)
आज का पंचांग 25 नवंबर 2026: आज मार्गशीर्ष कृष्ण प्रतिपदा तिथि है यानी कि आज से मार्गशीर्ष महीना शुरू हो गया है, जिसे अगहन महीना भी कहते हैं. भगवान कृष्ण के प्रिय महीने की शुरुआत सर्वार्थ सिद्धि योग और शिव योग में हो रही है. साथ ही इस दिन रोहिणी नक्षत्र रहेगा. आज 25 नवंबर को बुधवार का दिन होने से दोपहर में राहुकाल रहेगा, जिससे अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा. प्रोकेरला पंचांग और द्रिक पंचांग की गणनाओं के आधार पर देखें 25 नवंबर के शुभ-अशुभ योग, नक्षत्र, काल समेत पूरा पंचांग.
आज की तिथि - शाम 04:50 बजे तक मार्गशीर्ष कृष्ण प्रतिपदा तिथि रहेगी और इसके बाद द्वितीया तिथि प्रारंभ होगी.
आज का वार - बुधवार.
आज के व्रत-त्योहार - मार्गशीर्ष मास प्रारंभ, रोहिणी व्रत.
आज के ग्रह गोचर - द्रिक पंचांग के अनुसार, आज शाम 04:34 बजे स्पष्ट राहु-केतु का गोचर होगा. वहीं चंद्रमा पूरे दिन और रात अपनी उच्च राशि वृष में रहेंगे.
आज का नक्षत्र - रात 08:36 बजे तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा. और इसके बाद मार्गशीर्ष नक्षत्र रहेगा, जिसके नाम पर इस महीने का नाम मार्गशीर्ष नक्षत्र पड़ा है.
आज के योग - सुबह 11:59 बजे तक शिव योग रहेगा. इसके बाद सिद्ध योग शुरू होगा.
सूर्योदय - सुबह 06:51 बजे
सूर्यास्त - शाम 05:36 बजे
चन्द्रोदय - शाम 06:15 बजे
चन्द्रास्त - अगले दिन 26 नवंबर की सुबह 08:35 बजे
(शहर के हिसाब से उदय व अस्त के समय में कुछ मिनट या सेकेंड का अंतर देखा जा सकता है)
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05:15 बजे से 06:03 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त - Nil
अमृत काल - शाम 05:46 बजे से 07:10 बजे तक
राहुकाल - दोपहर 12:13 बजे से 01:34 बजे तक
यम गण्ड - सुबह 08:11 बजे से 09:32 बजे तक
कुलिक - सुबह 10:53 बजे से दोपहर 12:13 बजे तक
दुर्मुहूर्त - सुबह 11:52 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक
वर्ज्यम् - दोपहर 01:32 बजे से 02:57 बजे तक, सुबह 01:32 बजे से 02:57 बजे तक
कौलव - सुबह 06:38 बजे से शाम 04:50 बजे तक
तैतिल - शाम 04:50 बजे से 26 नवंबर की तड़के सुबह 03:02 बजे तक
(Disclaimer- यह जानकारी पारंपरिक पंचांग गणनाओं पर आधारित है. स्थान एवं गणना पद्धति के अनुसार समय और विवरण में अंतर संभव है.)