SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सर्वपितृ अमावस्या पर आखिरी मौका, कर लें ये 7 उपाय तो पितृ दोष से मिल सकती है मुक्ति!

सर्वपितृ अमावस्या पर अगर 7 अचूक उपाय कर लें तो पितृ दोष दूर हो सकता है. आइए इस लेख में जानें कुछ प्रभावशाली उपाय जिससे पितृ प्रसन्न हो सकते हैं.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Oct 03, 2026, 07:54 PM IST | Updated: Oct 03, 2026, 08:01 PM IST
Join

Sarvapitra Amavasya 2026: श्राद्ध पक्ष का अंतिम दिन यानी सर्वपितृ अमावस्या का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है क्योंकि इस दिन पितृ विदा लेकर पितृलोक चले जाते हैं. इस दिन उन पितृ का श्राद्ध कर्म किया जाता है जिनकी मृत्यु कब हुई ये ज्ञात न हो. इस तिथि के बाद पितृ का आशीर्वाद और कृपा पाने के लिए अगले साल के पितृ पक्ष का इंतजार करना पड़ता है. ऐसे में सर्वपितृ अमावस्या के मौके पर अगर कुछ विशेष उपाय कर पितृ को प्रसन्न कर दें तो उनको शांति मिल सकती है, पितृदोष से मुक्ति मिल सकती है और उनका आशीर्वाद पूरे घर पर बना रह सकता है. सर्वपितृ अमावस्या पर किन 7 उपायों को करें आइए जानें.

सर्वपितृ अमावस्या के उपाय

ब्राह्मण को भोजन

सर्वपितृ अमावस्या पर किसी गरीब या योग्य ब्राह्मण को अपने घर पर आदर सहित बुलाएं और फिर उन्हें सात्विक भोजन कराएं. इसके बाद दान-दक्षिणा दें. इस तिथि पर अगर इस उपाय को कर लें तो पितर तक यह भोजन पहुंचता है. जिसे पाकर पितर संतुष्ट होते हैं और पितृ दोष से मुक्त करते हैं.

गाय को चारा

ज्योतिषियों के अनुसार सर्वपितृ अमावस्या पर अगर पितरों को प्रसन्न करना है तो गाय को हरी पालक खिलाएं. हरी घास का चारा करवाने से भी पितृ का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इस तिथि पर या पूरे पितृ पक्ष में गाय को रोटी या गुड़ खिलाकर भी पितरों को प्रसन्न कर सकते हैं.

कौए, कुत्ते और चींटियों को भोजन

शास्त्रों के अनुसार, अगर सर्वपितृ अमावस्या पर कौए, कुत्ते और चींटियों को भोजन दें तो यह सीधा पितरों को पहुंचता है. इन जीवों को भोजन कराने से पितरों को भोजन प्राप्त होता है।

दीपक जलाना

सर्वपितृ अमावस्या पर शाम के समय घर के बाहर दक्षिण दिशा में अगर तिल के तेल का दीया जलाएं तो पितरों को मोक्ष का रास्ता दिखता है जिस पर आगे बड़ते हैं वैकुंठ धाम को प्राप्त करते हैं. ऐसे लोगों के परिवार और जीवन से पितृ दोष पूरी तरह दूर हो जाता है.

पीपल के पेड़ की पूजा

सर्वपितृ अमावस्या पर अगर पीपल के पेड़ में जल दें तो पितरों को तृप्ति मिलती है क्योंकि धार्मिक मान्यता है कि पीपल के पेड़ में पितर वास करते हैं. जल चढ़ाने के बात पेड़ की 7 परिक्रमा करें तो प्रभावशाली परिणाम प्राप्त होंगे.

गरीबों को गुप्त दान

सर्वपितृ अमावस्या पर अगर अन्न, वस्त्र और धन का गुप्त दान करें यानी ऐसा दान जिसके बारे में देने और लेने वाले के अलावा कोई और न जान सके. इस एक उपाय को करने से पितर प्रसन्न होकर अपनी कृपा आप पर और पूरे परिवार पर बनाए रखते हैं.

श्रीमद्भागवत गीता का पाठ

सर्वपितृ अमावस्या पर अगर श्रीमद्भागवत गीता के सातवें अध्याय का पाठ करें तो पितरों की आत्मा शांत होकर मोक्ष के रास्ते पर आगे बढ़ती जाती है. इससे पितृ दोष भी दूर होता है.

(डिस्क्लेमर-  यह जानकारी पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. बताए गए उपायों के प्रभाव और परिणाम व्यक्ति विशेष की परिस्थितियों, आस्था, स्थान तथा अन्य कारकों के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें और किसी भी प्रकार के निश्चित परिणाम या लाभ का दावा न मानें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES