघ्र विवाह के लिए सबसे बड़ा उपाय तो यही है कि कार्तिक शुक्ल द्वादशी तिथि पर विधि-विधान से तुलसी देवी और भगवान शालिग्राम का विवाह करवाएं. जिनके विवाह में बार-बार अड़चनें आ रही हैं वे लोग तुलसी विवाह का अनुष्ठान अपने घर में जरूर करें. गन्ने से विवाह मंडप बनाएं और तुलसी देवी को सोलह श्रृंगार की सामग्री से सजाएं. वहीं, भगवान शालिग्राम को भी पीले वस्त्र अर्पित करें. तुलसी विवाह की कथा सुनें. शीघ्र ही विवाह का संयोग बनेगा.

हल्दी से करें यह उपाय

तुलसी विवाह करने से पहले अगर हल्दी मिलाए गए पानी से स्नान करें तो माता तुलसी तुरंत प्रसन्न होंगी और शीघ्र विवाह का आशीर्वाद देंगी. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हल्दी का सीधा संबंध देवगुरु बृहस्पति से है जो विवाह और वैवाहिक सुख के भी कारक ग्रह है. जब तुलसी विवाह के शुभ दिन हल्दी के पानी से स्नान करने का उपाय किया जाता है तो विवाह के योग बनते हैं.

हल्दी की गांठ का उपाय

विवाह करना चाहते हैं तो एक उपाय करें. हल्दी की एक साबुत गांठ लें और उस पर अपना नाम लिखकर साथ में उनका भी नाम लिखें जिनसे आप शादी करना चाहते हैं. गांठ पर पीला धागा लपेटें और तुलसी विवाह के समय पौधे की मिट्टी में दबा दें. इसके बाद जब तुलसी देवी और भगवान शालिग्राम का विवाह संपन्न हो जाए तो उनसे अपनी विवाह के लिए प्रार्थना करें.

(Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है, इसे अंतिम सत्य न मानें. ज्योतिष से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More