SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Aaj Ka Panchang: आज रखा जाएगा उपांग ललिता व्रत, पूरे दिन रहेगा सौभाग्‍य योग, देखें 15 अक्‍टूबर का पंचांग

Today Panchang: सौभाग्‍य, शक्ति, सुंदरता देने वाला उपांग ललिता व्रत आज 15 अक्‍टूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा. इस पवित्र दिन सौभाग्‍य योग बन रहा है. वहीं राहुकाल दोपहर में रहेगा. देखें 15 अक्‍टूबर का पूरा पंचांग.

Written By Shraddha Jain
Published: Oct 15, 2026, 04:06 AM IST | Updated: Oct 15, 2026, 04:10 AM IST
Image Credit: 15 अक्‍टूबर 2026, गुरुवार का दैनिक पंचांग. (Photo: Zee News)
Join

Aaj Ka Panchang 15 October 2026: आश्विन शुक्‍ल पंचमी तिथि को उपांग ललिता व्रत रखा जाता है. यह व्रत शक्ति, साहस और सुंदरता देने वाला बताया गया है. इस तिथि को ललिता पंचमी भी कहा जाता है. साथ ही आज नवरात्र के पांचवे दिन देवी स्‍कंदमाता की पूजा की जाएगी. वे भगवान कार्तिकेय की माता हैं. स्‍कंदमाता की पूजा पीले रंग के कपड़े पहनकर शुभ माना जाता है. साथ ही मां दुर्गा के इस रूप को केले या केले से बनी चीजें अर्पित करें. वहीं आज सौभाग्‍य योग और ज्‍येष्‍ठा नक्षत्र रहेगा. चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेगा, जिससे आज भी अशुभ विंछुड़ो योग जारी रहेगा. प्रोकेरला पंचांग और द्रिक पंचांग की गणनाओं के आधार पर देखें 15 अक्‍टूबर के पंचांग में आज के योग, नक्षत्र, राहुकाल आदि.

15 अक्‍टूबर 2026 का पंचांग

आज की तिथि - 14 व 15 अक्‍टूबर की रात 01:13 बजे से पंचमी तिथि शुरू होगी और पूरे दिन रहेगी.

आज का वार - गुरुवार.

आज के व्रत-त्‍योहार - उपांग ललिता व्रत. नवरात्र का पांचवा दिन.

आज के ग्रह गोचर - चंद्रमा पूरे दिन वृश्चिक राशि में रहेंगे.

आज का नक्षत्र - सुबह 04:03 बजे से पूरे दिन ज्‍येष्‍ठा नक्षत्र रहेगा.

आज के योग - रात 09:14 बजे तक सौभाग्‍य योग रहेगा. इसके बाद शोभन योग प्रारंभ होगा.

सूर्य व चंद्रमा का समय

सूर्योदय - सुबह 06:27 बजे 
सूर्यास्त - शाम 05:57 बजे 
चन्द्रोदय - सुबह 10:31 बजे 
चन्द्रास्त - रात 09:10 बजे 
(शहर के हिसाब से उदय व अस्त के समय में कुछ मिनट या सेकेंड का अंतर देखा जा सकता है)

आज के शुभ काल

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:51 बजे से 05:39 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:49 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक
अमृत काल - रात 08:58 बजे से देर रात 10:45 बजे तक

आज के अशुभ काल

राहू - दोपहर 01:38 बजे से 03:05 बजे तक
यम गण्ड - सुबह 06:27 बजे से 07:53 बजे तक 
कुलिक - सुबह 09:20 बजे से 10:46 बजे तक
दुर्मुहूर्त - सुबह 10:17 बजे से 11:03 बजे तक, दोपहर 02:53 बजे से 03:39 बजे तक
वर्ज्यम् - सुबह 10:17 बजे से दोपहर 12:04 बजे तक

करण

बव - 14 व 15 अक्‍टूबर की रात 01:13 बजे से दोपहर 02:16 बजे तक
बालव - दोपहर 02:16 बजे से 16 अक्‍टूबर की तड़के सुबह 03:25 बजे तक

(Disclaimer- यह जानकारी पारंपरिक पंचांग गणनाओं पर आधारित है. स्थान एवं गणना पद्धति के अनुसार समय और विवरण में अंतर संभव है.)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES