SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Navratri 2026: नवरात्र की पूजा में घी या तेल से दीपक जलाएं? मातारानी के सामने दीपक रखने का सही नियम क्या है?

Navratri 2026 Puja Niyam: शारदीय नवरात्र का पर्व हिंदू धर्म में अति शुभ फलदायी माना गया है. नवरात्र में मां दुर्गा की उपासना करने से मां आशीर्वाद देती हैं. आइए जानें नवरात्र में घी या तेल किससे दीपक जलाकर मां की आराधना करें.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Oct 10, 2026, 01:30 PM IST | Updated: Oct 10, 2026, 01:35 PM IST
Join

Navratri 2026 Ghee Or Oil Lamp: कल यानी 11 अक्टूबर 2026, रविवार से नवरात्र की शुरुआत हो रही है. पहले दिन से ही मां दुर्गा की उपासना में भक्त जुट जाएंगे. व्रत का संकल्प करेंगे, कलश स्थापना करेंगे और अखंड ज्योत जलाएंगे. इसके अलावा भी पूजा में कई और दीप जलाए जाएंगे. भक्त नवरात्र के नौ दिन मां दुर्गा के नौ रूपों का विधि-विधान से पूजा करेंगे. ध्यान दें मां दुर्गा की उपासना करने के लिए कुछ जरूरी नियमों का भी पालन करना पड़ता है. इस तरह नवरात्र में दीपक जलाने के भी कुछ नियम बताए गए हैं जिसका पालन कर मां की विशेष कृपा पाई जा सकती है. आइए इस लेख में जानें कि नवरात्र में व्रत रखने और मां दुर्गा की पूजा करते समय दीपक घी से जलाए या तेल से, दीपक जलाने से जुड़े किन नियमों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है.

ध्यान दें, नवरात्र में दीपक जलाने से घर में हर ओर सकारात्मक ऊर्जा फैलती है और मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है. जीवन में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहती है. नवरात्र के नौ दिन तक अखंड ज्योत जिस घर में जलाई जाती है वहां के किसी भी काम में रुकावट नहीं आती है.

मां दुर्गा की पूजा में किसका दीपक जलाना चाहिए?

गाय का घी

नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा के समय दीपक जलाने के लिए सबसे उत्तम गाय का शुद्ध देसी घी बताया गया है. गाय का देसी घी सात्विक और पवित्र माना गया है. नवरात्र के नौ दिनों की अखंड ज्योत के लिए देसी घी का इस्तेमाल करना एक बेहतर विकल्प है.

सरसों और तिल का तेल

शास्त्रों के अनुसार कुछ विशेष स्थितियों में मां दु्र्गा की कृपा, संकटों पार पाने और नकारात्मकता को दूर करने के लिए दीपक जलाने के लिए तिल के तेल का इस्तेमाल सही बताया गया है. मां दुर्गा की पूजा में अगर सफेद तिल के तेल से दीपक जलाएं तो यह अति शुभ माना जाता है. वहीं, तांत्रिक अभ्यास और मनोकामना पूर्ति के लिए माता की कई साधनाओं में सरसों के तेल का उपयोग भी किया जाता है. इससे माता प्रसन्न होती है और भक्त की सभी इच्छाओं की पूर्ति करती हैं.

दीपक से जुड़े जरूरी नियम

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवरात्र में घी का दीपक जलाएं तो इसे मातारानी के दाईं ओर रखें और दीपक में सफेद खड़ी बत्ती लगाएं. 
तेल का दीपक जलाएं तो इसे मां दुर्गा की प्रतिमा के बाईं ओर रखें. तेल के दीपक में लाल रंग की पड़ी बाती लगाएं.

(डिस्क्लेमर- यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है, किसी भी उपाय को करने से पहले अपने पंडित से सलाह अवश्य लें.)

और पढ़ें- Navratri 2026: शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा को भूलकर भी न चढ़ाएं ये चीजें, नियम को किया अनदेखा तो पूजा नहीं होगी पूरी

और पढ़ें- Navratri 2026: नवरात्र में नौ देवियों की उपासना से नवग्रह हो सकते हैं शांत, जानिए कौन सी देवी किस ग्रह को करती हैं नियंत्रित

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES