SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आज कितने बजे होगा रावण दहन? दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर का शुभ मुहूर्त

Ravan Dahan Muhurat 2026 : आज 20 अक्‍टूबर 2026 को देश के अधिकांश हिस्‍सों में दशहरा या विजयादशमी पर्व मनाया जा रहा है. रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों के दहन की तैयारियां जोरो पर हैं. जानिए रावण दहन के लिए मुहूर्त क्‍या हैं?

Written By Shraddha Jain
Published: Oct 20, 2026, 03:53 PM IST | Updated: Oct 20, 2026, 04:01 PM IST
Image Credit: रावण दहन का अलग-अलग शहरों में समय. (Photo:AI)
Join

Dussehra 2026: दशहरा यानी विजयादशमी पर आज 20 अक्टूबर को देशभर में रावण दहन किया जाएगा. अगर आप भी रावण दहन देखने जाने वाले हैं, तो दिल्ली-NCR, लखनऊ, मुंबई समेत प्रमुख शहरों में इसका सही समय और शुभ मुहूर्त यहां जान लें.

बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार दशहरा (विजयादशमी) आज देश भर में मनाया जा रहा है. दिन में पूजा-पाठ, शस्‍त्र पूजा, गाडि़यों की पूजा के बाद शाम से रावण दहन का सिलसिला शुरू हो जाता है. वहीं रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन शाम को प्रदोष काल के बाद किया जाता है. विजयादशमी के दिन ही प्रभु राम ने अहंकारी रावण का वध किया था. इस साल 20 अक्‍टूबर 2026 की शाम को आश्विन शुक्‍ल दशमी तिथि का प्रदोष काल पड़ रहा है. लिहाजा 20 अक्‍टूबर, मंगलवार यानी कि आज दशहरा मनाया जा रहा है और शाम को रावण दहन किया जाएगा. हालांकि पश्चिम बंगाल में दशहरा 21 अक्‍टूबर को मनाया जाएगा.

रावण दहन का समय

द्रिक पंचांग के अनुसार, दशमी तिथि 20 अक्टूबर को दोपहर 12:50 बजे से 21 अक्टूबर की दोपहर 02:11 बजे तक है. वहीं प्रदोष काल शाम को 05:47 बजे से रात 08:23 बजे तक रहेगा. प्रदोष काल के बाद से ही रावण दहन प्रारंभ हो जाते हैं और ये सिलसिला देर रात तक जारी रहेगा. हालांकि अलग-अलग शहरों में प्रदोष काल के समय में थोड़ा अंतर हो सकता है.

जानिए दिल्‍ली, मुंबई, लखनऊ समेत देश के प्रमुख शहरों में रावण दहन के मुहूर्त. हालांकि हर जगह आयोजक रावण दहन का समय अपनी व्‍यवस्‍थाओं के अनुरूप रखते हैं, लिहाजा जिस स्‍थान पर भी रावण दहन देखने जाएं वहां के समय के बारे में पता कर लें.

(यह भी पढ़ें: इस साल दशहरे पर दुर्लभ 'विजय योग'! इन राशि वालों के आगे नहीं टिकेंगे दुश्‍मन, हर बाधा होगी दूर) 

प्रमुख शहरों में रावण दहन का समय

नई दिल्ली:  शाम 5:48 बजे के बाद

नोएडा: शाम 5:47 बजे के बाद

गाजियाबाद: शाम 5:47 बजे के बाद

लखनऊ: शाम 5:35 बजे के बाद

कानपुर: शाम 5:38 बजे के बाद

वाराणसी: शाम 5:26 बजे के बाद

मुंबई: शाम 6:12 बजे के बाद

जयपुर: शाम 5:54 बजे के बाद

पटना: शाम 5:18 बजे के बाद

भोपाल: शाम 5:51 बजे के बाद

पुणे: शाम 6:30 बजे के बाद

कोलकाता: शाम 5:07 बजे के बाद

हैदराबाद: शाम 5:21 बजे के बाद

बेंगलुरु: शाम 5:58 बजे के बाद

चेन्नई: शाम 5:47 बजे के बाद

(Disclaimer: इस लेख में दिया गया मुहूर्त पंचांग और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. स्थान के अनुसार समय में अंतर संभव है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES