App

शुरू होने वाला है मार्गशीर्ष मास, विवाह पंचमी से गीता जयंती तक देखें व्रत-त्योहार की लिस्ट

कार्तिक पूर्णिमा के अगले दिन से भगवान कृष्‍ण का प्रिय महीना मार्गशीर्ष मास शुरू होता है. इस एक महीने में विवाह पंचमी, गीता जयंती आदि मनाई जाएंगे. देखें मार्गशीर्ष महीने के व्रत-त्‍योहार की पूरी लिस्‍ट.

शुरू होने वाला है मार्गशीर्ष मास, विवाह पंचमी से गीता जयंती तक देखें व्रत-त्योहार की लिस्ट
Image Credit: मार्गशीर्ष या अगहन महीने के व्रत-त्‍योहार की लिस्‍ट. (Photo:AI)

भगवान श्रीकृष्‍ण ने स्‍वयं कहा है कि महीनों में मार्गशीर्ष महीना मैं स्‍वयं हूं. इस महीने में की गई भक्ति और साधना का अक्षय फल मिलता है. जीवन में सुख-समृद्धि आती है. यह पुण्‍यदायी महीना इस साल कल यानी कि 25 नवंबर 2026 से शुरू हो रहा है और 23 दिसंबर 2026 को समाप्‍त होगा. मार्गशीर्ष मास में पवित्र नदियों में स्‍नान, शंख और तुलसी पूजन का बड़ा महत्‍व है. साथ ही कई व्रत त्‍योहार भी मनाए जाते हैं. इस साल मार्गशीर्ष महीने का कौन-सा व्रत-त्‍योहार अंग्रेजी कैलेंडर की किस तारीख को पड़ रहा है? देखें लिस्‍ट.

मार्गशीर्ष महीने के व्रत-त्‍योहार

25 नवंबर 2026, बुधवार: रोहिणी व्रत, मार्गशीर्ष मास प्रारंभ
27 नवंबर 2026, शुक्रवार: संकष्टी गणेश चतुर्थी, सौभाग्य सुंदरी तीज
30 नवंबर 2026, सोमवार: झंडा दिवस
1 दिसंबर 2026, मंगलवार: काल भैरव जयंती, कालाष्टमी
4 दिसंबर 2026, शुक्रवार: उत्पन्ना एकादशी
5 दिसंबर 2026, शनिवार: योगेश्वर द्वादशी
6 दिसंबर 2026, रविवार: रवि प्रदोष व्रत
7 दिसंबर 2026, सोमवार: मासिक शिवरात्रि
8 दिसंबर 2026, मंगलवार: मार्गशीर्ष अमावस्या
10 दिसंबर 2026, गुरुवार: चंद्र दर्शन
13 दिसंबर 2026, रविवार: कृच्छ्र चतुर्थी
14 दिसंबर 2026, सोमवार: विवाह पंचमी
15 दिसंबर 2026, मंगलवार:    सुब्रह्मण्य षष्ठी, स्कंद षष्ठी
16 दिसंबर 2026, बुधवार: धनु संक्रांति, खरमास प्रारंभ
17 दिसंबर 2026, गुरुवार: मासिक दुर्गाष्टमी
20 दिसंबर 2026, रविवार: गीता जयंती, मोक्षदा एकादशी
21 दिसंबर 2026, सोमवार: मत्स्य द्वादशी, सोम प्रदोष व्रत
22 दिसंबर 2026, मंगलवार: हनुमान जयंती (कन्नड़)
23 दिसंबर 2026, बुधवार: दत्तात्रेय जयंती, मार्गशीर्ष पूर्णिमा

शुरू होगा खरमास

मार्गशीर्ष महीने के दौरान ही ग्रहों के राजा सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे. धनु संक्रांति होते ही खरमास शुरू होगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, 16 दिसंबर की सुबह 10:29 बजे सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे और 14 जनवरी 2027 की रात 09:14 बजे तक रहेंगे. इस दौरान 1 महीने तक खरमास रहेगा, जिसमें कोई भी शुभ-मांगलिक कार्य नहीं होता है. 

मार्गशीर्ष महीने के नियम

क्‍या करें: रोज सुबह स्‍नान करके तुलसी को जल अर्पित करें (एकादशी और रविवार को न करें). शाम को घी का दीपक जलाएं और 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें.

क्‍या न करें: इस महीने में तामसिक चीजों और जीरे का सेवन करने से बचना चाहिए.  

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो