SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Aaj Ka Panchang: आज बेलपत्र पर दिया जाएगा देवी मां को आमंत्रण, देखें कल्‍पारंभ का मुहूर्त और 16 अक्‍टूबर का पंचांग

Today Panchang: आज से दुर्गा पूजा का आरंभ होगा, मां दुर्गा को आगमन के लिए न्‍यौता भेजा जाएगा. कल्‍पारंभ होगा यानी कि पूजा-अनुष्‍ठान की विधिवत शुरुआत. देखें 16 अक्‍टूबर, शुक्रवार का पंचांग.

Written By Shraddha Jain
Published: Oct 16, 2026, 04:15 AM IST | Updated: Oct 16, 2026, 04:20 AM IST
Image Credit: 16 अक्‍टूबर 2026, शुक्रवार का दैनिक पंचांग.
Join

Aaj Ka Panchang 16  October 2026: आश्विन शुक्‍ल षष्‍ठी तिथि को नवरात्र का छठवा दिन होता है. इसी दिन पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की विधिवत शुरुआत होती है. आज 16 अक्‍टूबर 2026, शुक्रवार को षष्‍ठी तिथि पर मां दुर्गा को बिल्‍व पत्र पर निमंत्रण भेजा जाएगा. इसके जरिए माता का आह्वाहन करके उनसे आगमन की प्रार्थना की जाती है. फिर कल्‍पारंभ मुहूर्त में दुर्गा पूजा का विधिवत आरंभ होता है. इस साल कल्‍पारंभ का मुहूर्त 16 अक्‍टूबर की दोपहर 03:25 बजे से शुरू है और अगली सुबह 05:54 बजे तक है. वहीं राहुकाल आज सुबह 10:46 बजे से ही शुरू हो जाएगा. प्रोकेरला पंचांग और द्रिक पंचांग की गणनाओं के आधार पर देखें आज का पंचांग.

16 अक्‍टूबर 2026 का पंचांग

आज की तिथि - तड़के सुबह 03:25 बजे से षष्‍ठी तिथि की शुरुआत होगी और पूरे दिन यही तिथि रहेगी.

आज का वार - शुक्रवार.

आज के व्रत-त्‍योहार - बिल्‍वपत्र निमंत्रण (सरस्‍वती आह्वाहन), नवरात्र की षष्‍ठी तिथि.  

आज के ग्रह गोचर - सुबह 06:47 बजे चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश करेंगे. दोपहर 01:58 बजे मंगल-शनि मिलकर नवपंचम योग बनाएंगे.

आज का नक्षत्र - सुबह 06:47 बजे तक ज्‍येष्‍ठा नक्षत्र रहेगा इसके बाद मूल नक्षत्र प्रारंभ होगा.

आज के योग - रात 10:05 बजे तक शोभन योग रहेगा. इसके बाद अतिगण्‍ड योग बनेगा.

सूर्य व चंद्रमा का समय

सूर्योदय - सुबह 06:28 बजे 
सूर्यास्त - शाम 05:56 बजे 
चन्द्रोदय - सुबह 11:24 बजे 
चन्द्रास्त - रात 10:01 बजे 
(शहर के हिसाब से उदय व अस्त के समय में कुछ मिनट या सेकेंड का अंतर देखा जा सकता है)

आज के शुभ काल

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:52 बजे से 05:40 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:49 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक
अमृत काल - सुबह 02:39 बजे से 04:27 बजे तक

आज के अशुभ काल

राहुकाल - सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:12 बजे तक
यम गण्ड - दोपहर 03:04 बजे से शाम 04:30 बजे तक
कुलिक - सुबह 07:54 बजे से 09:20 बजे तक
दुर्मुहूर्त - सुबह 08:45 बजे से 09:31 बजे तक, दोपहर 12:35 बजे से 01:21 बजे तक
वर्ज्यम् - दोपहर 03:47 बजे से शाम 05:35 बजे तक

करण

कौलव - सुबह 03:25 बजे से शाम 04:38 बजे तक
तैतिल - शाम 04:38 बजे से 17 अक्‍टूबर की सुबह 05:54 बजे तक

(Disclaimer- यह जानकारी पारंपरिक पंचांग गणनाओं पर आधारित है. स्थान एवं गणना पद्धति के अनुसार समय और विवरण में अंतर संभव है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES