App

Aaj Ka Panchang: एकादशी व्रत का होगा पारण, रखा जाएगा शुक्र प्रदोष व्रत, देखें 23 अक्‍टूबर के योग-संयोग समेत पूरा पंचांग

Today Panchang: पापांकुशा एकादशी व्रत का पारण आज द्वादशी तिथि, 23 अक्‍टूबर शुक्रवार को किया जाएगा. साथ ही आज प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा. इस मौके पर ध्रुव योग बन रहा है. देखें 23 अक्‍टूबर 2026 का दैनिक पंचांग.

Aaj Ka Panchang: एकादशी व्रत का होगा पारण, रखा जाएगा शुक्र प्रदोष व्रत, देखें 23 अक्‍टूबर के योग-संयोग समेत पूरा पंचांग
Image Credit: 23 अक्‍टूबर 2026, शुक्रवार का दैनिक पंचांग. (Photo:Zee News)

Aaj Ka Panchang 23 October 2026: आज दोपहर 02:36 बजे तक आश्विन शुक्‍ल द्वादशी तिथि है और इसके बाद त्रयोदशी तिथि प्रारंभ होगी. लिहाजा सुबह द्वादशी तिथि के दौरान एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा. व्रत का पारण समय सुबह 05:51 बजे से 08:08 बजे तक है. वहीं भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत की पूजा शाम को प्रदोष काल में की जाएगी. जिसका शुभ मुहूर्त शाम 05:44 बजे से रात 08:16 बजे तक है. वहीं आज पंचक का तीसरा दिन है और सुबह भद्रा काल रहेगा. प्रोकेरला और द्रिक पंचांग की गणनाओं के आधार पर देखें 23 अक्‍टूबर का पंचांग.

23 अक्‍टूबर 2026 का पंचांग

आज की तिथि - दोपहर 02:36 बजे तक आश्विन शुक्‍ल द्वादशी तिथि रहेगी और इसके बाद त्रयोदशी तिथि प्रारंभ होगी.

आज का वार - शुक्रवार.

आज के व्रत-त्‍योहार - एकादशी व्रत का पारण, प्रदोष व्रत.  

आज के ग्रह गोचर - द्रिक पंचांग के अनुसार दोपहर 03:03 बजे चंद्रमा मीन राशि में आएगा.

आज का नक्षत्र - रात 09:03 बजे तक पूर्वभाद्रपद नक्षत्र रहेगा और इसके बाद उत्‍तरभाद्रपद नक्षत्र रहेगा.

आज के योग - रात 10:08 बजे तक ध्रुव योग रहेगा, फिर इसके बाद व्‍याघात योग बनेगा.

सूर्य व चंद्रमा का समय

सूर्योदय - सुबह 06:31 बजे 
सूर्यास्त - शाम 05:51 बजे 
चन्द्रोदय - दोपहर 03:56 बजे 
चन्द्रास्त - 24 अक्‍टूबर की सुबह 04:24 बजे 
(शहर के हिसाब से उदय व अस्त के समय में कुछ मिनट या सेकेंड का अंतर देखा जा सकता है)

आज के शुभ काल

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:55 बजे से 05:43 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:48 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक
अमृत काल - दोपहर 12:57 बजे से 02:33 बजे तक

आज के अशुभ काल

राहुकाज - सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:11 बजे तक
यम गण्ड - दोपहर 03:01 बजे से शाम 04:26 बजे तक
कुलिक - सुबह 07:56 बजे से 09:21 बजे तक
दुर्मुहूर्त - सुबह 08:47 बजे से 09:32 बजे तक, दोपहर 12:33 बजे से 01:19 बजे तक
वर्ज्यम् - सुबह 06:27 बजे से 08:01 बजे तक

करण

बालव - 22 व 23 अक्‍टूबर की रात 02:48 बजे से दोपहर 02:36 बजे तक
कौलव - दोपहर 02:36 बजे से 23 व 24 अक्‍टूबर की रात 02:12 बजे तक

(Disclaimer- यह जानकारी पारंपरिक पंचांग गणनाओं पर आधारित है. स्थान एवं गणना पद्धति के अनुसार समय और विवरण में अंतर संभव है.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More