App

विधायक अनंत सिंह को स्टेज पर खींच ले गया ये नन्हा सुपरस्टार, फिर मूंछों पर हाथ फेरते हुए बाहुबली ने लूटी महफिल

मोकामा के विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की हल्दी सेरेमनी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जानिए उस भोजपुरी सिंगर के बारे में जिसके गाने पर अनंत सिंह मूंछों को ताव देते हुए थिरकने लगे.

विधायक अनंत सिंह को स्टेज पर खींच ले गया ये नन्हा सुपरस्टार, फिर मूंछों पर हाथ फेरते हुए बाहुबली ने लूटी महफिल
Image Credit: शिवांगी की हल्दी सेरेमनी में इस यंग सिंगर ने बांधा समां, अनंत सिंह की स्माइल और स्वैग ने जीता फैंस का दिल (instagram/aaryan_babu_little_actor)

मोकामा के विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह के घर इन दिनों शहनाई की गूंज सुनाई दे रही है. उनकी लाडली बेटी शिवांगी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं, जिसकी रस्में बेहद धूमधाम से शुरू हो चुकी हैं. सोमवार को हुए हल्दी के फंक्शन का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें 'छोटे सरकार' बिल्कुल अलग और कूल अंदाज में नजर आ रहे हैं. इस महफिल में एक खास मेहमान ने अपनी आवाज से ऐसा जादू बिखेरा कि अनंत सिंह भी खुद को स्टेज पर जाने से रोक नहीं पाए.

स्टेज पर दिखा अनंत सिंह का जबरदस्त टशन

शिवांगी की हल्दी सेरेमनी को यादगार बनाने के लिए भोजपुरी के जाने-माने यंग सिंगर आर्यन बाबू को बुलाया गया था. आर्यन ने अपने शानदार गानों से पूरे माहौल को रंगीन बना दिया. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आर्यन बड़े प्यार से अनंत सिंह का हाथ पकड़कर उन्हें मंच तक ले जाते हैं. जैसे ही आर्यन ने अपना मशहूर गाना 'रंगबाज राजा जी' गाना शुरू किया, अनंत सिंह के चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान आ गई.

 

 

वह गाने की धुन पर हल्का झूमते हुए अपनी मूंछों को ताव देते नजर आए. बेटी की शादी की खुशी और पिता का यह देसी स्वैग देखकर वहां मौजूद हर शख्स तालियां बजाने लगा और इस पल को अपने फोन में कैद कर लिया. इंटरनेट पर यूथ अनंत सिंह के इस स्टाइलिश और बिंदास लुक को खूब पसंद कर रहे हैं.

 

 

आखिर कौन हैं महफिल लूटने वाले आर्यन बाबू?

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में आर्यन बाबू को फैंस प्यार से 'लिटिल स्टार' कहकर बुलाते हैं. वह सिर्फ एक बेहतरीन गायक ही नहीं, बल्कि एक शानदार एक्टर और लाइव स्टेज परफॉर्मर भी हैं. आर्यन ने बहुत कम उम्र में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. बताया जाता है कि उन्होंने जब महज 5 साल की उम्र थी, तभी से सुरों की दुनिया में कदम रख दिया था. आज इंस्टाग्राम पर उनके 1.8 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और उनके रील्स आए दिन ट्रेंड करते रहते हैं.

 

 

'काला बिंदी', 'जान मारेलू', 'हमार जान बन जा' और 'सारा काम हो जाई' जैसे कई सुपरहिट गाने उनकी झोली में हैं. खबरों की मानें तो आर्यन भोजपुरी के कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं. उनकी गायकी का हुनर इतना कमाल का है कि वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी अपनी आवाज से इंप्रेस कर चुके हैं.

कब और कहां होगी शिवांगी की शाही शादी?

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी 25 नवंबर को दुल्हन बनने जा रही हैं. शादी से पहले तिलक और हल्दी जैसी बड़ी रस्में पूरी हो चुकी हैं. हालांकि, बिन मौसम हुई बारिश ने शादी की सजावट को थोड़ा नुकसान जरूर पहुंचाया था, लेकिन अनंत सिंह का हौसला कम नहीं हुआ. उन्होंने साफ कर दिया कि बारिश के बावजूद सभी कार्यक्रम अपने तय समय पर ही पूरे किए जाएंगे. हल्दी के फंक्शन में शिवांगी बेहद खूबसूरत और स्टनिंग लग रही थीं, जिसके बाद अब हर किसी को उनके ब्राइडल लुक का इंतजार है.

 

 

यह शाही शादी अनंत सिंह के पैतृक गांव नदावां में होने जा रही है, जहां मेहमानों के स्वागत के लिए विशाल और आलीशान पंडाल सजाए गए हैं. इस ग्रैंड वेडिंग में मनोरंजन के लिए खास घुड़दौड़ प्रतियोगिता भी रखी गई है. शादी में बिहार के कई बड़े राजनीतिक चेहरों के साथ-साथ भोजपुरी सिनेमा के नामी सितारे भी शिरकत करेंगे.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Alkesh Kushwaha

Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो