App

Aaj Ka Panchang: आज अष्‍टमी-नवमी पर बना सर्वार्थ सिद्धि योग, होगी संधि पूजा, देखें 19 अक्‍टूबर का दैनिक पंचांग

Today Panchang: नवरात्र की दुर्गा अष्‍टमी और महानवमी आज 19 अक्‍टूबर को एकसाथ है. यानी कि आज मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री दोनों की पूजा की जाएगी. देखें पूजा के शुभ मुहूर्त, योग, नक्षत्र, राहुकाल आदि.

Aaj Ka Panchang: आज अष्‍टमी-नवमी पर बना सर्वार्थ सिद्धि योग, होगी संधि पूजा, देखें 19 अक्‍टूबर का दैनिक पंचांग
Image Credit: 19 अक्‍टूबर 2026, सोमवार का दैनिक पंचांग. (Photo:Zee News)

Aaj Ka Panchang 19 October 2026: नवरात्र का पावन पर्व अब खत्‍म होने को है. आज अष्‍टमी-नवमी तिथि दोनों एकसाथ मनाई जाएंगी. सुबह 10:52 बजे तक अष्‍टमी और उसके बाद नवमी तिथि रहेगी. अष्‍टमी तिथि के समापन और नवमी के प्रारंभ के 48 मिनट के संधिकाल में संधि पूजा की जाएगी. साथ ही अष्‍टमी-नवमी के दिन मां दुर्गा की विशेष पूजा और हवन किया जाता है. कन्‍या पूजन किया जाता है. इसके बाद नवरात्र व्रत का पारण किया जाएगा. वहीं आज मासिक दुर्गाष्‍टमी पर्व भी मनाया जाएगा. इस शुभ मौके पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है. प्रोकेरला पंचांग और द्रिक पंचांग की गणनाओं के आधार पर देखें 19 अक्‍टूबर का पूरा पंचांग.

19 अक्‍टूबर 2026 का पंचांग

आज की तिथि - आश्विन शुक्‍ल पक्ष की अष्‍टमी तिथि सुबह 10:52 बजे तक रहेगी और इसके बाद नवमी तिथि प्रारंभ होगी.

आज का वार - सोमवार.

आज के व्रत-त्‍योहार - महाअष्‍टमी, महानवमी, संधि पूजा, मासिक दुर्गा अष्‍टमी.

आज के ग्रह गोचर - आज पूरे दिन चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे.

आज का नक्षत्र - दोपहर 03:38 बजे तक उत्‍तरषाढ़ा नक्षत्र रहेगा और इसके बाद श्रवण नक्षत्र प्रारंभ होगा.

आज के योग - 19 व 20 अक्‍टूबर की देर रात 12:34 बजे तक धृति योग रहेगा और उसके बाद शूल योग प्रारंभ होगा.

सूर्य व चंद्रमा का समय

सूर्योदय - सुबह 06:29 बजे 
सूर्यास्त - शाम 05:54 बजे 
चन्द्रोदय - दोपहर 01:39 बजे 
चन्द्रास्त - 19 व 20 अक्‍टूबर की मध्‍यरात्रि 12:45 बजे 
(शहर के हिसाब से उदय व अस्त के समय में कुछ मिनट या सेकेंड का अंतर देखा जा सकता है)

आज के शुभ काल

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:53 बजे से 05:41 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:48 बजे से दोपहर 12:34 बजे तक
अमृत काल - सुबह 08:28 बजे से 10:16 बजे तक

आज के अशुभ काल

राहुकाल - सुबह 07:55 बजे से 09:20 बजे तक
यम गण्ड - सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:11 बजे तक
कुलिक - दोपहर 01:37 बजे से 03:03 बजे तक
दुर्मुहूर्त - दोपहर 12:34 बजे से 01:20 बजे तक, दोपहर 02:51 बजे से 03:37 बजे तक
वर्ज्यम् - रात 08:02 बजे से 09:48 बजे तक

करण

बव - सुबह 10:52 बजे तक
बालव - सुबह 10:52 बजे से देर रात 11:55 बजे तक
कौलव - देर रात 11:55 बजे से 20 अक्‍टूबर की दोपहर 12:50 बजे तक

(Disclaimer- यह जानकारी पारंपरिक पंचांग गणनाओं पर आधारित है. स्थान एवं गणना पद्धति के अनुसार समय और विवरण में अंतर संभव है.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More