)
क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है कि आप सो रहे हों और अचानक कोई ऐसा सपना आ जाए, जिससे आपका पूरा दिन खराब हो जाए? जी हां, ऐसा अक्सर हम सभी के साथ होता है. आज हम आपको इस खबर में आपके सपनों से जुड़ी एक बेहद खास जानकारी देने वाले हैं.
अगर आपको भी ऐसे सपने आते हैं जिनमें आपके मृत रिश्तेदार या पूर्वज खाना और पानी मांगते हुए दिखते हैं, तो इसे भूलकर भी हल्के में न लें. स्वप्न शास्त्र और गरुड़ पुराण की मानें तो यह आपके पितरों का एक बड़ा इशारा हो सकता है.
इस खबर में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि पूर्वज सपने में भोजन क्यों मांगते हैं और ऐसी स्थिति में आपको कौन-से आसान उपाय करने चाहिए.
शास्त्रों के मुताबिक सभी इंसानों पर 3 तरह के कर्ज होते हैं. जिसमें पहला देव ऋण, दूसरा ऋषि ऋण और तीसरा पितृ ऋण होता है. गरुड़ पुराण और स्वप्न शास्त्र के अनुसार, जब पूर्वजों की आत्मा को सही समय पर पिंड दान नहीं मिलता है, तो वे अतृप्त रह जाती हैं.
जब हम अपने पितरों का श्राद्ध करना भूल जाते हैं, तो वे सपने के जरिए अपने परिवार से बात करने की कोशिश करते हैं. भोजन या पानी मांगना उनकी असंतुष्टि और अतृप्ति को दिखाने का काम करता है.
जब पूर्वज सपने में आकर भोजन मांगते हैं, तो ये सीधे तौर पर पितृ दोष की ओर इशारा करता है. पितृ दोष के कारण घर में कई तरह की समस्याएं आने लगती हैं:-
1- शादी-विवाह के कामों में बार-बार रुकावट आना.
2- कड़ी मेहनत के बाद भी घर में पैसों की कमी बनी रहती है.
3- संतान सुख में देरी होती है या बच्चों की प्रगति रुक जाती है.
4- परिवार के सदस्यों के बीच बेवजह का तनाव और क्लेश रहता है.
अगर आपके सपने में पूर्वज भोजन मांग रहे हैं, तो घबराने की जगह तुरंत ये आसान धार्मिक उपाय करें:-
1- अन्न और जल का दान: किसी भूखे व्यक्ति या पंडित को भोजन कराएं. जल का दान भी जरूर करें.
2- कौए और गाय को रोटी: रोज सुबह बनी पहली रोटी में से गाय, कौए और कुत्ते को हिस्सा निकाल कर दें.
3- अमावस्या पर तर्पण: हर महीने आने वाली अमावस्या पर पितरों के नाम से जल में काले तिल मिलाकर तर्पण करें.
4- पीपल की पूजा: पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें और शाम के समय तिल के तेल का दीपक जलाएं.
कई बार लोग ऐसी दिक्कतों को केवल नजरबट्टू या किसी की बुरी नजर मान लेते हैं. वे तरह-तरह के टोने-टोटके करने लगते हैं, जिससे मेन समस्या दूर जाती ही नहीं है.
अगर पूर्वज आपके सपने में कुछ मांग रहे हैं, तो तंत्र-मंत्र के चक्कर में न पड़ें. केवल सात्विक तरीके से अपने धर्म और रीति-रिवाज का पालन करें. भक्ति और सच्चे मन से किया गया दान ही आपके पितरों को शांति देने का काम करता है.
सपने में मृत परिजनों का खाना मांगना डरावना नहीं होता है, बल्कि वो आपके जिम्मेदारी का अहसास कराते हैं. ये संकेत है कि आपके पूर्वज आपसे तर्पण और दान की उम्मीद रख रहे हैं. सही समय पर उपाय करके आप अपने पितरों को संतुष्ट कर सकते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं.
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र, गरुड़ पुराण और लोक मान्यताओं पर आधारित है. हमारा उद्देश्य केवल आप तक पारंपरिक और धार्मिक विचार पहुंचाना है. किसी भी बड़े धार्मिक अनुष्ठान या पितृ दोष निवारण के लिए अपने क्षेत्र के विद्वान पंडित या ज्योतिष विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.